स्व. विजय जैन मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता संपन्न.......... स्व. विजय जैन मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता संपन्न 200 नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह भीलवाड़ा 9 मार्च। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की खेल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित स्वर्गीय विजय जैन मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। वार्षिक परीक्षाओं के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 200 नन्हें बच्चों ने भाग लेकर खेलों के प्रति अपना अभूतपूर्व उत्साह प्रदर्शित किया। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का उत्साह भी चरम पर देखने को मिला। प्रतियोगिता में विधायक कार्यालय से बाबूलाल टाक और पृथ्वीराज सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक खेल विकास योजना के प्रभारी अजीत जैन और विधायक खेल विकास योजना संयोजक विवेक निमावत के अथक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बाबूलाल टाक ने कहा कि विधायक अशोक कुमार कोठारी की यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस उम्र में बच्चों का भविष्य आकार लेता है, इसलिए मोबाइल से दूर रखते हुए उन्हें आउटडोर खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि आने वाले समय में भीलवाड़ा का नाम अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ खेलों में भी रोशन हो सके। प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के दातड़ा और हुरड़ा में संचालित एथलेटिक्स अकादमी के बच्चों ने भी भाग लिया और दोनों गांवों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कार्यक्रम में वीर सेवा संघ, दिगंबर जैन समाज संस्था के 50 खिलाड़ियों तथा भीलवाड़ा विधायक खेल विकास योजना के 100 बच्चों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्व. विजय जैन के परिवार से राजकमल जैन, डॉ. संघर्ष जैन, नमिता जैन, वीर सेवा संघ के सुभाष हूमड़, जय लुहाड़िया, दिनेश जैन, जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत, भीलवाड़ा साइकिल क्लब के अरुण मुच्छाल और राकेश सक्सेना ने बच्चों को पारितोषिक वितरित किए। साथ ही भीलवाड़ा विधायक खेल विकास योजना के प्रशिक्षक दिनेश सोलंकी, मनीषा सोलंकी और पलक राजपूत का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

- भीलवाड़ा की अंबेडकर कॉलोनी हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के तार पर कबूतर बैठने से स्पार्किंग हुई, जिससे ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई। आग लगने के साथ ही इलाके में हाई वोल्टेज फैल गया, जिसके कारण करीब 20 से अधिक घरों में लगे पंखे, टीवी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जितेश खोखर के घर में पंखे में आग तक लग गई, जबकि कई घरों में वॉशिंग मशीन और सेटअप बॉक्स भी खराब हो गए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर बिजली सप्लाई फिर से शुरू करवाई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली। 📍स्थान: अंबेडकर कॉलोनी, भीलवाड़ा1
- शाहपुरा -कस्बे सहित पूर्व जिला क्षेत्र में शीतलाष्टमी पर्व की धूमधाम से मनाया जा रहा है।शीतला माता को महिलाओ द्वारा पूजा-अर्चना करते हुए ठंडे पकवानों का भोग लगाया । मंगल गीत गाते हुए महिलाओं ने बच्चों के निरोग जीवन और लंबी आयु की मनोकामना मांगी, शीतला माता मंदिर सहित घर-घर स्तूति की गई,बच्चे बड़ों ने दिनभर जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। यह उत्सव होली के 7 दिन बाद त्यौहार मनाया जाता है, जब लोग रंगों में डूबकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हैं। इस अवसर पर पापड़ और औलिया खिलाकर खुशियों में सराबोर कर लेते हैं।2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल1
- Post by Lucky sukhwal1
- चित्तौड़गढ़: गंगरार उपखंड के जैन मोहल्ले में शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने जमकर होली खेली एक दूसरे पर गुलाल व कलर लगाकर होली खेली गई।2
- 🌷🌷🙏🏻🙏🌷🌷SRI Lakshminath Bhagvan ♥️ SRI SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND 🙏🙏🏻🌹🌹SRI SAWARIYA SETH JI Aapki ♥️ 🙏🏽 JAY Ho JAY Ho Aap hi Aap 🌹🙌🌹🌹🙌🌹🌹Ho Hari Om 🕉 Nmo Bhagvate Vasuydevay Hari Om 🕉1
- Post by Dev karan Mali1