खैरथल-तिजारा में श्री शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी मुंडावर में होंगे विशेष कार्यक्रम *11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन* *पीएम मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ से होगा मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष आयोजन* खैरथल-तिजारा/जयपुर , 10मई। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 11 मई, 2026 (सोमवार) को देशव्यापी स्तर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जाएगा। इसी क्रम में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई को राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम: 11 मई को सोमनाथ, गुजरात में माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिखर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों में ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग तथा कला, साहित्य, संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचने के लिए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को गरिमामय एवं सफल रूप से आयोजित करने हेतु ज़िला प्रशासन के सहयोग से तैयारी कर रहे है। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्रीमती अनुराधा गोगिया, उप शासन सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से व्यापक स्तर पर किया जाएगा। जिलेवार आयोजन स्थल: देवस्थान आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि देवस्थान विभाग की ओर से दिनांक 08 मई, 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित कर जिलेवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 11 मई को खैरथल-तिजारा में श्री शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी मुंडावर में विशेष कार्यक्रम होंगे। आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 11 मई को निकटतम शिवालय में सहभागी बनकर इस ऐतिहासिक पर्व के साक्षी बनें।

- किशनगढ़ बास में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत के बाद क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।1
- 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी ..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना तो यह है कि कोई धर्म- कर्म के तहत पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है। सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए1
- खैरथल की अनाज मंडी में दलित उत्थान और संघर्ष सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें दलितों, पिछड़ों, विकलांगों और गरीबों के उत्थान, शिक्षा व संगठन विस्तार पर कई अहम निर्णय लिए गए।3
- एक युवा ने खुलेआम मोदी और योगी को गाली देते हुए पुलवामा हमले में 300 किलो आरडीएक्स के स्रोत पर सवाल उठाया। यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।1
- हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, नूंह और पुनहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी है। इसके चलते शहरों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। जल्द समाधान न होने पर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।1
- गुरुग्राम की सड़कों पर एक लड़की हैरतअंगेज करतब दिखा रही है। उसकी कड़ी मेहनत और कला देख दर्शक दंग रह गए।1
- पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी। उनके बयान से सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गईं।1
- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किशनगढ़ बास पहुंचकर अलवर और भिवाड़ी के लिए एक बड़ी सौगात की बात कही। बंगाल में अपनी जीत के बाद जोरदार स्वागत के बीच उन्होंने इस 'मास्टर प्लान' का संकेत दिया।1