logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकेत क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, कई जगह हटाए गए अवैध कनेक्शन* सुकेत मे जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए उपखण्ड क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में जांच कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर कटे हुए विद्युत कनेक्शन के बावजूद डायरेक्ट तार डालकर बिजली चोरी करते हुए लोग पाए गए। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध तार (आंकड़े) हटवाकर जब्त किए। जांच के दौरान सलावद गांव में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध कनेक्शन हटवाए गए। कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं भी अपने अवैध तार हटा लिए। विभाग की ओर से जिन उपभोक्ताओं के वीसीआर भरे हुए हैं, उन्हें बकाया राशि जमा कराने तथा जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं, उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के लिए समझाइश की गई। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता रणमत सिंह के साथ कनिष्ठ अभियंता श्याम मोहन और टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा कराने की अपील की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

on 10 March
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
on 10 March

सुकेत क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, कई जगह हटाए गए अवैध कनेक्शन* सुकेत मे जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए उपखण्ड क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में जांच कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर कटे हुए विद्युत कनेक्शन के बावजूद डायरेक्ट तार डालकर बिजली चोरी करते हुए लोग पाए गए। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध तार (आंकड़े) हटवाकर जब्त किए। जांच के दौरान सलावद गांव में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध कनेक्शन हटवाए गए। कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं भी अपने अवैध तार हटा लिए। विभाग की ओर से जिन उपभोक्ताओं के वीसीआर भरे हुए हैं, उन्हें बकाया राशि जमा कराने तथा जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं, उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के लिए समझाइश की गई। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता रणमत सिंह के साथ कनिष्ठ अभियंता श्याम मोहन और टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा कराने की अपील की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए। तीन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। बस में ज्यादातर सवारियां मध्यप्रदेश की ही थी। बस पलटने के कारण पैसेंजर्स अंदर बुरी तरह फंस गए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रात करीब 2.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एक्सीडेंट में 35 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं। जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, ट्रोले के कुचलने के कारण जिन तीन लोगों की मौत हुइ है, उनमें से दो की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है वो ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटते ही केबिन का फ्रंट मिरर टूटने से ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहा ट्रॉला इन लोगों पर चढ़ गया। बात की। उन्होंने बताया कि वे काफी देर तक बस में फंसे रहे। कई लोगों को पैर में गंभीर चोट भी लगी है, इस कारण वे खुद से बस से बाहर ही नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें कांच तोड़कर बाहर खींचा है।
    5
    कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।
अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए।
तीन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ।  पुलिस के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। बस में ज्यादातर सवारियां मध्यप्रदेश की ही थी।
बस पलटने के कारण पैसेंजर्स अंदर बुरी तरह फंस गए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रात करीब 2.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
एक्सीडेंट में 35 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं। जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, ट्रोले के कुचलने के कारण जिन तीन लोगों की मौत हुइ है, उनमें से दो की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है वो ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटते ही केबिन का फ्रंट मिरर टूटने से ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहा ट्रॉला इन लोगों पर चढ़ गया।
