logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल और आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था पर सीडीओ सख्त, तीन कर्मियों का वेतन रोका *स्कूल और आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था पर सीडीओ सख्त, तीन कर्मियों का वेतन रोका* हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को विकासखंड टड़ियावां क्षेत्र के नानकगंज ग्रंट स्थित डिजिटल लाइब्रेरी, प्राथमिक विद्यालय कन्जड़पुरवा और आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। लापरवाही मिलने पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, ग्राम पंचायत सचिव और खंड शिक्षा अधिकारी का अगस्त माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के निर्देश दिए गए। डिजिटल लाइब्रेरी नानकगंज ग्रंट का रखरखाव संतोषजनक मिला। सीडीओ ने लाइब्रेरी की सभी सेल्फों और पुस्तकों की कोडिंग कराने, पाठकों के कार्ड बनाने, लाइब्रेरी को वातानुकूलित करने तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय कन्जड़पुरवा के निरीक्षण में परिसर में घास-झाड़ियां खड़ी मिलीं। हैंडवॉश यूनिट में टोंटी नहीं लगी थी और रनिंग वाटर की व्यवस्था नहीं थी। शौचालय में प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव मिला। फर्नीचर अपर्याप्त होने के साथ कुछ फर्नीचर मरम्मत योग्य पाया गया। विद्यालय में पंजीकृत 155 बच्चों के सापेक्ष केवल 70 बच्चे उपस्थित मिले। कई बच्चे यूनिफॉर्म में भी नहीं थे। रसोईघर के बाहर एमडीएम मीनू प्रदर्शित नहीं था और रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। डस्टबिन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था। सीडीओ ने कक्षा चार के बच्चों को बोर्ड पर पढ़वाकर उनके शैक्षिक स्तर का जायजा लिया। बच्चों के स्तर के अनुसार मैपिंग कर शिक्षण कार्य कराने की आवश्यकता बताई गई। व्यवस्थाओं में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक ममता तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव विजय वर्मा तथा पर्यवेक्षकीय उत्तरदायित्व के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा का अगस्त 2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई, रनिंग वाटर और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में पंजीकृत 39 बच्चों के सापेक्ष केवल 11 बच्चे उपस्थित मिले। केंद्र पर वजन मशीन उपलब्ध नहीं थी और लंबाई मापने का यंत्र खराब मिला। आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय के बरामदे में संचालित किया जा रहा था, जबकि विद्यालय में एक कक्ष खाली उपलब्ध था। कम उपस्थिति और निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप केंद्र का संचालन न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला यादव, मुख्य सेविका उमा गुप्ता तथा प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संजू वर्मा को आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर और पोषण संबंधी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संजू वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

20 hrs ago
user_सुधीर शुक्ला
सुधीर शुक्ला
RTI एक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
f1333e77-bdef-4077-ab7a-963fc70f690b

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण
    1
    दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण
    user_पत्रकार ब्रजेश सिंह
    पत्रकार ब्रजेश सिंह
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
    1
    उत्तर प्रदेश: 

जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
उत्तर प्रदेश: 
जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा
    user_सुभाष त्रिपाठी
    सुभाष त्रिपाठी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • viralvideo​ : UP में चीनी की कोई कमी नहीं 7 महीने का स्टॉक है- CM Yogi | UP News | UP Politics | Zee
    1
    viralvideo​ : UP में चीनी की कोई कमी नहीं 7 महीने का स्टॉक है- CM Yogi | UP News | UP Politics | Zee
    user_Sonu Kanaujiya
    Sonu Kanaujiya
    Newsagent Hardoi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • महंगाई के खिलाफ सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन: गले में प्याज की माला पहन ₹20 किलो बांटी ‘पीडीए चीनी’ #​हरदोई। बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सरकार के खिलाफ अनोखा मोर्चा खोला है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव और नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने गले में प्याज की माला पहनकर घर-घर जाकर ₹20 प्रति किलो की दर से 'पीडीए चीनी' बांटी। ​हरदोई की नई बस्ती और गुप्ता कॉलोनी में आयोजित इस अभियान के तहत सपा नेता ने माताओं और बहनों को करीब 3 क्विंटल चीनी रियायती दर पर वितरित की। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। कभी गरीबों का सहारा रहने वाला प्याज और रोजमर्रा की जरूरत की चीनी भी जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी है। ​सपा नेता ने गले में प्याज की माला पहनकर गलियों में घूम-घूमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ​रक्षाबंधन तक चलेगा यह सांकेतिक आंदोलन रक्षाबंधन के त्योहार तक लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत हर मोहल्ले में ₹20/किलो चीनी बांटी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और नागरिकों ने पहुंचकर महंगाई पर अपना गुस्सा जाहिर किया। ​कार्यक्रम के दौरान गिरीश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, ठाकुर अंकित सिंह, सोनू गुप्ता परसपुर, रामदत्त गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, दुर्गेश यादव और चंद्रप्रकाश गुप्ता समेत कई सपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    महंगाई के खिलाफ सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन: गले में प्याज की माला पहन ₹20 किलो बांटी ‘पीडीए चीनी’
#​हरदोई। बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सरकार के खिलाफ अनोखा मोर्चा खोला है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव और नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने गले में प्याज की माला पहनकर घर-घर जाकर ₹20 प्रति किलो की दर से 'पीडीए चीनी' बांटी।
​हरदोई की नई बस्ती और गुप्ता कॉलोनी में आयोजित इस अभियान के तहत सपा नेता ने माताओं और बहनों को करीब 3 क्विंटल चीनी रियायती दर पर वितरित की। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। कभी गरीबों का सहारा रहने वाला प्याज और रोजमर्रा की जरूरत की चीनी भी जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी है।
​सपा नेता ने गले में प्याज की माला पहनकर गलियों में घूम-घूमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
​रक्षाबंधन तक चलेगा 
यह सांकेतिक आंदोलन रक्षाबंधन के त्योहार तक लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत हर मोहल्ले में ₹20/किलो चीनी बांटी जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और नागरिकों ने पहुंचकर महंगाई पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
​कार्यक्रम के दौरान गिरीश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, ठाकुर अंकित सिंह, सोनू गुप्ता परसपुर, रामदत्त गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, दुर्गेश यादव और चंद्रप्रकाश गुप्ता समेत कई सपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बघौली के गोंडाराव में बिजली चोरी पकड़ने की बौखलाहट में प्रवर्तन टीम पर किया हमला, मुकदमा दर्ज बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग से नाराज रामलखन, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति ने टीम से मारपीट की और मोबाइल छीनने व बंधक बनाने का प्रयास किया। हमले में अवर अभियंता सरफराज अहमद के पैर में चोट आई, जबकि मुख्य आरक्षी राजीव की वर्दी फाड़ दी गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बघौली के गोंडाराव में बिजली चोरी पकड़ने की बौखलाहट में प्रवर्तन टीम पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिजली चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग से नाराज रामलखन, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति ने टीम से मारपीट की और मोबाइल छीनने व बंधक बनाने का प्रयास किया।
हमले में अवर अभियंता सरफराज अहमद के पैर में चोट आई, जबकि मुख्य आरक्षी राजीव की वर्दी फाड़ दी गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मौत के तांडव का जिम्मेदार आखिर कौन, राजमार्ग पर 3 गौवंशों की दर्दनाक मौत हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर ब्रम्हनाखेड़ा के पास 24/25 अगस्त की रात सड़क हादसे में तीन गोवंशों की मौत हो गई। सड़क पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी ने एक बार फिर हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की सूचना पर बघौली पुलिस, डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंशों को सड़क से हटवाकर दफन कराया। पुलिस ने हादसे के बाद अपना फर्ज निभाया। जब हाईवे टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग होती है तो सड़क पर घूम रहे मवेशी पेट्रोलिंग टीम की नजर से कैसे बच जाते हैं? रात में तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाएं तो हादसा होना तय है। तीन गोवंशों की मौत ने व्यवस्था को आईना दिखाया है। सवाल सीधा है—मौत के तांडव का जिम्मेदार कौन?
    1
    मौत के तांडव का जिम्मेदार आखिर कौन, राजमार्ग पर 3 गौवंशों की दर्दनाक मौत

हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर ब्रम्हनाखेड़ा के पास 24/25 अगस्त की रात सड़क हादसे में तीन गोवंशों की मौत हो गई।
सड़क पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी ने एक बार फिर हाईवे की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसे की सूचना पर बघौली पुलिस, डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंशों को सड़क से हटवाकर दफन कराया।
पुलिस ने हादसे के बाद अपना फर्ज निभाया। जब हाईवे टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग होती है तो सड़क पर घूम रहे मवेशी पेट्रोलिंग टीम की नजर से कैसे बच जाते हैं?
रात में तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाएं तो हादसा होना तय है।
तीन गोवंशों की मौत ने व्यवस्था को आईना दिखाया है। सवाल सीधा है—मौत के तांडव का जिम्मेदार कौन?
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत: पत्रकार आलोक सिंह जागो न्यूज #पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh
    1
    शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत:
पत्रकार आलोक सिंह
जागो न्यूज
#पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा।
आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी
Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.