logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमैयापुर पुलिया पर बाढ़ के पानी में छिपा दो फीट गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा अमैयापुर पुलिया पर बाढ़ के पानी में छिपा दो फीट गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा अमृतपुर,फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के अमैयापुर गांव स्थित पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। पुलिया पर करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिसके ऊपर से रामगंगा नदी का बाढ़ का पानी बह रहा है। पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने से राहगीरों और वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दिनों चपरा गांव निवासी एक व्यक्ति बाइक समेत बाढ़ के पानी में छिपे गड्ढे में जा गिरा, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीण भूरे ने बताया कि पुलिया पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से न चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है। ग्रामीणों ने पुलिया पर तत्काल चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

2 days ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 days ago
783a04c7-281c-4fe7-a7c5-6c4dff66e053

अमैयापुर पुलिया पर बाढ़ के पानी में छिपा दो फीट गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा अमैयापुर पुलिया पर बाढ़ के पानी में छिपा दो फीट गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा अमृतपुर,फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के अमैयापुर गांव स्थित पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। पुलिया पर करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिसके ऊपर

से रामगंगा नदी का बाढ़ का पानी बह रहा है। पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने से राहगीरों और वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते दिनों चपरा गांव निवासी एक व्यक्ति बाइक समेत बाढ़ के पानी में छिपे गड्ढे में जा गिरा, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीण भूरे ने बताया कि

a94cd598-68ae-408f-a3e5-e307ef9f75f5

पुलिया पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से न चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है। ग्रामीणों ने पुलिया पर तत्काल चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

More news from Farrukhabad and nearby areas
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर के ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती से परेशान होकर बुधवार को करीब 1 दर्जन ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पहुंचे
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट राजेपुर के ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती से परेशान होकर बुधवार को करीब 1 दर्जन ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पहुंचे
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    5 hrs ago
  • CITY NEWS: गंगा दरवाजा क्षेत्र में गणपति बप्पा की स्थापना, जयकारों से गूंजा मोहल्ला
    1
    CITY NEWS: गंगा दरवाजा क्षेत्र में गणपति बप्पा की स्थापना, जयकारों से गूंजा मोहल्ला
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • फतेहगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, कटे हुए पार्ट्स का जखीरा बरामद* *फतेहगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, कटे हुए पार्ट्स का जखीरा बरामद* *फतेहगढ़।* फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SOG और थाना कादरीगेट पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 11 इंजन, 11 चेसिस, 66 टायर समेत दर्जनों मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे और एक अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार उर्फ अंशू निवासी देवपुरी और योगेन्द्र उर्फ केशवदास निवासी शमशाबाद के रूप में हुई है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे रात के अंधेरे में सुनसान जगहों से बाइक चोरी करते थे और फिर गैराज में ले जाकर काटकर पुर्जे-पुर्जे बेच देते थे ताकि पकड़े न जा सकें। अब तक 20 से अधिक बाइक चोरी करना कबूला है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 14/15 सितंबर की रात घेराबंदी कर दोनों को दबोचा गया। आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। थाना कादरीगेट में आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
    1
    फतेहगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, कटे हुए पार्ट्स का जखीरा बरामद*

*फतेहगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, कटे हुए पार्ट्स का जखीरा बरामद*
*फतेहगढ़।* फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SOG और थाना कादरीगेट पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 11 इंजन, 11 चेसिस, 66 टायर समेत दर्जनों मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे और एक अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार उर्फ अंशू निवासी देवपुरी और योगेन्द्र उर्फ केशवदास निवासी शमशाबाद के रूप में हुई है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे रात के अंधेरे में सुनसान जगहों से बाइक चोरी करते थे और फिर गैराज में ले जाकर काटकर पुर्जे-पुर्जे बेच देते थे ताकि पकड़े न जा सकें। अब तक 20 से अधिक बाइक चोरी करना कबूला है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 14/15 सितंबर की रात घेराबंदी कर दोनों को दबोचा गया। आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। थाना कादरीगेट में आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्लग: फर्रुखाबाद बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ एंकर फर्रुखाबाद में बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कादरीगेट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चोरी की बाइकें पहले बेचते थे, लेकिन पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बाद में बाइकें काटकर उनके पुर्जे बेचने लगे। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, बड़ी संख्या में कटे हुए बाइक पार्ट्स, बाइक काटने के औजार और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में एक आरोपी ने करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। वीओ-1 फर्रुखाबाद में बाइक चोरी के एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है। कादरीगेट थाना पुलिस और SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष, निवासी मैनपुरी और मो. कासिम, निवासी हरदोई, हाल पता फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। वीओ-2 पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स भी मिले हैं। बरामदगी में 12 बाइक चेसिस, 11 शॉक रॉड, 6 शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 बाइक रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टैंक और 9 नंबर प्लेट शामिल हैं। इसके साथ ही बाइक काटने वाला ग्राइंडर, पाना, पेचकस, कटर, हथौड़ी और दूसरे औजार भी बरामद किए गए हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता। पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार एक 315 बोर का तमंचा, 12 जिंदा कारतूस और 2 अन्य जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवनीश ने करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। बताया गया कि चोरी की बाइकें पहले सीधे बेच दी जाती थीं। लेकिन पकड़े जाने के डर से बाद में बाइक को अलग-अलग हिस्सों में काटकर उसके पुर्जे बेचने का तरीका अपनाया गया। पुलिस के अनुसार चोरी की बाइकें पांचालघाट आश्रम के पास ले जाकर औजारों की मदद से काटी जाती थीं। पुलिस का दावा है कि चोरी के कटे हुए पुर्जे चांदपुर में कबाड़ी मो. कासिम को बेचे जाते थे। पूछताछ में कासिम ने रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदने की बात बताई है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और चोरी की अन्य बाइकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। - चोरी की 3 मोटरसाइकिलें - 12 बाइक चेसिस - 26 रिम - 22 टायर - 12 पेट्रोल टैंक - 12 साइलेंसर - 9 नंबर प्लेट - बाइक काटने के औजार - तमंचा और कारतूस फर्रुखाबाद में बाइक चोरी के इस नेटवर्क के खुलासे के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की करीब 20 बताई जा रही बाइकों के अलावा इस गिरोह ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी के पुर्जे किन-किन लोगों तक पहुंचाए गए। कादरीगेट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अब पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। बाईट - आरती सिंह एसपी
    1
    स्लग: फर्रुखाबाद बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

एंकर

फर्रुखाबाद में बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
कादरीगेट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि आरोपी चोरी की बाइकें पहले बेचते थे, लेकिन पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बाद में बाइकें काटकर उनके पुर्जे बेचने लगे।
आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, बड़ी संख्या में कटे हुए बाइक पार्ट्स, बाइक काटने के औजार और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में एक आरोपी ने करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है।

