Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में सहभागिता कर वर्ष 2019-20 तथा 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार प्रदान करते हुए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया। जिसमें पन्ना जिले से साइबर सेल में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार जी एवं सतना जिले से ASI दीपेश पटेल जी भी हुए सम्मानित ।
ऋषिकेश त्रिपाठी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में सहभागिता कर वर्ष 2019-20 तथा 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार प्रदान करते हुए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया। जिसमें पन्ना जिले से साइबर सेल में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार जी एवं सतना जिले से ASI दीपेश पटेल जी भी हुए सम्मानित ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रामपुर बाघेलान में माइनिंग इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले अन्य आरोपी गिरफ्तार सतना जिले के रामपुर बाघेलान में माइनिंग अधिकारी द्वारा अवैध उत्खनन रोकने का प्रयास किया लेकिन तिलमिलाए भाजपा नेता अपने शागिर्दो के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया मुख्य आरोपियों के बाद सह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय में किया गया पेश भेजा जेल1
- *ककलपुर में दबंगई: रोजगार मांगने पर लाइसेंसधारी युवक से मारपीट, सरपंच पुत्र पर आरोप* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* *अमरपाटन, सतना:* ग्राम पंचायत ककलपुर में रोजगार मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि सरपंच के पुत्र ने आवेदन देने पहुंचे रामप्रवेश कुशवाहा के साथ जमकर मारपीट और गाली-गलौज की। *क्या है पूरा मामला* ग्राम ककलपुर टोला शाहपुर निवासी रामप्रवेश कुशवाहा पिता रामनिवास कुशवाहा पुस्तैनी निवासी हैं और लाइसेंसधारी चालक हैं। पंचायत में कचरा वाहन खड़ा होने पर उन्होंने सरपंच-सचिव को रोजगार के लिए आवेदन दिया। रामप्रवेश का आरोप है कि आवेदन देने के बाद सरपंच के पुत्र ने उन्हें बुलाकर धमकाया और मारपीट की। पीड़ित ने पूरी घटना का वीडियो बयान बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रामप्रवेश आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं। *पंचायत पर उठे सवाल* 1. *वाहन शोपीस क्यों:* स्वच्छ भारत मिशन का कचरा वाहन पंचायत में धूल खा रहा है। 2. *योग्य बेरोजगार:* लाइसेंसधारी चालक रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। 3. *दबंगई का आरोप:* रोजगार मांगने पर आवेदक से मारपीट क्यों? *वीडियो बना हथियार* रामप्रवेश द्वारा बनाया गया वीडियो बयान अब ग्रामीणों के मोबाइल में घूम रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि क्या अब पंचायत में अपना हक मांगना भी गुनाह हो गया है? *प्रशासन से मांग* पीड़ित और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और रामप्रवेश को तत्काल कचरा वाहन चालक के पद पर नियुक्त किया जाए।1
- जल गंगा संवर्धन अभियान: आमिन ग्राम पंचायत में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का जोरदार असर जल गंगा संवर्धन अभियान: आमिन ग्राम पंचायत में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का जोरदार असर मैहर | अमरपाटन जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चल रहे _विकासखंड स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान_ के तहत ग्राम पंचायत आमिन, विकासखंड अमरपाटन में 11 मई 2026 को भव्य आयोजन किया गया। भैंसा सुर तालाब के तट पर प्राप्त्याशा लोक एवं पर्यावरण समिति सेक्टर-5_ एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आमिन द्वारा जल स्रोत की साफ-सफाई की गई जनसहभागिता ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ पटेल जी ने किया। नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में प्राप्त्याशा समिति_ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण और संवर्धन का प्रभावी संदेश दिया गया। अजय दहिया के नेतृत्व में समिति की पूरी टीम ने नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और संवर्धन करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। दर्शकों ने नाटक की सराहना करते हुए इसे जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया। प्रस्तुति में कलाकार उमा पाण्डेय, हिमांशु कुशवाहा, अमर केवट, अनामिका पाण्डेय एवं अनिकेत विश्वकर्मा ने सहभागिता निभाई। उपस्थित प्रमुख अतिथि व जनप्रतिनिधि: मा. श्री प्रजेश द्विवेदी, सभापति अमरपाटन; श्री प्रवीण पाठक, संभाग समन्वयक; डॉ. राजेश तिवारी, जिला समन्वयक श्रीमती ममता सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमरपाटन,वेद मणि मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद अमरपाटन; हीरेंद्र सिंह; नवांकुर संस्था सचिव अजय कुमार दाहिया; प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संजय सिंह,अनुप सिंह; रामफल पटेल; शिवम त्रिपाठी; संदीप वर्मा; दीपेंद्र सिंह; राजेश कुमार विश्वकर्मा; व्रजेश सिंह; राम प्रकाश त्रिपाठी; संजू मिश्रा; राज कुमार सिंह; सौरभ सेन,राम प्रकाश साहू; विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्टर राम प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि _जल गंगा अभियान_ के तहत आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि जनभागीदारी से जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता दोनों को मजबूत किया जा सके। संगोष्ठी के उपरांत तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कचरे का संग्रहण कर उसे कचरा वाहन में डाला गया। कार्यक्रम के माध्यम से तालाबों की स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण तथा वर्षा जल संवर्धन के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था प्राप्त्याशा लोक एवं संस्कृति प्रवर्तन समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। संस्था के सचिव अजय कुमार दाहिया एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।4
- माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 11,,05,,2026,, दिन सोमवार माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर आज दिनांक 11,,05,,2026,, दिन सोमवार के संध्या:कालीन दर्शन आरती4
- ये हैं मैहर की कलेक्टर विदिशा मुखर्जी,जो अपने निराले अंदाज के लिए जानी जाती हैं ये हैं मैहर की कलेक्टर विदिशा मुखर्जी,जो अपने निराले अंदाज के लिए जानी जाती हैं1
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत टाइगर पाए जाने पर विभागीय जांच जारी1
- रीवा में अतिक्रमण के कारण एक ऑटो पलट गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और एक बड़े हादसे को टाल दिया।1
- मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नागौद मंडी में किसानों से बात की। उन्होंने कहा कि ₹2700 MSP की गारंटी के बावजूद किसान ₹2000-₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं, जिस पर न्याय न मिलने पर कांग्रेस पूरे प्रदेश के हाईवे जाम करेगी।1