logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धार, मध्य प्रदेश दिनदहाड़े खेतों से कपास के कार्टन चोरी, किसानों में दहशत चारपहिया वाहन से चोरी का आरोप, सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा लोकेशन // धार, मध्य प्रदेश दिनदहाड़े खेतों से कपास के कार्टन चोरी, किसानों में दहशत चारपहिया वाहन से चोरी का आरोप, सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा विजुअल // धार जिले के निसरपुर चौकी क्षेत्र में किसानों के खेतों से कपास चुनकर एकत्र किए गए कार्टन के पोटले चोरी होने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि अज्ञात चोर दिन के समय चारपहिया वाहन से खेतों तक पहुंच रहे हैं और मजदूरों द्वारा चुनकर रखे गए कपास के कार्टन लेकर फरार हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि निसरपुर क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में किसानों के खेतों को निशाना बनाए जाने की शिकायत सामने आई है। किसानों के अनुसार 20 और 21 सितंबर को अलग-अलग खेतों से बड़ी मात्रा में कपास चोरी हुआ। किसानों के मुताबिक पूरा के किसान शैलेन्द्र पाटीदार के खेत से करीब 2 क्विंटल 50 किलो, कड़माल के किसान नारायण पाटीदार के खेत से करीब 2 क्विंटल, पूरा के ही किसान कन्हैया पाटीदार के खेत से करीब 2 क्विंटल 75 किलो, जबकि लोनी के एक किसान के खेत से करीब 1 क्विंटल 50 किलो कपास चोरी होने की शिकायत है। किसानों का कहना है कि पहले खेतों से मोटर पंप और केबल चोरी होने की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब खेत में तैयार हो रही कपास की उपज भी चोरी होने लगी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसान परेशान और चिंतित हैं। मामले को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान निसरपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। किसानों ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है, जिसमें एक चारपहिया वाहन गांव से खेतों की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है। किसानों के अनुसार करीब 20 मिनट बाद वही वाहन वापस लौटता दिखाई देता है और इस दौरान वाहन के कांच के अंदर कुछ सामान नजर आ रहा है। किसानों का दावा है कि वाहन में खेत से चोरी किए गए कपास के पोटले हो सकते हैं। किसानों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं निसरपुर चौकी पुलिस ने किसानों से आवेदन लेकर उन्हें आश्वासन दिया है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा आरोपियों की पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि किसानों के खेतों से हो रही कपास चोरी के मामले में पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचती है और किसानों को राहत मिलती है। ब्यूरो रिपोर्ट // आशुतोष सेन, धार

6 hrs ago
user_VACC 24 News
VACC 24 News
Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•