वीओ-1
फर्रुखाबाद में बाइक चोरी के एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है।
कादरीगेट थाना पुलिस और SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष, निवासी मैनपुरी और मो. कासिम, निवासी हरदोई, हाल पता फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।
वीओ-2
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
इसके अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स भी मिले हैं। बरामदगी में 12 बाइक चेसिस, 11 शॉक रॉड, 6 शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 बाइक रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टैंक और 9 नंबर प्लेट शामिल हैं।
इसके साथ ही बाइक काटने वाला ग्राइंडर, पाना, पेचकस, कटर, हथौड़ी और दूसरे औजार भी बरामद किए गए हैं।
मामला यहीं खत्म नहीं होता।
पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार एक 315 बोर का तमंचा, 12 जिंदा कारतूस और 2 अन्य जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिलने का दावा किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अवनीश ने करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। बताया गया कि चोरी की बाइकें पहले सीधे बेच दी जाती थीं।
लेकिन पकड़े जाने के डर से बाद में बाइक को अलग-अलग हिस्सों में काटकर उसके पुर्जे बेचने का तरीका अपनाया गया।
पुलिस के अनुसार चोरी की बाइकें पांचालघाट आश्रम के पास ले जाकर औजारों की मदद से काटी जाती थीं। पुलिस का दावा है कि चोरी के कटे हुए पुर्जे चांदपुर में कबाड़ी मो. कासिम को बेचे जाते थे।
पूछताछ में कासिम ने रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदने की बात बताई है।
अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और चोरी की अन्य बाइकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
- चोरी की 3 मोटरसाइकिलें
- 12 बाइक चेसिस
- 26 रिम
- 22 टायर
- 12 पेट्रोल टैंक
- 12 साइलेंसर
- 9 नंबर प्लेट
- बाइक काटने के औजार
- तमंचा और कारतूस
फर्रुखाबाद में बाइक चोरी के इस नेटवर्क के खुलासे के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की करीब 20 बताई जा रही बाइकों के अलावा इस गिरोह ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी के पुर्जे किन-किन लोगों तक पहुंचाए गए।
कादरीगेट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अब पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
बाईट - आरती सिंह एसपी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    Press advisory जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव हरदोई में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, गोताखोरों और पीएसी की मदद से चला तलाशी अभियान हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनजोरा में सई नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को इकरा पुत्री मकबूल उम्र करीब 12 वर्ष और मोहम्मद फजल पुत्र मकबूल उम्र करीब 10 वर्ष, निवासी ग्राम कनजोरा, सई नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय गोताखोरों तथा पीएसी की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। लगातार चले तलाशी अभियान के बाद 16 सितंबर को दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम की जानकारी दी।
    1
    सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव
सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव
हरदोई में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, गोताखोरों और पीएसी की मदद से चला तलाशी अभियान
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनजोरा में सई नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को इकरा पुत्री मकबूल उम्र करीब 12 वर्ष और मोहम्मद फजल पुत्र मकबूल उम्र करीब 10 वर्ष, निवासी ग्राम कनजोरा, सई नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नदी में डूब गए।
सूचना मिलते ही कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय गोताखोरों तथा पीएसी की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई।
लगातार चले तलाशी अभियान के बाद 16 सितंबर को दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम की जानकारी दी।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।* *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।*
    1
    *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।*
*कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    6 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में बुधवार को आजाद समाजवादी पार्टी A.S.P के पदाधिकारी ने पैदल मार्च निकाला।
    1
    फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में बुधवार को आजाद समाजवादी पार्टी A.S.P के पदाधिकारी ने पैदल मार्च निकाला।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर रेलवे क्रासिंग के पास युवक का मिला शव रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी ओर बुधवार सुबह रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर चोट के निशान और पीठ पर खून के निशान दिखाई दिए। शव के पास रेलवे लाइन के स्लीपर के समीप 315 बोर का तमंचा भी पड़ा मिला। तमंचा खुला हुआ था और उसकी क्षतिग्रस्त मूठ पर लाल रंग का धागा बंधा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीधा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उसकी पहचान कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खड़ियाई निवासी अरविंद शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र अमन शुक्ला के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि अमन दवा विक्रेता की एजेंसी पर काम करता था। उसके पिता के घर पर ही परचून की दुकान है। मंगलवार शाम अमन घर से दवा की पेमेंट लेने का बोलकर गया था। रात में वापस न आने पर परिजन रातभर तलाश करते रहे परिजनों ने थाने में तहरीर दी है बुधवार सुबह रेलवे लाइन के पास उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अमन की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव के पास मिले तमंचे को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर रेलवे क्रासिंग के पास युवक का मिला शव
रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी ओर बुधवार सुबह रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर चोट के निशान और पीठ पर खून के निशान दिखाई दिए। शव के पास रेलवे लाइन के स्लीपर के समीप 315 बोर का तमंचा भी पड़ा मिला। तमंचा खुला हुआ था और उसकी क्षतिग्रस्त मूठ पर लाल रंग का धागा बंधा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीधा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उसकी पहचान कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खड़ियाई निवासी अरविंद शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र अमन शुक्ला के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि अमन दवा विक्रेता की एजेंसी पर काम करता था। उसके पिता के घर पर ही परचून की दुकान है। मंगलवार शाम अमन घर से दवा की पेमेंट लेने का बोलकर गया था। रात में वापस न आने पर परिजन रातभर तलाश करते रहे परिजनों ने थाने में तहरीर दी है बुधवार सुबह रेलवे लाइन के पास उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अमन की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव के पास मिले तमंचे को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.