हत्या के 3 आरोपीयो को आजीवन कारावास की सजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर की आदालत ने सुनाई सजा, 66,000र जुर्माना भी लगाया , जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी कोडरमा- हत्या किए जाने किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर की अदालत ने आरोपियों 1. मदन साव पिता- छत्रर साव, 50 वर्ष, 2.मुकेश साव, पिता- मदन साव 24 वर्ष, 3. सरिता देवी- पति- मदन साव, 49 वर्ष, सभी ग्राम- बेकोवार, कोडरमा, जिला- कोडरमा निवासी को 302 आईपीसी एक्ट के तहत दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही ₹20,000-20, 000, जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वही न्यायालय ने 148, IPC एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 2 साल कारावास एवं ₹2000 जुर्माना लगाया। इसी प्रकार न्यायालय ने 341, 323, 324, 337, IPC मे अलग-अलग सजा सुनाई व जुर्माना लगाया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। जुर्माना की राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी। मामला वर्ष 2021 का है । इसे लेकर कोडरमा थाना में थाना कांड संख्या 107/ 2021, दर्ज कराया गया था। थाना को दिए आवेदन में मृतक के भाई ने कहा था कि महेंद्र साहब घर से 10/ 6 /2021 को करीब 10 बजे दिन काम पर जाने के लिए घर से निकला था रास्ते में मदन साव, मुकेश साव, सरिता देवी एवं अन्य सात- आठ लोग घेरकर जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर जब मैं, मेरी पत्नी व मेरे बेटे बचाने गए तो हम लोगों को भी मारपीट किया, मेरे भाई महेंद्र साव के सर और कान में धारदार हथियार से वार किया। जिससे महेंद्र साहब वहीं गिर गया और उसके सर और कान से काफी खून बहने लगा वही मेरी पत्नी और मेरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मेरे भाई महेंद्र साव को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सभी गवाहों का परीक्षण कराया गया । कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक ने न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत तीनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।

- झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में आज “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर इनर व्हील क्लब, जैन समाज, माहुरी समाज, मोदी समाज और मारवाड़ी समाज की कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि महिला शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जल्द लागू करने की मांग की। वहीं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि इस कानून के लागू होने से महिलाओं को ज्यादा अवसर मिलेंगे और देश के विकास को नई गति मिलेगी।1
- Post by News Of Nawada1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन कमालपुर मार्ग पर आज गोविंदपुर मगध सेन्ट्रल स्कूल का वाहन पलट जाने एक बच्चे की मौत हो गई वही दर्जनों बच्चे घायल बताया जा रहा है, गुस्साए ग्रामीणों ने दर्शन गांव मे गोविंदपुर बासोडीह मार्ग को किया जाम1
- 12 अप्रैल 2026 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! चौपारण (झारखंड) की धरती से आपको जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि आपका आने वाला वर्ष स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और अपार सफलताओं से भरा हो। 🎂 जन्मदिन की शुभकामनाएँ: 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई! (Dailyhunt)1
- electric chulha Irani chai master3
- कोडरमा: कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को 12 बजे एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उपायुक्त ऋतुराज ने “सही पोषण से देश रोशन” अभियान के तहत पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान और पोषण शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह, पोषण अभियान समन्वयक पप्पू कुमार यादव, सिद्धार्थ पाठक, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पर्यवेक्षिकाएं और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।1
- राज्य के सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के समीप शुरू करेंगे आमरण अनशन।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1