logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर- सांसद पर हमले से सपा में उबाल, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने DM-SP को सौंपा ज्ञापन - दोषियों पर कार्रवाई की मांग। खलीलाबाद बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हुए जानलेवा हमले से आहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता आज जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में अराजक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला किया, जो लोकतंत्र पर हमला है। एक जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। ज्ञापन के माध्यम से सांसद ने मांग की है कि बखिरा की घटना में शामिल सभी दोषियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_बिकाश श्रीवास्तव
बिकाश श्रीवास्तव
Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

संतकबीरनगर- सांसद पर हमले से सपा में उबाल, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने DM-SP को सौंपा ज्ञापन - दोषियों पर कार्रवाई की मांग। खलीलाबाद बखिरा थाना क्षेत्र के अमर डोभा में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर हुए जानलेवा हमले से आहत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता आज जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में अराजक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला किया, जो लोकतंत्र पर हमला है। एक जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। ज्ञापन के माध्यम से सांसद ने मांग की है कि बखिरा की घटना में शामिल सभी दोषियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और सांसद की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विश्व स्वच्छता दिवस: स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं पुणे। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। संगठन की ओर से सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारे घर और आसपास की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचें तथा अपने आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखें। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों के जोखिम को कम करने और लोगों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिलती है। सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए, तो स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी नागरिकों को विश्व स्वच्छता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील।
    1
    विश्व स्वच्छता दिवस: स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं
पुणे। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। संगठन की ओर से सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारे घर और आसपास की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचें तथा अपने आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखें। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों के जोखिम को कम करने और लोगों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए, तो स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी नागरिकों को विश्व स्वच्छता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील।
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर टेनुआ टोल प्लाजा के पास गणेश प्रतिमा का विधिवत पूजन एवं विसर्जन गोरखपुर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा गोरखपुर टेनुआ टोल प्लाजा के पास स्थापित गणेश प्रतिमा का आज विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कंपनी की ओर से वेद प्रकाश त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, हरेंद्र सिंह, शम्मी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रिपोर्टर — आलोक कुमार पाण्डेय AAJKAL NEWS 24
    1
    गोरखपुर टेनुआ टोल प्लाजा के पास गणेश प्रतिमा का विधिवत पूजन एवं विसर्जन

गोरखपुर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा गोरखपुर टेनुआ टोल प्लाजा के पास स्थापित गणेश प्रतिमा का आज विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर कंपनी की ओर से वेद प्रकाश त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, हरेंद्र सिंह, शम्मी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
रिपोर्टर — आलोक कुमार पाण्डेय
AAJKAL NEWS 24
    user_आलोक कुमार आजकल न्यूज़ 24
    आलोक कुमार आजकल न्यूज़ 24
    Local News Reporter सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत बैजलपुर दलित बस्ती में चला स्वच्छता अभियान सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैजलपुर में शनिवार को दलित बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई को बढ़ावा देना एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने रास्ते के किनारे उगी घास व झाड़ियों की साफ-सफाई की, नालियों को साफ किया गया और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया। आयोजकों ने बताया कि साफ-सफाई एवं स्वच्छता से विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव होगा और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य आर.डी. सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार चौहान, ग्राम पंचायत सचिव गौरव द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत बैजलपुर दलित बस्ती में चला स्वच्छता अभियान

