नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में युवक कि हत्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए पटना एम्स भेज दिया नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट युवक को दो गोलियां मारीं, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा नौबतपुर के नरेंद्र रामपुर गांव में सड़क किनारे मिला शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप नौबतपुर। थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले युवक के सिर में दो गोलियां मारीं। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। नरेंद्र रामपुर निवासी बबन राय के इकलौते पुत्र हैप्पी राज का शव सड़क किनारे बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के सिर में दो गोली लगने की पुष्टि की है। वहीं, सिर पर धारदार हथियार से किए गए वार के भी निशान मिले हैं। घटना की निर्ममता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम हैप्पी को गांव के ही आर्यन और सुधीर के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया था। देर रात उसका शव सड़क किनारे मिलने के बाद हैप्पी के परिजनों ने आर्यन और सुधीर पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवक ही हैप्पी राज को अपने साथ लेकर गए थे और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। शराब धंधे के विवाद में हत्या की आशंका ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हैप्पी राज, आर्यन और सुधीर के बीच शराब धंधेबाजी को लेकर साझेदारी थी। इसी से जड़े किसी विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। परिजनों ने शव को घटनास्थल से उठाने का विरोध किया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक के सिर में दो गोलियां मारी गई हैं। अपराधियोंकि गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कि जा रही है।

- हिमालय मिनरल वाटर के पानी से हाथ धोते हैं तेजस्वी यादव, भाजपा का बड़ा आरोप; मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने सबकुछ बताया है इस वीडियो में... Mukhiyajee Reporter | Patna तेजस्वी यादव के द्वारा हिमालय मिनरल वाटर का पानी हाथ धोने के लिए और फ्रांस-जर्मनी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करना बिहार की मिट्टी, बिहार के पानी और बिहार की जनता का अपमान है। बिहार के नेता को बिहार के संसाधनों और बिहार की जनता पर गर्व होना चाहिए।2
- छोटी माता माँ 16 सिंगर कथा ..............................1
- बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी द्वारा पूर्व CM नीतीश कुमार का AI वीडियो जारी करने पर बोले PK बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी द्वारा पूर्व CM नीतीश कुमार का AI वीडियो जारी करने पर बोले PK, कहा- NDA ने नीतीश कुमार जी का एक वीडियो अपील जारी किया है, वह वीडियो सरासर फेक है, वीडियो AI की मदद से बनाया है। नीतीश बाबू ने ऐसा कुछ भी बयान नहीं दिया है, यह दिखाता है कि भाजपा कितना ज्यादा डरी हुई है। भाजपा को चुनौती दे रहे हैं कि नीतीश बाबू ने अगर यह बोला है तो किसी भी पत्रकार के सामने नीतीश कुमार जी से वह बयान दिलवा दीजिए, अभी चुनाव से 2 दिन पहले हम लोग दावेदारी वापस ले लेंगे*1
- पटनासिटी के मथनितल से पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए अपराधी पटनासिटी के मथनितल से वांटेड सन्नी अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया/पिस्टल और कारतूस भी बरामद। पटनासिटी,पटना पुलिस को आज एक अहम कामयाबी हाथ लगी है जिसमे थाना का वांटेड सन्नी सहित उसके अन्य पांच साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।मामला बायपास थाना क्षेत्र के जुड़ा हुआ है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद सभी अपराधी पकड़े गए है।डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि बायपास थाना को गुप्त सूचना मिली की मथनितल ढाला के पास अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है ततपश्चात एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद सन्नी नामक अपराधी जो वांटेड है उसे पकड़ लिया गया है ।इसके साथ सन्नी के अलावे उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है।सन्नी के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल भी मिला है।ये लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।इन पकड़े गए लोगो मे तीन लोगों पर आपराधिक इतिहास रहा है और बाकी लोगो के बारे में आपराधिक इतिहास पता करने की कोशिश की जा रही है।इस गैंग का मुख्य सदस्य सन्नी रहा है।1
- राजस्थान के अजमेर जिले के नरवर क्षेत्र के भवानीखेड़ा गाँव में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब भारतीय सेना का एक अग्निवीर जवान अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 1100 किमी दूर ट्रेनिंग सेंटर से हवाई सफर कर पाँच दिन की छुट्टी लेकर घर पहुँचा। जवान ने बेटे का धर्म निभाया, जबकि पूरे गाँव में शोक की लहर छा गई और सभी ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- Tejashwi Yadav को देखते ही Pawan Singh ने हाथ जोड़े, खूब नारा लगा... बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजनीति का एक दिलचस्प पल कैमरे में कैद हुआ। चुनाव प्रचार के दौरान जब तेजस्वी यादव वहां पहुंचे, तो सामने मौजूद पवन सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी उत्साहित दिखे और मौके पर जमकर नारेबाजी होने लगी। कुछ देर के लिए वहां का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोई लंबी बातचीत सामने नहीं आई। लेकिन हाथ जोड़कर किया गया अभिवादन और उसके बाद की नारेबाजी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस घटना के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या यह सिर्फ शिष्टाचार था या चुनावी माहौल में कोई बड़ा संदेश? इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ हो सकता है।1
- चाचा चमत्कार होगा, R. सिरियल के R. कलाकार कौन हैं और कहाँ के हैं, जानिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ,1
- नीतीश कुमार के बाद अब उनके पुत्र निशांत कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जारी किया वीडियो, प्रशांत किशोर क्या इसे भी फेक बताएँगे Mukhiyajee Reporter | Patna जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब उनके पुत्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने वीडियो जारी कर बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र से उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जिताने की अपील की। बता दें कि कल नीतीश कुमार की ओर से वीडियो जारी हुआ था। उस वीडियो को जदयू के साथ ही बीजेपी के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया था। लेकिन सियासी हलचल तब मचा, जब जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने उसे फेक बताया। इसी बीच निशांत कुमार की ओर से जारी वीडियो ने फिर से सियासी हलचल तेज कर दी है। अब प्रशांत किशोर क्या करेंगे...।1