Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ के बहरामा गांव में भीषण आग, नकद व सामान जलकर राख बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा गांव में एक घर में अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मवीर यादव (पिता: बच्चू यादव) के घर में लगी आग में करीब 35,000 रुपये नकद, अनाज और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि यह राशि उन्होंने मसूरी बेचकर मेहनत से जमा की थी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे खेत से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कागजात भी नष्ट हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और उनके सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर किसी तरह काबू पाया, जिससे आसपास के घरों को बचाया जा सका। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजा एवं सहायता की मांग की है।
JMBNEWS

- User9849Masaurhi, Patna🙏1 day ago
- User9849Masaurhi, Patna😂1 day ago
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर, शहर के मगरदही घाट के पास वार्ड न. 24, से एक पति द्वरा अपने 7 माह के बच्चे को जबरन ससुराल से उठा लेजाने का घटना सामने आया है. घटना के संबंध में घायल माँ की बहन और माँ ने बताया की हमलोग बच्चा लेने जब मथुरापुर पहंचे तो, वहां इसके ससुराल वालों ने इसे घर में बंद कर बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया, हमलोग किसी तरह इसको वहां से लेकर अस्पताल पहुंचे है, यहां भी वह जान से मारदेने का धमकी दे रहा है.1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर के राम जानकी ठाकुरबाड़ी के नवनिर्वाचित महंत के ताज पोशी पर लगी ग्रहण SDM ने तत्काल प्रभार पर लगाई रोक । जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम बाजार स्थित राम जानकी ठाकुर वारी मंदिर की है। जहां नव निर्वाचित महंत डॉ अमित कुमार सिंह को महंत बनने से पहले धार्मिक न्यास पर्षद के द्वारा जारी प्रपत्र के आधार पर पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी बिकास कुमार पांडे ने संज्ञान लेते हुए महंत बनने से पहले तत्कात प्रभार पर रोक लगा दी गई । उन्होंने इस बारे में कहा कि ऐसे व्यक्ति पर पहले से ही गबन, जेल जाने, एवं प्राथमिकी दर्ज जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं, इसीलिए धार्मिक न्याय पर्षद ने पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग है जबकि उक्त ठाकुरवारी मंदिर के अध्यक्ष अभी भी SDM बी के पांडे प्रभार में कार्यरत हैं। वही इस मामले में विशेष जानकारी देते हुए SDM श्री पांडे ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- बासुदेवपुर चंदेल वार्ड संख्या 5 से एक मार्मिक मामला सामने आया है। यहां के निवासी रमन राज, पिता दिलीप कुमार सिंह, वर्ष 2019 में कोरोना काल के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए थे। बताया जा रहा है कि सरही से गिरने के कारण उनके पैर की उंगली की नस दब गई, जिसके बाद वे दोनों पैरों और हाथों से विकलांग हो गए। रमन राज की स्थिति इतनी गंभीर है कि वे अपना दैनिक कार्य जैसे भोजन, पानी और शौच तक स्वयं नहीं कर पाते। उन्हें हर काम के लिए किसी दूसरे के सहारे की जरूरत पड़ती है, और कई बार मजबूरी में उन्हें बेड पर ही शौच करना पड़ता है। पीड़ित की माता रीना देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार गांव के मुखिया पति सतीश महतो और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र महनार हाजीपुर के चक्कर लगाए, लेकिन अब तक उनके बेटे का विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद उनकी समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक जरूरतमंद को सरकारी सुविधा का लाभ कब मिलेगा, और प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करेगा। #VaishaliNews #Mahnar #DisabledRights #ViklangtaCertificate #GroundReport #BiharNews #LocalNews #HelpNeeded #SystemFailure #HumanStory #BreakingNews #SocialIssue1
- 22 मार्च बिहार दिवस के मौके पर टाऊन हॉल बिहारशरीफ में आयोजित कार्यक्रम1
- SAMRAT ASHOK MAHAN का जयंती मनाने के बाद SSD सेना, दिल्ली के लिए रवाना, होगा,1
- Post by Mithilesh Kumar1
- समस्तीपुर:बिहार दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिले में मिनी मैराथन के साथ साथ,उत्साह और उमंग का अनूठा नजारा देखने को मिला.2
- Post by Dilip Kumar7