बात की। उन्होंने बताया कि वे काफी देर तक बस में फंसे रहे। कई लोगों को पैर में गंभीर चोट भी लगी है, इस कारण वे खुद से बस से बाहर ही नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें कांच तोड़कर बाहर खींचा है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • @ झालरापाटन (झालावाड़), 15अप्रैल। पर्यावरण संरक्षण और जनसंख्या नियंत्रण जैसे अहम विषयों पर जनजागरण का संदेश देते हुए कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने अपनी विशेष रचना “जनसंख्या कम करो, पेड़ लगाओ—प्रकृति बचाओ” जनहित में जारी की है। कवि गुनगुना ने अपनी रचना के माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए बताया कि बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़ों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है, जिससे मानव जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार नियोजन को अपनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें। रचना में सरल शब्दों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि यदि समय रहते जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया और पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। स्थानीय नागरिकों और साहित्य प्रेमियों ने कवि की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
    1
    @ झालरापाटन  (झालावाड़), 15अप्रैल। पर्यावरण संरक्षण और जनसंख्या नियंत्रण जैसे अहम विषयों पर जनजागरण का संदेश देते हुए कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने अपनी विशेष रचना “जनसंख्या कम करो, पेड़ लगाओ—प्रकृति बचाओ” जनहित में जारी की है।
कवि गुनगुना ने अपनी रचना के माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए बताया कि बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़ों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है, जिससे मानव जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार नियोजन को अपनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें।
रचना में सरल शब्दों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि यदि समय रहते जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया और पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों और साहित्य प्रेमियों ने कवि की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    20 hrs ago
  • रावतभाटा में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को सीआईएसएफ इकाई आरएपीएस-एचडब्ल्यूपी, रावतभाटा द्वारा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। यह वॉकाथॉन सेंटब परिसर से प्रारंभ होकर कोटा बैरियर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एस. वी. रेड्डी (डीसी फायर), पूजारी संतोष कुमार (एसी एक्जीक्यूटिव), बी. के. साहू (एसी जेएओ) सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। वॉकाथॉन के दौरान आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी देने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
    1
    रावतभाटा में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को सीआईएसएफ इकाई आरएपीएस-एचडब्ल्यूपी, रावतभाटा द्वारा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। 
यह वॉकाथॉन सेंटब परिसर से प्रारंभ होकर कोटा बैरियर तक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह आयोजन वरिष्ठ कमांडेंट श्री पी. डी. गैसुंग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में एस. वी. रेड्डी (डीसी फायर), पूजारी संतोष कुमार (एसी एक्जीक्यूटिव), बी. के. साहू (एसी जेएओ) सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
वॉकाथॉन के दौरान आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी देने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बकानी :- बकानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, खेत मे रखी गेहूँ की फसल मे आग लगाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, रिश्तो के विवाद मे किसान को दी थी धमकी,और जला दिया गेहूँ का ढेर,पुरानी रंजिश मे किसान की मेहनत खाक करने एवं गेहूँ की फसल मे आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया कानून व्यवस्था को हाथ मे लेने एवं किसानो की सम्पति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी बकानी थाना क्षेत्र के भूमाडा गांव था मामला
    1
    बकानी :- बकानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, खेत मे रखी गेहूँ की फसल मे आग लगाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, रिश्तो के विवाद मे किसान को दी थी धमकी,और जला दिया गेहूँ का ढेर,पुरानी रंजिश मे किसान की मेहनत खाक करने एवं गेहूँ की फसल मे आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया कानून व्यवस्था को हाथ मे लेने एवं किसानो की सम्पति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी बकानी थाना क्षेत्र के भूमाडा गांव था मामला
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट मंदसौर। प्रशासन की अवैध पेड़ काटने पर सख्त कारवाई अनुविभागीय मंदसौर (ग्रामीण) शुभम पाटीदार के द्वारा बताया गया की कलेक्टर महोदय के अवैध पेड़ कटाई पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। इसी क्रम में ग्राम आक्या उमड़ाहैड़ा मे स्थित स्कूल मैदान में बिना सक्षम अनुमति के पेड़ काटने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपए की शास्ति अधिरोपित कर वसूली की गई व पेड़ काटने वाले व्यक्तियों को विद्यालय परिसर में पुनः 21 पौधे लगाने का आदेश दिया गया। साथ ही नायब तहसीलदार दलोदा रवि पटेल द्वारा विद्यालय की जमीन पर दुकान और चद्दर सेट बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर विद्यालय के खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
