नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में पूछताछ के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर देवरिया। खामपार थाने में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण तबीयत खराब होने की बात बताई। बेहतर इलाज के लिए युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के बड़हरा बाजार निवासी दुर्गेश बांसफोर पुत्र इमरती ने खामपार थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि खामपार निवासी इरफान आलम पुत्र असलम ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये लिए हैं। शिकायत की जांच के सिलसिले में पुलिस ने इरफान आलम को मंगलवार शाम करीब सात बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाने पर पूछताछ का तस्करा भी दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे इरफान ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए सीएचसी भाटपार रानी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान डॉक्टरों ने मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने की बात बताई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे परिजनों के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने भी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और युवक के उपचार के संबंध में जानकारी दी।

- अक्की कप अंडर-14 में देवरिया क्रिकेट क्लब का जलवा, 2-1 से जीता खिताब देवरिया। लखनऊ में आयोजित अक्की कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरिया क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीन मैचों की इस प्रतियोगिता में देवरिया की टीम ने पीके धूमिल क्रिकेट अकादमी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान देवरिया क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन खेल दिखाया। टीम की इस जीत में खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास और अनुशासन की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी करने वाली रागिनी कुशवाहा को बेस्ट बॉलर के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, आर्यन यादव को सीरीज ऑफ द कप का पुरस्कार मिला। टीम की इस उपलब्धि के पीछे कोच नीरज बाजपेई और जूनियर कोच अमन द्विवेदी का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। दोनों प्रशिक्षकों के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतर तैयारी की और मैदान पर अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। देवरिया क्रिकेट क्लब की इस सफलता से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में खिताबी जीत को जिले में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। टीम की इस कामयाबी से युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।1
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, पति मनीष गुप्ता संग CM रेखा ने की पूजा!1
- झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में बिछी धान की तैयार फसल हाटा। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। लगातार बारिश और अब धीरे-धीरे तेज होती हवा के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिरने लगी है। इससे किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। ग्राम सभा बंचरा, जगदीशपुर, संखापार माफी और पडरी समेत आसपास के गांवों में खेतों का नजारा चिंताजनक बना हुआ है। धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान कटाई की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच मौसम ने करवट बदल ली। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भरने लगा है और तैयार फसलें गिरकर जमीन पर पसर गई हैं। किसानों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि बारिश के साथ अब हवा भी चलने लगी है। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो खेतों में खड़ी बची हुई फसल भी गिर सकती है। जमीन पर गिरी धान की बालियों के दाने बारिश और नमी के कारण खराब होने की आशंका है। इससे पैदावार के साथ-साथ धान की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि पूरे सीजन की मेहनत के बाद धान की फसल तैयार हुई थी। अब कटाई के समय लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। खेतों में गिरी फसल को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। उन्हें डर है कि यदि बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला नहीं थमा तो इस बार खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है। किसानों ने मौसम साफ होने की उम्मीद जताई है, ताकि समय रहते बची हुई फसल की कटाई कर उसे सुरक्षित रखा जा सके।1
- रामपुर गोनहा में श्मशान घाट के पास लगा सरकारी हैंडपंप खराब, अंतिम संस्कार में आने वालों को पानी की परेशानी # रामपुर गोनहा में श्मशान घाट के पास लगा सरकारी हैंडपंप खराब, अंतिम संस्कार में आने वालों को पानी की परेशानी **बंजारी पट्टी क्षेत्र में बदहाल पड़ी पेयजल व्यवस्था, लंबे समय से बंद हैंडपंप की मरम्मत का इंतजार** **रामपुर गोनहा (कुशीनगर)।** बंजारी पट्टी क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में श्मशान घाट के पास लगा सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया यह हैंडपंप पानी नहीं दे रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप के आसपास बना चबूतरा भी जर्जर स्थिति में है। रखरखाव और मरम्मत के अभाव में सार्वजनिक उपयोग की यह सुविधा बेकार पड़ी है। श्मशान घाट जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर पेयजल की व्यवस्था खराब होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों और परिजनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यहां पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराकर पानी की व्यवस्था बहाल कराएं। **सवाल यह है कि श्मशान घाट पर आने वाले लोगों की इस बुनियादी जरूरत पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे?**3
- एमएलसी चुनाव परिणाम संजयन त्रिपाठी के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने क्या कहा ? एमएलसी चुनाव परिणाम संजयन त्रिपाठी के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने क्या कहा ?1
- लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने संजयन त्रिपाठी का बड़ा खुलासा! बोले- मुझे हराने में लगी थी पूरी सरकारी मशीनरी1
- मथुरा में करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों प्रेमी के किराए के कमरे में थे। पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को साथ मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई।1
- Jamia Student Union Election 2027 का ऐलान! 18 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुका प्रशासन, छात्रों की बड़ी जीत1