प्रयागराज के नैनी स्थित एक होटल में रविवार को लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई की वर्ष 2026-27 की प्रथम कैबिनेट सभा का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम. उदय चंदानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नए सत्र के दौरान सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान घोषणा की गई कि चालू सत्र में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 विद्यालयों में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही संस्था द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बैठक में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सभी सदस्यों से ओडीओपी (ODOP) एवं ग्लोबल कॉज के तहत बढ़-चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया, जिसमें अंधत्व निवारण, बाल्यकालीन कैंसर, डायबिटीज, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला एवं युवा सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाना शामिल है। इस महत्वपूर्ण सभा में यूनाइटेड ग्रुप के चेयरपर्सन लायन जगदीश गुलाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन तथा अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर चीफ डिस्टिक कोर्डिनेटर ऋषि सेठी, जगमोहन अग्रवाल, संजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, ईरा सेठी, वीरेंद्र जायसवाल, उमेश अग्रवाल, सतीश एडवोकेट, लाला भैया, बृजेंद्र बाजपेयी, बालाजी, विशाल खेर, सहित जायसवाल, अनुज सिंह, कमल कांत, गौरव गुप्ता, आर. के. साहू सहित लायन्स क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
प्रयागराज के नैनी स्थित एक होटल में रविवार को लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई की वर्ष 2026-27 की प्रथम कैबिनेट सभा का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम. उदय चंदानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नए सत्र के दौरान सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान घोषणा की
गई कि चालू सत्र में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 विद्यालयों में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही संस्था द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बैठक में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सभी सदस्यों से ओडीओपी (ODOP) एवं ग्लोबल कॉज
के तहत बढ़-चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया, जिसमें अंधत्व निवारण, बाल्यकालीन कैंसर, डायबिटीज, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला एवं युवा सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाना शामिल है। इस महत्वपूर्ण सभा में यूनाइटेड ग्रुप के चेयरपर्सन लायन जगदीश गुलाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन तथा अन्य पदाधिकारियों के
सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर चीफ डिस्टिक कोर्डिनेटर ऋषि सेठी, जगमोहन अग्रवाल, संजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, ईरा सेठी, वीरेंद्र जायसवाल, उमेश अग्रवाल, सतीश एडवोकेट, लाला भैया, बृजेंद्र बाजपेयी, बालाजी, विशाल खेर, सहित जायसवाल, अनुज सिंह, कमल कांत, गौरव गुप्ता, आर. के. साहू सहित लायन्स क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
- प्रयागराज के थाना करेली करेदहा गाँव से धोखाधड़ी और भू-माफियाओं के हौसले बुलंद होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ के स्थानीय किसान गोपी अपनी पुश्तैनी जमीन वापस पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसान का आरोप है कि गाँव के ही कुछ रसूखदार लोगों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से फर्जीवाड़ा किया है। यह जमीन उनके दादा-परदादाओं के जमाने की है और वर्ष 2024 तक खतौनी के सरकारी दस्तावेजों में उन्हीं के परिवार के नाम दर्ज थी। पीड़ित ने गाँव के ही शोएब अंसारी, जावेद, कलाम मखदुल और नत्थू पंडित पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इन आरोपियों ने कथित तौर पर लेखपाल और दलालों के साथ मिलकर एक फर्जी बैनामा तैयार करवाया, जिसके आधार पर वर्ष 2024 में अचानक खतौनी से गोपी और उनके परिवार का नाम हटा दिया गया। पीड़ित किसान का कहना है कि जब इस जमीन को न तो उनके पिता ने बेचा और न ही दादा ने, तो फिर किस आधार पर उनका नाम काटा गया। इस धोखाधड़ी के खिलाफ न्याय पाने के लिए पीड़ित किसान कमिश्नर, डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक के यहाँ कई बार चक्कर लगा चुका है। तहसील दिवस में हजार बार शिकायत दर्ज कराने और धरने पर बैठने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले ने राजस्व विभाग और भू-माफियाओं के गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जाँच कराकर अपनी जमीन वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सर्किट हाउस के सभागार में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, श्री नरेंद्र कश्यप जी ने प्रयागराज व चित्रकूट धाम मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को सभी योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग और दिव्यांगजनों के हित के लिए कृतसंकल्पित है और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान छात्रवृत्ति योजना, शादी अनुदान योजना, ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना और छात्रावास जैसी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को