विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर विचार व्यक्त किए, ग्रामीण और किसान कल्याण पर जोर l कोलायत l 3 फ़रवरी 2026 कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने राजस्थान विधानसभा में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने राज्यपाल के दृष्टिकोण और सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं और पिछड़े व शोषित वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण पहल की हैं। सरकार की उपलब्धियां और दृष्टिकोण भाटी ने कहा कि सरकार ने जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर ‘सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास’ के सिद्धांत को लागू किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार का उद्देश्य है “विकसित भारत–विकसित राजस्थान 2047” के संकल्प को पूरा करना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देना। उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं और निवेश पहल का भी जिक्र किया: • ईआरसीपी–पीकेसी (राम जल सेतु लिंक परियोजना) में 95–100 करोड़ रुपये का निवेश, जिससे पूर्वी राजस्थान की 4 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 3 करोड़ से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। • राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से लगभग 8 लाख करोड़ को धरातल पर उतारा गया। • प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से “कर्मभूमि से जन्मभूमि अभियान” सफलतापूर्वक चलाया गया। • पिछले दो वर्षों में लगभग 1 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया और 1,54,547 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। अंशुमान भाटी ने सदन से अपील की कि आरोप-प्रत्यारोप और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता के वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने सदन में सकारात्मक और रचनात्मक आलोचना को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कोलायत क्षेत्र और ग्रामीण विकास की मांगें भाटी ने अपने विधान सभा क्षेत्र की मुख्य मांगें सदन में रखीं: 1. भूमिहीन और पाक विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन में प्राथमिकता। 2. सोलर परियोजनाओं के कारण स्थानीय निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा। 3. कोलायत और गजनेर लिफ्ट परियोजनाओं में अधिशेष जल का उपयोग समीपवर्ती बारानी क्षेत्रों में सिंचाई के लिए। 4. लिफ्ट परियोजनाओं में टैरिफ कोड 4400 के स्थान पर 4000 लागू करना, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ कम हो। 5. गजनेर रीको क्षेत्र में प्रस्तावित सिरेमिक पार्क हेतु गैस पाइपलाइन तत्काल उपलब्ध कराना। 6. कोलायत क्षेत्र सहित पश्चिमी राजस्थान के धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करना, जो स्थानीय रोजगार बढ़ाने और श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान देने में सहायक होगा। अंत में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान की जनता को अब केवल चर्चा नहीं, बल्कि समस्या का समाधान चाहिए। इसलिए सभी विधायकों को अपनी जिम्मेदारी के साथ विकास और कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

- बीकानेर 3 फ़रवरी 2026- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे मंगलवार को मधुवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री, जननेता एवं गौचर-ओरण संरक्षण आंदोलन के अग्रणी देवी सिंह भाटी के फ़ार्म हाउस पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने श्री भाटी के साथ लगभग दो घंटे तक एकांत एवं आत्मीय वातावरण में गहन चर्चा की।बैठक के दौरान राज्य में गौचर एवं ओरण भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई तथा पर्यावरण संतुलन से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मंत्री भाटी ने पूर्व मुख्यमंत्री को सीमांत व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चारागाहों के संरक्षण से जुड़ी जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इन मुद्दों को नीति स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता बताई।इसके साथ ही आगामी पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने के विषय में भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय करते हुए जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ना आवश्यक है।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण एवं पारंपरिक जीवन-पद्धति की रक्षा भाजपा की प्राथमिकताओं में सदैव रही है और इन विषयों पर जनआंदोलन के रूप में सकारात्मक पहल की जानी चाहिए। वहीं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों पर निरंतर संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर विधायक यूनुस ख़ान, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। भेंट को राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।2
- बीकानेर में बिश्नोई समाज के आह्वान पर सभी धर्म के लोग आज पर्यावरण बचाने के लिए एक मंच पर दिखे1
- Post by Rajasthan Patrika1
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रात को पहुंची...1
- Post by User23071
- पुलिस ने पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में 50,000 रुपये के ईनामी आरोपी अशोक बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 2 साल से फरार था और अपना हुलिया बदलकर रह रहा था। जिला विशेष टीम (डीएसटी) फलोदी ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी को सुरतगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी को एसओजी को सुपुर्द किया गया है।1
- बीकानेर, 3 फरवरी। बीकानेर के लिए 33 वर्षों बाद एक अत्यंत ऐतिहासिक एवं सौभाग्यपूर्ण अवसर जब पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी का पावन आगमन बीकानेर नगरी में होने जा रहा है। उनके दिव्य सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा 22 फरवरी से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक ग्राउंड, बीकानेर में आयोजित होगी। पूज्य साध्वी ऋतंभरा जी की ओजस्वी वाणी, आध्यात्मिक ऊर्जा और भगवत् कृपा से यह कथा न केवल आत्मिक शांति प्रदान करेगी, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा भी देगी। सभी श्रद्धालुजन सपरिवार इस दिव्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।1
- Post by Rajasthan Patrika1
- Post by User23071