सहजनवा/गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैजलपुर में शनिवार को दलित बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई को बढ़ावा देना एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने रास्ते के किनारे उगी घास व झाड़ियों की साफ-सफाई की, नालियों को साफ किया गया और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया।
आयोजकों ने बताया कि साफ-सफाई एवं स्वच्छता से विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव होगा और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य आर.डी. सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार चौहान, ग्राम पंचायत सचिव गौरव द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • संतकबीरनगर- सांसद की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: पुलिस की मौजूदगी में सपा सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमला, अराजक तत्वों ने मचाया बवाल। खलीलावाद जनपद में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह हमला पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, अमर डोभा क्षेत्र में सांसद पप्पू निषाद अपने काफिले के साथ मौजूद थे, तभी घात लगाए बैठे अराजक तत्वों ने अचानक उनके काफिले पर हमला बोल दिया। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अराजक तत्वों ने सांसद के काफिले को रोकने का प्रयास किया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद था, लेकिन हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के सामने ही इस घटना को अंजाम दे दिया। सांसद पप्पू निषाद पर हुए इस हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि जब एक सांसद ही पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा? फिलहाल हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है?....
    1
    संतकबीरनगर- सांसद की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: पुलिस की मौजूदगी में सपा सांसद पप्पू निषाद के काफिले पर हमला, अराजक तत्वों ने मचाया बवाल।
खलीलावाद जनपद में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद पप्पू निषाद पर जानलेवा हमला हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह हमला पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमर डोभा क्षेत्र में सांसद पप्पू निषाद अपने काफिले के साथ मौजूद थे, तभी घात लगाए बैठे अराजक तत्वों ने अचानक उनके काफिले पर हमला बोल दिया। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अराजक तत्वों ने सांसद के काफिले को रोकने का प्रयास किया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद था, लेकिन हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के सामने ही इस घटना को अंजाम दे दिया।
सांसद पप्पू निषाद पर हुए इस हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि जब एक सांसद ही पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा?
फिलहाल हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है?....
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि पुण्यतिथि विशेष। पूज्य पंडित श्री राम शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन, विचारों, संस्कारों एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। पंडित श्री राम शास्त्री जी ने अपने ज्ञान, संस्कार और सद्भावना के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श और विचार समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने पूज्य पंडित श्री राम शास्त्री जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि विशेष। पूज्य पंडित श्री राम शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन, विचारों, संस्कारों एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया गया।
पंडित श्री राम शास्त्री जी ने अपने ज्ञान, संस्कार और सद्भावना के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श और विचार समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने पूज्य पंडित श्री राम शास्त्री जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    2 hrs ago
  • खुटेहना गांव में फर्जी भुगतान और अनियमितता के आरोप में पूर्व प्रधान और सिक्रेटरी पर मुकदमा सिद्धार्थनगर जिले के मिठवल विकासखंड के खुटेहना गांव में ग्रामसभा के कार्यों में कथित फर्जी भुगतान और अनियमितता के मामले में न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बांसी कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 419, 420, 406 और 409 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । गांव निवासी अमित पांडेय ने ग्रामसभा में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर न्यायालय की शरण ली थी। उन्होंने फौजदारी निगरानी न्यायालय में वाद दाखिल किया था। बताया गया कि मामला करीब पांच वर्षों तक न्यायालय में विचाराधीन रहा। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर धारा 156(3) के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया । शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्रामसभा में पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों पर कराए गए कार्यों के भुगतान में कथित रूप से फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा नाबालिग बच्चों से काम कराने और उनके नाम पर भुगतान किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब सरकारी धन के कथित दुरुपयोग, फर्जी भुगतान और कार्यों में अनियमितता से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    खुटेहना गांव में फर्जी भुगतान और अनियमितता के आरोप में पूर्व प्रधान और सिक्रेटरी पर मुकदमा

सिद्धार्थनगर जिले के  मिठवल विकासखंड के खुटेहना गांव में ग्रामसभा के कार्यों में कथित फर्जी भुगतान और अनियमितता के मामले में न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बांसी कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 419, 420, 406 और 409 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । गांव निवासी अमित पांडेय ने ग्रामसभा में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर न्यायालय की शरण ली थी। उन्होंने फौजदारी निगरानी न्यायालय में वाद दाखिल किया था। बताया गया कि मामला करीब पांच वर्षों तक न्यायालय में विचाराधीन रहा। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर धारा 156(3) के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया । शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्रामसभा में पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों पर कराए गए कार्यों के भुगतान में कथित रूप से फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा नाबालिग बच्चों से काम कराने और उनके नाम पर भुगतान किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब सरकारी धन के कथित दुरुपयोग, फर्जी भुगतान और कार्यों में अनियमितता से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रानीगंज धर्मकांटा पर महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर 25 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बैरवा नानकार निवासी श्रवण की पत्नी साधना के रूप में हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बैरवा नानकार निवासी श्रवण रानीगंज धर्मकांटा पर काम करता है। वह अपनी पत्नी साधना और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ वहीं रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में साधना की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांसी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि साधना का मायका खुनियांव में है और वह रमेश गौड़ की पुत्री थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व श्रवण के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतका के बड़े भाई जयकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 और 304बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रानीगंज धर्मकांटा पर महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज। 

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर   25 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बैरवा नानकार निवासी श्रवण की पत्नी साधना के रूप में हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बैरवा नानकार निवासी श्रवण रानीगंज धर्मकांटा पर काम करता है। वह अपनी पत्नी साधना और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ वहीं रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में साधना की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांसी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि साधना का मायका खुनियांव में है और वह रमेश गौड़ की पुत्री थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व श्रवण के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतका के बड़े भाई जयकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 और 304बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रानीगंज धर्मकांटा पर महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर शनिवार दोपहर में 25 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बैरवा नानकार निवासी श्रवण की पत्नी साधना के रूप में हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​मिली जानकारी के अनुसार, बैरवा नानकार निवासी श्रवण रानीगंज धर्मकांटा पर काम करता है। वह अपनी पत्नी साधना और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ वहीं रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में साधना की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांसी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। ​बताया जा रहा है कि साधना का मायका खुनियांव में है और वह रमेश गौड़ की पुत्री थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व श्रवण के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ​मृतका के बड़े भाई जयकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 और 304बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    रानीगंज धर्मकांटा पर महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
​बांसी (सिद्धार्थनगर): बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर शनिवार दोपहर में 25 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बैरवा नानकार निवासी श्रवण की पत्नी साधना के रूप में हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​मिली जानकारी के अनुसार, बैरवा नानकार निवासी श्रवण रानीगंज धर्मकांटा पर काम करता है। वह अपनी पत्नी साधना और चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ वहीं रहता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में साधना की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बांसी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।
​बताया जा रहा है कि साधना का मायका खुनियांव में है और वह रमेश गौड़ की पुत्री थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व श्रवण के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
​मृतका के बड़े भाई जयकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 और 304बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.