    1
    मंदसौर ब्रेकिंग 
रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट 
मंदसौर। प्रशासन की अवैध पेड़ काटने पर सख्त कारवाई
अनुविभागीय मंदसौर (ग्रामीण) शुभम पाटीदार के द्वारा बताया गया की  कलेक्टर महोदय के अवैध पेड़ कटाई पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। इसी क्रम में ग्राम  आक्या उमड़ाहैड़ा मे स्थित स्कूल मैदान में बिना सक्षम अनुमति के पेड़ काटने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपए की शास्ति अधिरोपित कर वसूली की गई व पेड़ काटने वाले व्यक्तियों को विद्यालय परिसर में पुनः 21 पौधे लगाने  का आदेश दिया गया। 
साथ ही नायब तहसीलदार दलोदा रवि पटेल द्वारा विद्यालय की जमीन  पर दुकान और चद्दर सेट बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर विद्यालय के खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 min ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र के मोड़क थाना क्षेत्र में बोलेरो और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गईं। हादसे में कार सवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना कोटा-झालावाड़ NH 52 पर कमलपुरा के पास बुधवार शाम साढ़े 6 बजे की है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। दो घायल कोटा में निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि दो घायलों का इलाज झालावाड़ में चल रहा है। भाजपा नेता अखिलेश मेडतवाल ने बताया- भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास चौहान सहित ओमप्रकाश योगी और महेश गुप्ता कार से कोटा से रामगंजमंडी लौट रहे थे। कार विकास चौहान चला रहे थे। कमलपुरा के पास झालावाड़ की तरफ से ओवरटेक करती आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे चली गईं। कार सवार अचेत हो गए। जिन्हें राहगीरों ने संभाला। घायलों को अस्पताल भेजा "भाजपा नेता अखिलेश मेडतवाल ने बताया- हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी। घायलों को कार से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा। नरेंद्र काला व ओमप्रकाश को कोटा के अलग-अलग निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं विकास और महेश का झालावाड़ में इलाज चल रहा है। ओमप्रकाश व विकास के सिर में चोट लगी है। सभी के फ्रेक्चर हुआ है। नरेंद्र काला कोटा स्टोन एसोसिएशन रामगंजमंडी के अध्यक्ष भी हैं। पुलिस ने कहा- हादसे की कर रहे जांच" मोडक थाना SHO सज्जन कुमार ने बताया शाम 7 बजे के आसपास हादसे की सूचना मिली। बोलेरो झालावाड़ से बूंदी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में 7-8 लोग सवार थे। कार सवार कोटा से रामगंजमंडी की तरफ जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में आमने सामने की टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो में सवार लोगों के हल्की चोट लगी, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में जांच की जा रही है।
    3
    रामगंजमंडी क्षेत्र के मोड़क थाना क्षेत्र में बोलेरो और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गईं। हादसे में कार सवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना कोटा-झालावाड़ NH 52 पर कमलपुरा के पास बुधवार शाम साढ़े 6 बजे की है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। दो घायल कोटा में निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि दो घायलों का इलाज झालावाड़ में चल रहा है।
भाजपा नेता अखिलेश मेडतवाल ने बताया- भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास चौहान सहित ओमप्रकाश योगी और महेश गुप्ता कार से कोटा से रामगंजमंडी लौट रहे थे। कार विकास चौहान चला रहे थे। कमलपुरा के पास झालावाड़ की तरफ से ओवरटेक करती आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे चली गईं। कार सवार अचेत हो गए। जिन्हें राहगीरों ने संभाला। घायलों को अस्पताल भेजा "भाजपा नेता अखिलेश मेडतवाल ने बताया- हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी। घायलों को कार से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा। नरेंद्र काला व ओमप्रकाश को कोटा के अलग-अलग निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं विकास और महेश का झालावाड़ में इलाज चल रहा है। ओमप्रकाश व विकास के सिर में चोट लगी है। सभी के फ्रेक्चर हुआ है। नरेंद्र काला कोटा स्टोन एसोसिएशन रामगंजमंडी के अध्यक्ष भी हैं। पुलिस ने कहा- हादसे की कर रहे जांच" मोडक थाना SHO सज्जन कुमार ने बताया शाम 7 बजे के आसपास हादसे की सूचना मिली। बोलेरो झालावाड़ से बूंदी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में 7-8 लोग सवार थे। कार सवार कोटा से रामगंजमंडी की तरफ जा रहे थे। दोनों गाड़ियों में आमने सामने की टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो में सवार लोगों के हल्की चोट लगी, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में जांच की जा रही है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.