इन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि लोग जागरूक हों और अधिक से अधिक पात्र परिवार इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कुछ नई योजनाओं, जैसे 'मुख्यमंत्री डिजिटल प्रशिक्षण योजना', 'मुख्यमंत्री छात्रावास निर्माण योजना' एवं 'मुख्यमंत्री तकनीकी दक्षता प्रशिक्षण योजना' को संचालित करने पर विचार कर रही है, जिसके लिए व्यय की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, दिव्यांगजन शादी अनुदान, कॉक्लियर इम्प्लांट, दुकान निर्माण, बचपन डे केयर और समेकित विशेष विद्यालयों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में ऐसे दिव्यांगजनों को चिन्हित किया जाए जिन्हें दिव्यांग पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा सके। सरकार बचपन डे केयर सेंटर से लेकर विश्वविद्यालय तक की पढ़ाई को निःशुल्क करके दिव्यांगजनों को अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कर रही है और दिव्यांग बच्चियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने का निर्णय भी लिया गया है। इस समीक्षा बैठक के अवसर पर काशी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार सिंह पटेल सहित दोनों मंडलों के सभी जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। माननीय मंत्री जी ने गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।1
- प्रयागराज के नैनी स्थित अरैल के नए पक्के घाट पर रविवार को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी सहदेव चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने गंगा तट पर फैली गंदगी को साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मां गंगा में प्लास्टिक, फूल-माला, बीयर की बोतलें, कांच और अन्य कचरा न फेंकने की विशेष अपील की। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी मनीष पांडेय ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा गंगा तट पर बीयर की बोतलें, पॉलीथिन, शीशे युक्त फोटो और अन्य कचरा फेंकने की हरकत को अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने सभी से गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अभियान के दौरान यह संदेश प्रसारित किया गया कि "मैं पतित पावनी गंगा, रखो तुम मेरा मान, छोड़कर गुणगान मेरा चलाओ तुम स्वच्छता अभियान।" इस स्वच्छता अभियान में कुंवर जी तिवारी, विकास मिश्रा, धीरज यादव, ऋषि दीक्षित, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, एडवोकेट सुनील कुशवाहा, डॉ. एस.बी. यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद गुरानी, सुनील मिश्रा, शशिकांत पांडेय, इंदु प्रकाश सिंह, कपूर चंद्र केसरवानी, संदीप केसरवानी, कार्तिकेय तिवारी, निर्मल कुशवाहा और तुलसी तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।4
- प्रयागराज के जारी में व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोकप्रिय नेता श्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) का पुनः प्राप्त जन्मोत्सव शनिवार शाम को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। बाबा गोविंद दास हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व बबलू केसरवानी (जारी) ने किया। जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत शाम सात बजे सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं और उपस्थित व्यापारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों, नगरवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और कैबिनेट मंत्री नंदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने व्यापारियों के हितों की रक्षा में नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्री नंदी के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार कई महत्वपूर्ण और ठोस प्रयास किए गए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव प्रसाद केसरवानी, वीरेंद्र जायसवाल, मयंक जायसवाल, अजय केशरवानी, शिव कुमार सोनी, विपिन केसरवानी, सरोज केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, रोहित जायसवाल, सुभाष केसरवानी, मनोज वर्मा, प्यारे लाल केसरवानी, प्रमोद गुप्ता, सुनील केसरवानी, डब्लू केसरवानी, अजय अग्रहरि और विष्णु केसरवानी सहित सैकड़ों व्यापारी तथा नगरवासी मौजूद रहे।3
- कौशाम्बी जनपद के मूरतगंज ब्लॉक के ग्राम मालक मोईनउदिन पुर में रावण तिराहा के पास 'एक पेड़ मां नाम' के तहत वृक्षारोपण किया गया है। यह वृक्षारोपण ग्राम पंचायत अधिकारी मैकू लाल यादव जी, प्रधान पति प्रशांत कुमार जी, प्रयागराज कौशांबी जनपद के कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य जी, रामविलास पासी जी और अन्य लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।1
- प्रयागराज के सराय इनायत में नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा चल रहा है, लेकिन प्रशासन को इसकी कानों कान खबर नहीं है। इस ठगी के मामले में वाराणसी में गिरफ्तारी की गई है। एक तरफ जहां सराय इनायत में नौकरी के नाम पर लगातार ठगी का खेल जारी है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले से पूरी तरह बेखबर बैठा है।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों और डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (DSS) के बीच मारपीट और घसीटने की घटना सामने आई है। इस शर्मनाक घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए RPF के 4 कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है।1