डग : महिला के पेट से 5 किलो की गांठ निकाली: डग उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी की, महिला को मिली राहत झालावाड़ जिले के डग उप जिला अस्पताल में डग निवासी गंगा बाई (पत्नी बगदू लाल) के पेट से पांच किलोग्राम की गांठ सफलतापूर्वक निकाली गई। यह जटिल सर्जरी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राममनोहर कुशवाह के नेतृत्व में की गई। इस सफल ऑपरेशन में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पन्नालाल शर्मा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ अमीन खान, नर्सिंग ऑफिसर कमलेश मेहरा और सहायक कर्मचारी प्रमोद कलेसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मरीज गंगा बाई ने पहले कई निजी अस्पतालों में इलाज के लिए संपर्क किया था। हालांकि, आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे ऑपरेशन का खर्च वहन करने में असमर्थ थीं। इसके बाद परिजनों ने डग एसडीएच में कार्यरत महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पन्नालाल शर्मा से संपर्क किया। डॉक्टर और उनकी टीम ने मिलकर इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। परिजनों ने अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।
डग : महिला के पेट से 5 किलो की गांठ निकाली: डग उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी की, महिला को मिली राहत झालावाड़ जिले के डग उप जिला अस्पताल में डग निवासी गंगा बाई (पत्नी बगदू लाल) के पेट से पांच किलोग्राम की गांठ सफलतापूर्वक निकाली गई। यह जटिल सर्जरी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राममनोहर कुशवाह के नेतृत्व में की गई। इस सफल ऑपरेशन में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पन्नालाल शर्मा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ अमीन खान, नर्सिंग ऑफिसर कमलेश मेहरा और सहायक कर्मचारी प्रमोद कलेसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मरीज गंगा बाई ने पहले कई निजी अस्पतालों में इलाज के लिए संपर्क किया था। हालांकि, आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे ऑपरेशन का खर्च वहन करने में असमर्थ थीं। इसके बाद परिजनों ने डग एसडीएच में कार्यरत महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पन्नालाल शर्मा से संपर्क किया। डॉक्टर और उनकी टीम ने मिलकर इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। परिजनों ने अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।
- बड़ोद 26 अगस्त हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से समाजजनों द्वारा सामूहिक जुलूस निकाला गया। जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार एवं चूड़ी बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ टेकरी पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैंड एवं डीजे पर नातिया कलाम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। नगर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत कर समाजजनों का माला पहनाकर सम्मान भी किया गया। वहीं कई स्थानों पर खीर, बिस्किट, शरबत एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।4
- Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा1
- मौत का सफर! जलमग्न पुलिया पर जान जोखिम में डालते ग्रामीण | मैना मार्ग की LIVE तस्वीरें | Susner News 🚨 मौत का सफर या मजबूरी? सुसनेर के मैना मार्ग पर कंठाल नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया बारिश के बाद जलमग्न हो गई। पुलिया पर घुटनों तक पानी भरने के बावजूद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वीडियो में देखिए मौके की तस्वीरें—कैसे ग्रामीण, महिलाएं और वाहन पानी के बीच से पुलिया पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के नवनिर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ❓ क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? 🎥 देखिए पूरी खबर और मौके का वीडियो। ━━━━━━━━━━━━━━ 📰 हर खबर, आपके साथ ━━━━━━━━━━━━━━ आपके अपने चैनल हर खबर, आपके साथ को: 👍 Like करें 🔴 Subscribe करें 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें 💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं आपका एक Like, Share और Subscribe हमें निष्पक्ष एवं स्थानीय खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। हर खबर, आपके साथ — आपके शहर और आपके आसपास की हर जरूरी खबर। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MadhyaPradesh #Myna #KanthaalNadi #Bridge #Flood #Rain #Monsoon #BreakingNews #LocalNews #MPNews #HindiNews #ViralVideo #GroundReport #हरखबरआपकेसाथ1
- MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।1
- राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। � Desh Dhwani News +1 राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी। Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए1
- *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। * बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया। कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱 बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩1
- Post by Manoj Kumar1