गृहभेदन की घटना का पर्दाफाश, करीबन 7 लाख रु का मशरुका बरामद, आरोपिया जेल दाखिल ए नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम श्री जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबन्धित अपराधो का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त कर रही है | दिनांक 19/04/26 को फरियादिया जैनब खान पिता अफजल खान नि0 साई माखननगर परिसर माखननगर हाल शाहिद खान का घर बिहारी गली बालागंज नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 13/04/26 को फरियादिया अपने पिता के घर आई थी | फरियादिया अपने सोने के गहने एक जोड़ टॉप्स, झाले, हाथ के 02 कंगन, तीन अंगूठी, सोने का हार कीमती करीबन 07 लाख रुपए को अलमारी के ड्राज के रख दिये थे | दिनांक 19/04/26 को फरियादिया द्वारा अलमारी खोलकर देखी, जिसमे उक्त आभूषण नहीं थे | किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे घुसकर उक्त आभूषणो को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध धारा 331(4),305(a) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना मे लिया गया था | उक्त गृहभेदन की घटना को पुलिस द्वारा चुनौती के रूप मे लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम को थाना क्षेत्र मे रवाना किया गया था | पुलिस द्वारा क्षेत्र मे घूमकर मुखबिर मामूर कर उक्त घटना मे लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सूचना तंत्र मजबूत किया गया | जिस पर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी एक छोटा बच्चा उम्र करीबन 14-15 वर्ष का कुछ दिनो से बालागंज क्षेत्र मे घूम रहा है | जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन पर तलाश की गयी | दौराने तलाशी के संदिग्ध बच्चे को सेठानी घाट स्थित काले महादेव मंदिर के नीचे टीन शेड से अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ करने पर बच्चे द्वारा बताया कि उक्त जेवरात उसके द्वारा उसकी माँ किरण बाई को दे दिये थे | जिस पर पुलिस द्वारा बच्चे की माँ को अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गयी जिसने उक्त आभूषण उसकी साड़ी के पल्लू मे बांद कर रखना बताया जिस पर पुलिस द्वारा उक्त आभूषणो को बरामद किया गया | उक्त महिला को यह ज्ञात था कि उक्त आभूषणो चोरी कर उसे दिया गया है | चोरी के माल को रखने पर से किरण बाई पति पति यशवंत डोनटोडे उम्र 45 वर्ष नि0 ग्राम पांजराकला थाना देहात का होना बताया गया | उक्त महिला के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही की गयी है | आरोपियों को जेल दाखिला किया जाकर अपचारी बालक को बाल गृह बेतुल भेजा जावेगा | प्रकरण की विवेचना जारी है | महत्वपूर्ण भूमिका :- निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, सउनि0 संजय रघुवंशी आर0 839 पंकेश, आर0 920 गजेंद्र, आर0 सतीश एवं म0आर0 अंजू ऊईके

- नर्मदा पुरम में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है भगवान श्री परशुराम रिकार्ड्स ऑफ़ समिति राजा मोहल्ला नर्मदापुरम के सौरभ तिवारी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सायं 7ः30 बजे राजा मोहल्ले में भगवान परशुराम चालीसा का पाठ और 56 भोग दर्शन के पश्चात सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के पुरुष एवं महिला सदस्य शामिल रहे। विप्र बंधुओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवी, कक्षा आठवीं, कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 % से अधिक अंक लाने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, अधिवक्ता दिनेश दुबे विक्रम परते,अनुराग दुबे, संजीव शर्मा आनंद थापक, केंएन त्रिपाठी, मोनिका दुबे, सरला दुबे, एकता दूबे ज्योति तिवारी अभिषेक दुबे हरिनारायण दुबे आदि मौजूद रही बाक्स कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की परीक्षा 93.4% अंक लाकर उत्तीर्ण करने वाले समाज की प्रतिभा छात्र हर्षवर्धन तिवारी, कक्षा दसवीं की परीक्षा 98% अंक से उत्तीर्ण करने और प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा दिशा तिवारी और कक्षा दसवीं की परीक्षा 90% अंक से पास करने वाले जयंत तिवारी के अलावा कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्रा निशि तिवारी, दिव्यांशु तिवारी तथा कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंको से पास करने वाले वैदिक तिवारी, मृदुल तिवारी और रिद्धिमा शर्मा को सम्मानित किया गया।1
- ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन1
- नाहरकोला में शादी समारोह बना खूनखराबे का मैदान: चाकूबाजी में 1 की मौत, 6 घायल, पुलिस पर भी हमला नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें एक आरक्षक बुरी तरह घायल हो गया। शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी अमर सिंह कीर शराब के नशे में समारोह में पहुंचा। रामनारायण ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने नशे में अपमानजनक बातें करना शुरू कर दीं। भीड़ अधिक होने के कारण उसे वहां से भेज दिया गया। कुछ देर बाद आरोपी अमर सिंह अपने बेटे लोकेश कीर के साथ वापस लौटा। इस बार अमर सिंह के हाथ में डंडा और लोकेश के पास चाकू था। दोनों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया। समझाने आए लोगों पर हमला जब दूल्हे के चाचा हरिनारायण ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो लोकेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दौलत कीर, रामनारायण कीर, जय नारायण कीर और महिला क्षमा बाई सहित अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। इस हमले में दौलत कीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं रामनारायण और जय नारायण सहित अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस पर भी किया हमला घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केएन रजक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के दौरान जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने आरक्षक ओम जाट पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरक्षक ओम जाट के पेट, हाथ और पैर में कुल 9 जगह चाकू के वार लगे। गंभीर हालत में उन्हें सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। आधी रात को मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी और एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी ने अस्पताल जाकर घायल आरक्षक की स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश जारी एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बताया कि बाप-बेटे के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। घटना में घायल महिला क्षमा बाई ने बताया कि डीजे बजने को लेकर आरोपी अमर सिंह गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने बेटे के साथ लौटकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई की मौत हो गई।1
- रायसेन जिले में सैटेलाइट गड़बड़ी से अटकी गेहूं खरीदी, हजारों किसान परेशान1
- डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती समारोह जन प्रतिनिधि/बाबासहाब विचारक / समाजसेवी एवं पत्रकार सम्मान समारोह- 2026 दिनांक : 22 अप्रैल, 2026 आयोजकः महु के भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण समिति, (म.प्र.) जिला रायसेन कार्यक्रम के :: मुख्य अतिथिः श्रीमान डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री म.प्र.शासन) विशिष्ट अतिथिः श्रीमान राकेश शर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजपा रायसेन) विशिष्ट अतिथिः श्रीमान यशवंत मीणा (बबलू भैया) (जिला पंचायत अध्यक्ष, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमति अर्चना पोर्ते (जनपद अध्यक्ष, सौंधी) विशेष अतिथिः श्रीमति सविता जमना सेन (नगर पालिका अध्यक्ष, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान पप्पू रेवाराम (नगर परिषद अध्यक्ष सांची) विशेष अतिथिः श्रीमान ब्रजेश चतुर्वेदी (अध्यक्ष, रामलीला मेला ग्यास समिति, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान जमना सेन (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान राजकुमार यादव (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, रायसेन) अध्यक्षताः