Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे देश के साथ-साथ आरा में भी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने महुआ खबर के संवाददाता संजय श्रीवास्तव से बातचीत की और अपनी बात रखी।
Sanjay srivastava
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे देश के साथ-साथ आरा में भी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने महुआ खबर के संवाददाता संजय श्रीवास्तव से बातचीत की और अपनी बात रखी।
More news from बिहार and nearby areas
- कलम चलाने वाले घूसखोरों के कारण आम जनता की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी वजह से आज अदालतों में केसों का भारी अंबार लगा हुआ है और अदालत में बैठा जज सो रहा है।1
- भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड स्थित मलौर पंचायत सरकार भवन में जनकल्याणकारी सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में मुखिया प्रतिनिधि संतोष पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील भी की।1
- कोलकाता के बाजार से जुड़ा एक नया बिजनेस आइडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मात्र ₹70 में जीन्स मिलने का दावा किया जा रहा है। कम दाम में जीन्स उपलब्ध कराने की यह मार्केट डील और बिजनेस आइडिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत पूर्वी गुंडी के पंचायत सरकार भवन में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों व कर्मियों के सामने रखा। शिविर के दौरान योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए, ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण किया गया और लाभुकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि आनंद गोपाल पंडित ने शिविर का निरीक्षण किया और पंचायतवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की।1
- भोजपुर जिले के रामापुर सनदिया पैक्स परिसर में नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) का 45वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैक्स सदस्यों, किसानों और स्थानीय समुदाय को कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न विकास योजनाओं से जोड़ना था। इस आयोजन में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक (DDM) श्रीमती सुरभि ने भोजपुर जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कृषि, ग्रामीण आधारभूत संरचना, किसान उत्पादक संगठन (FPO), किसान उत्पादक समूहों, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता तथा अन्य कार्यक्रमों के जरिए किसानों और ग्रामीण समुदाय के सशक्तीकरण पर विस्तार से चर्चा की। DDM ने भारत सरकार द्वारा पैक्स सुदृढ़ीकरण, पैक्स कम्प्यूटरीकरण और पैक्स को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैक्स को केवल ऋण वितरण तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पैक्सों से अपनी गतिविधियों में विविधता लाने, आय के नए स्रोत विकसित करने और स्थानीय स्तर पर किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार आर्थिक गतिविधियां बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO), अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के पूर्व प्रमुख एवं कृषि वैज्ञानिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (DCCB) के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष मौजूद रहे। इसके अलावा 20 से अधिक पैक्सों के अध्यक्षों, पैक्स की महिला सदस्यों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।1
- भोजपुर जिले में स्थित कांग्रेस कार्यालय से आज प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।1
- जनतंत्र आवाज पार्टी ने कहा है कि मोदी जी ने अगर वादा किया था तो उसे निभाना चाहिए था। पार्टी का कहना है कि जनता सब जानती है।1
- Post by CHANDAN KUMAR1