logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 38 वर्षीय मजदूर को कुचला, मौके पर मौत — परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नगर पंचायत उनवल, वार्ड नंबर 14 निवासी विश्वनाथ मिश्र के 38 वर्षीय पुत्र सुनील मिश्रा, जो रंगाई-पुताई कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना सोमवार रात लगभग 8 बजे पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरवल ग्राम सभा के पास हुई। सुनील मिश्रा बीते पांच दिनों से जल निगम की नव-निर्मित टंकी की रंगाई-पुताई के कार्य हेतु भरवल में ठहरे हुए थे। सोमवार को कार्य समाप्त कर वह साइकिल से सब्जी लेने पीपीगंज गए थे। वापस लौटते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 10 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से जब यह दुखद सूचना उनके घर पहुंची, तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां का पहले ही निधन हो चुका है और बड़े भाई की 1996 में हत्या हो गई थी। अब वृद्ध और अस्वस्थ पिता विश्वनाथ मिश्र के सामने जीवन का सबसे बड़ा सहारा भी छिन गया। सुनील मिश्रा अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां (जिसमें बड़ी बेटी 19 वर्ष की है) और एक 6 वर्षीय मासूम बेटा छोड़ गए हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके जाने से परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा, तो माहौल बेहद गमगीन हो गया। सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया जब 76 वर्षीय पिता ने अपने जवान बेटे को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है, हर कोई इस घटना से स्तब्ध और शोकाकुल है। सुनील की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

20 hrs ago
user_Rammilan kacher
Rammilan kacher
पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
5a213925-63a9-4367-a14f-803a66e8e0e1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल महराजगंज जिले के मुजुरी में स्थित एक गैस एजेन्सी के संचालक द्वारा गैस गोदाम पर गैस लेने के एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ साथ ही पीड़ित द्वारा मुजुरी पुलिस चौकी पर एक तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर बड़का टोला निवासी सनोज द्वारा पुलिस को जो तहरीर दी गयी है उसके अनुसार वह मुजुरी में स्थित उत्कर्ष गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने गए थे जब उन्होंने अपने गैस की बात किया तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धक्का दे दिया फिर गैस एजेंसी के संचालक द्वारा गला दबा दिया गया और उनके सारे स्टाफ उनकी पिटाई करने लगे। वायरल वीडियो में दस - पंद्रह लोग दिख रहे हैं जो 12 सेकेंड का है वीडियो में एक युवक पीड़ित की गर्दन पकड़े दिख रहा है और कई लोग उसे थप्पड़ से मरते हुए दिख रहे हैं, बरहाल एएन न्यूज वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता हैं,किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होंने पाए इसके लिए सरकार द्वारा तमाम सख्ती करने के बावजूद खुलेआम गैस एजेंसी गोदाम पर युवक की पिटाई को देख लोग तरह - तरह के सवाल उठा रहे हैं । लोगो का कहना है कि पीड़ित युवक की गलती रही हो या न रही हो लेकिन एजेंसी संचालक को उसे पीटने का अधिकार किसने दिया । इस सम्बंध में एजेंसी संचालक सुभाष से मोबाइल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव के लोगो ने आपस मे झगड़ा कर लिया था वही चौकी इंचार्ज मुजुरी से अशोक कुमार गिरी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर पड़ी थी दोनो पक्षो को बुलाया था दोनो पक्ष आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं । वैसे वायरल वीडियो की जांच करा लिया जाए तो मामला साफ हो जाएगा कि पिटाई करने वाले लोग कौन थें। #Maharajganj #police #gas #agency
    1
    मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल 
महराजगंज जिले के मुजुरी में स्थित एक गैस एजेन्सी के संचालक द्वारा गैस गोदाम पर गैस लेने के एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ साथ ही पीड़ित द्वारा मुजुरी पुलिस चौकी पर एक तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । 
पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर बड़का टोला निवासी सनोज द्वारा पुलिस को जो तहरीर दी गयी है उसके अनुसार वह मुजुरी में स्थित उत्कर्ष गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने गए थे जब उन्होंने अपने गैस की बात किया तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धक्का दे दिया फिर गैस एजेंसी के संचालक द्वारा गला दबा दिया गया और उनके सारे स्टाफ उनकी पिटाई करने लगे। 
वायरल वीडियो में दस - पंद्रह लोग दिख रहे हैं जो 12 सेकेंड का है वीडियो में एक युवक पीड़ित की गर्दन पकड़े दिख रहा है और कई लोग उसे थप्पड़ से मरते हुए दिख रहे हैं, बरहाल एएन न्यूज वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता हैं,किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होंने पाए इसके लिए सरकार द्वारा तमाम सख्ती करने के बावजूद खुलेआम गैस एजेंसी गोदाम पर युवक की पिटाई को देख लोग तरह - तरह के सवाल उठा रहे हैं । लोगो का कहना है कि पीड़ित युवक की गलती रही हो या न रही हो लेकिन एजेंसी संचालक को उसे पीटने का अधिकार किसने दिया । 
इस सम्बंध में एजेंसी संचालक सुभाष से मोबाइल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव के लोगो ने आपस मे झगड़ा कर लिया था वही चौकी इंचार्ज मुजुरी से अशोक कुमार गिरी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर पड़ी थी दोनो पक्षो को बुलाया था दोनो पक्ष आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं । वैसे वायरल वीडियो की जांच करा लिया जाए तो मामला साफ हो जाएगा कि पिटाई करने वाले लोग कौन थें।
#Maharajganj 
#police 
#gas
#agency
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • anurag
    1
    anurag
    user_Anurag Nishad
    Anurag Nishad
    Jorwa•
    19 hrs ago
  • jfigit hyi6diitghku kgitfgiggi hgihviydbki jgg lknl okmioohyggiu
    1
    jfigit
hyi6diitghku
kgitfgiggi
hgihviydbki
jgg
lknl
okmioohyggiu
    user_Shrvan
    Shrvan
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    36 min ago
  • Post by Umesh Kumar
    1
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Vipin Rai Journalist
    1
    Post by Vipin Rai Journalist
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Narendra Modi का बड़ा बयान: 4 मई को बंगाल में ‘मिठाई के साथ झालमुरी’ बंटेगी, TMC पर साधा निशाना
    1
    Narendra Modi का बड़ा बयान: 4 मई को बंगाल में ‘मिठाई के साथ झालमुरी’ बंटेगी, TMC पर साधा निशाना
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #भारत #नेपाल की #सोनौली सीमा पर #एसएसबी की मौजूदगी में कार्रवाई का दावा... #SSB के रहते भारतीय सीमा में घुसी नेपाली सशस्त्र पुलिस मुजरिम को घसीटते हुए ले गई नेपाल #मानवाधिकारों की उड़ी धज्जियां.... #IndoNepalBorder #नेपाल #Maharajganj #spmaharajganj #dmmaharajganj #Sonauli
    1
    #भारत #नेपाल की #सोनौली सीमा पर #एसएसबी की मौजूदगी में कार्रवाई का दावा... #SSB के रहते भारतीय सीमा में घुसी नेपाली सशस्त्र पुलिस मुजरिम को घसीटते हुए ले गई नेपाल #मानवाधिकारों की उड़ी धज्जियां....
#IndoNepalBorder #नेपाल #Maharajganj #spmaharajganj #dmmaharajganj #Sonauli
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.