श्रीमान मगन झाझोट (प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदुर का.) विशेष अतिथिः श्रीमान विजय पटेल (जनपद अध्यक्ष, गैरतगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान जेनस सिंघई (नगर परिषद अध्यक्ष, गैरतगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान कन्हैया सूरमा (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाज सेवी), विशेष अतिथिः श्रीमान विजयकांत चतुर्वेदी (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमति मंजू धीरेन्द्र सिंह कुशवाह (पूर्व अध्याक्ष नगर पालिका परिषद रायसेन), विशेष अतिथिः श्रीमति मीना-दीपेन्द्र सिंह राजावत (नगर पालिका उपाध्यक्ष, रायसेन) विशेष अतिथिः (पूर्व अध्यक्ष श्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन) श्री गिरधारीलाल रैकवार, लीला सोनी, कैलाश खत्री, राजेन्द्र राठौर (राजू भैया), अनिल चौरसिया, बबलू ठाकुर, अशोक सोनी, मनोज अवावाल, मनीष माहेश्वरी शिवराजसिंह राजावत, पतिराम प्रजापति, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी विशेष अतिथिः श्रीमान मनोज कुशवाह (अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, सवसेन) विशेष अतिविः श्रीमान रवि खत्री (अध्यक्ष श्री हिन्दू उत्सव समिति तयसेन) विशेष अतिथिः श्रीमति कल्पना-चन्द्रकृष्ण रघुवंशी (अध्यक्ष कन्या मवविद्यालय तयसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान इलयास खान (अध्यक्ष मुस्लिम रहौयार कमेटी, रायसेन), विशेष अतिथिः श्रीमान पी. के. चावला (पूर्व अध्यक्ष अम्बेडकर समिति रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान डॉ.एच.बी.सेन (पूर्व अध्यक्ष अम्बेडकर संस्थान महू इंदौर) विशेष अतिथिः श्रीमान गिरधारी शाक्या (पूर्व अध्यक्ष अम्बेडकर समिति रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान देवी प्रसाद अहिरवार (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति गैरतगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान पूरनसिंह अहिरवार (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति बेगमगंज) विशेष अतिथिः श्रीमान रवि मांडरे (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति सिलवानी) विशेष अतिथिः श्रीमान भाव सिंह मांडरे (अध्यक्ष अम्बेडकर मिशन बरेली) विशेष अतिथिः श्रीमान हरभजन जांगड़े (अध्यक्ष संस्कार एवं अम्बेडकर समिति मंडीदीप) विशेष अतिथिः श्रीमान सुनील सेरिया, पार्षद (अध्यक्ष अम्बेडकर समिति औबेदुल्लागंज) विशेष अतिथिः श्रीमान प्रतापसिंह जाटव (वरिष्ठ समाजसेवी मर्दानपुर) विशेष अतिथिः श्रीमान झब्बूलाल अहिरवार (अध्यक्ष रविदास मंदिर समिति, रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान मुरलीधार गौर (वरिष्ठ समाजसेवी) विशेष अतिथिः श्रीमान मदनलाल मालवीय (वरिष्ठ समाज सेवी रायसेन) विशेष अतिथिः श्रीमान प्रभात चावला (पार्षद एवं नेताप्रतिपथ परिषद रायसेन) सम्मान समारोह 2026 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार आयोजित किया गया है। जिसमें आपकी उपस्थित हमें गौरावान्वित करेगी। :: कार्यक्रमः: दिनांक: 22 अप्रैल, बुधवार समयः दोप. 12:30 बजे स्थान वन परिसर, रायसेन संयोजक संस्थापक दादाभाई विजय लोहट एडवोकेट आयोजक प्रांताध्यक्ष बारेलाल सूर्यवंशी (पत्रकार) निवेदक प्रदेश महासचिव विशाल कुशवाह आयोजकः गहुके भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण समिति, (म.प्र.) जिला रायसेन1
- लगता है निर्माण में डामर का इस्तेमाल कम और अधिकारियों के पेट की भूख शांत करने में ज़्यादा हुआ है। ठेकेदार और इंजीनियर का तालमेल तो देखिए—सड़क उखड़ी नहीं, बल्कि साहबों के दस्तख़त होते ही भाप बनकर उड़ गई। जनता अब सड़क की तलाश में धूल फाँक रही है, जबकि असली सड़क फाइलों में दबकर साहबों के पेट में समा चुकी है। वाह रे भ्रष्टाचार! जहाँ सड़क होनी चाहिए थी, वहाँ अब सिर्फ गड्ढे हैं और उन गड्ढों में साहबों की 'डामर वाली भूख' साफ झलक रही है।1
- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा में दी श्रद्धांजलि सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1