More news from North West Delhi and nearby areas
  • आप सभी देशवासियों को मंगलयान की ऐतिहासिक सफलता की वर्ष गांठ की #_जगत_न्यूज़_24 परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    आप सभी देशवासियों को मंगलयान की ऐतिहासिक सफलता की वर्ष गांठ की #_जगत_न्यूज़_24 परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    16 hrs ago
  • डीपी आकांक्षा यादव ने कहा की दिल्ली पुलिस छात्राओं और महिलाओं के साथ है उनकी सुरक्षा के लिए कोई भी तकलीफ हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिला की डीपी आकांक्षा यादव ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन महिलाओं को कहना चाहती हूं कि दिल्ली पुलिस खुद में आपकी सर्विस के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए है कोई भी तकलीफ हो तो तुरंत हमसे संपर्क कर सकते हैं
    1
    डीपी आकांक्षा यादव ने कहा की दिल्ली पुलिस छात्राओं और महिलाओं के साथ है उनकी सुरक्षा के लिए कोई भी तकलीफ हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें 
दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिला की डीपी आकांक्षा यादव ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन महिलाओं को कहना चाहती हूं कि दिल्ली पुलिस खुद में आपकी सर्विस के लिए है आपकी सुरक्षा के लिए है कोई भी तकलीफ हो तो तुरंत हमसे संपर्क कर सकते हैं
    user_Noor jahan
    Noor jahan
    Local News Reporter सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • *🅰️बिजनौर में रात में चला बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन से हटाए अधिवक्ताओं के चैंबर* *👉धामपुर, बिजनौर।* जनपद के धामपुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर हुए कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार रात बुलडोजर कार्रवाई की। 👉डीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विभागीय कॉलोनी में सड़क किनारे बने अस्थाई अधिवक्ता चैंबर और अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। देर रात हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
    1
    *🅰️बिजनौर में रात में चला बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन से हटाए अधिवक्ताओं के चैंबर*
*👉धामपुर, बिजनौर।* जनपद के धामपुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर हुए कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार रात बुलडोजर कार्रवाई की।
👉डीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विभागीय कॉलोनी में सड़क किनारे बने अस्थाई अधिवक्ता चैंबर और अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। देर रात हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    8 hrs ago
  • लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली को State Capital Region के रूप में विकसित करने का कार्य चल रहा है लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली को State Capital Region के रूप में विकसित करने का कार्य चल रहा है
    1
    लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली को State Capital Region के रूप में विकसित करने का कार्य चल रहा है
लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली को State Capital Region के रूप में विकसित करने का कार्य चल रहा है
    user_अनुभवी आंखें
    अनुभवी आंखें
    मॉडल टाउन, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • चुनाव आयोग में भयंकर वाला लफड़ा चल रहा है. चुनाव आयोग में 3 सदस्‍य हैं, लेक‍िन 2 सदस्‍य - सुखबीर संधू और विवेक जोशी की चल नहीं रही. इसे लेकर दोनों आयुक्‍तों ने 10 महीने में 14 बार श‍िकायत की है. खास फैसलों पर न इनसे पूछा जाता है, न बताया जाता है. इन्‍हें ढक्‍कन बना द‍िया है
    1
    चुनाव आयोग में भयंकर वाला लफड़ा चल रहा है.
चुनाव आयोग में 3 सदस्‍य हैं, लेक‍िन 2 सदस्‍य - सुखबीर संधू और विवेक जोशी की चल नहीं रही.
इसे लेकर दोनों आयुक्‍तों ने 10 महीने में 14 बार श‍िकायत की है. खास फैसलों पर न इनसे पूछा जाता है, न बताया जाता है. 
इन्‍हें ढक्‍कन बना द‍िया है
    user_समाचार टुडे
    समाचार टुडे
    सिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • *कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें:* वरना देशभर में आंदोलन करेंगे; वे देशद्रोही, SIR में 13 करोड़ नाम काटे गंभीर आरोप: CJP प्रमुख ने मुख्य चुनाव आयुक्त को देश का "सबसे बड़ा गद्दार और देशद्रोही" बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने SIR (स्टेटस ऑफ इंडियन वोटर्स/वोटर लिस्ट संशोधन) के जरिए देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काट दिए हैं.वोट चोरी का दावा: पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर यह तय कर रहा है कि कौन वोट देगा और कौन नहीं, जो कि लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों पर सीधा हमला है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें.उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर स्वतंत्र जांच शुरू की जाए.वोटर लिस्ट संशोधन को वापस लेकर जनवरी 2025 (pre-SIR) वाली पुरानी मतदाता सूची को बहाल किया जाए. ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    1
    *कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें:* वरना देशभर में आंदोलन करेंगे; वे देशद्रोही, SIR में 13 करोड़ नाम काटे गंभीर आरोप: CJP प्रमुख ने मुख्य चुनाव आयुक्त को देश का "सबसे बड़ा गद्दार और देशद्रोही" बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने SIR (स्टेटस ऑफ इंडियन वोटर्स/वोटर लिस्ट संशोधन) के जरिए देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काट दिए हैं.वोट चोरी का दावा: पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर यह तय कर रहा है कि कौन वोट देगा और कौन नहीं, जो कि लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों पर सीधा हमला है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें.उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर स्वतंत्र जांच शुरू की जाए.वोटर लिस्ट संशोधन को वापस लेकर जनवरी 2025 (pre-SIR) वाली पुरानी मतदाता सूची को बहाल किया जाए.
ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Civil Lines, Central Delhi•
    8 hrs ago
  • दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं और पिछले 50 सालों से राजनीति देख रहा हूं। #WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं और पिछले 50 सालों से राजनीति देख रहा हूं। कोई नेता इस देश में यह बात(कई सालों तक भाजपा ही सरकार में रहेगी) नहीं कर सकता है... भाजपा के खिलाफ विरोधी लहर न जाने कहां गायब हो गई है?... इसका क्या कारण है?... 2 दिन पहले इसका कारण 2 चुनाव आयुक्तों ने दिया था... भारत के वोट को खत्म कर दिया गया है।
    1
    दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं और पिछले 50 सालों से राजनीति देख रहा हूं।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "... मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं और पिछले 50 सालों से राजनीति देख रहा हूं। कोई नेता इस देश में यह बात(कई सालों तक भाजपा ही सरकार में रहेगी) नहीं कर सकता है... भाजपा के खिलाफ विरोधी लहर न जाने कहां गायब हो गई है?... इसका क्या कारण है?... 2 दिन पहले इसका कारण 2 चुनाव आयुक्तों ने दिया था... भारत के वोट को खत्म कर दिया गया है।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • अच्छाई का संबंध हमारे कर्मों, दया, प्रेम और परोपकार से है, जबकि सच्चाई का संबंध वास्तविकता, ईमानदारी और सत्य को स्वीकार करने से है। (01) सापेक्षता: जो एक व्यक्ति के लिए अच्छा हो, वह जरूरी नहीं कि दूसरे के लिए भी अच्छा हो। (02) सर्वमान्य: सच परिस्थिति के हिसाब से नहीं बदलता, वह अटल और वास्तविक होता है। (BC)
    1
    अच्छाई का संबंध हमारे कर्मों, दया, प्रेम और परोपकार से है, जबकि सच्चाई का संबंध वास्तविकता, ईमानदारी और सत्य को स्वीकार करने से है।

(01) सापेक्षता: जो एक व्यक्ति के लिए अच्छा हो, वह जरूरी नहीं कि दूसरे के लिए भी अच्छा हो।     
                  
(02) सर्वमान्य: सच परिस्थिति के हिसाब से नहीं बदलता, वह अटल और वास्तविक होता है।    (BC)
    user_BCHANDEL
    BCHANDEL
    Social worker पंजाबी बाग, पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • ये वीडियो यूपी के मेरठ जिले का है। शराब पीने के दौरान कैंटीन के अंदर एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद नशे में धुत गुंडों ने युवक को बीच सड़क पर अर्धनग्न करके लाठी डंडो से जमकर पारा। खुलेआम पिटाई और गुंडई कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को बर्बरता से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लिसाड़ी के थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके का मामला।
    1
    ये वीडियो यूपी के मेरठ जिले का है।

शराब पीने के दौरान कैंटीन के अंदर एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। 
जिसके बाद नशे में धुत गुंडों ने युवक को बीच सड़क पर अर्धनग्न करके लाठी डंडो से जमकर पारा। 
खुलेआम पिटाई और गुंडई कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को बर्बरता से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लिसाड़ी के थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल्ट स्थित शराब के ठेके का मामला।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.