*भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* *मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप* *भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप* *मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार करने पर पुलिस वालों ने किया मारपीट परिवार का आरोप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के चर्चित भारत यादव हत्याकांड में नया विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी द्वारा अंतिम संस्कार से इनकार के बीच परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का आरोप है कि जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना किया, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी भाभी (मृतक की पत्नी) के साथ मारपीट की। साथ ही बहन के साथ भी कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने की बात कही गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के पिता को धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इन आरोपों के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर हंगामा बढ़ गया। परिजन इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

- दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।2
- मुर्शिदाबाद श्रुति 2 bahawalpur water park se1
- Post by Peru Patel1
- Post by Biswanath singh1
- प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) मनाया जाता है। यह दिन लोक सेवकों को देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।1
- डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है1
- Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು1
- महाराष्ट्र के भिवंडी के खाडीपार इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री और तेल गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की तेज लपटों ने कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण आसमान में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि केमिकल और तेल सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई सामने आई। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1