logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालाघाट के वारासिवनी में वैनगंगा नदी में रात भर से फंसे एक युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया है। घटना 16 जुलाई 2026 की है, जब गर्रा निवासी शाहरुख खान ने डायल-112 पर सूचना दी कि गर्र पुल के पास नदी में एक युवक गंभीर हालत में गिरा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली से एफआरवी-01 के स्टाफ आरक्षक गोपाल घोड़ावत (C-722) और पायलट प्रज्वल सोनी बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि युवक नदी के पानी में आधा डूबा हुआ था और अत्यधिक पीड़ा की अवस्था में था। पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की मदद से युवक का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे तुरंत एफआरवी-112 वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट में भर्ती कराया गया, जिससे समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की पहचान बालाघाट के बूढ़ी निवासी 18 वर्षीय हर्ष चौरागढ़े के रूप में हुई। हर्ष ने बताया कि वह घूमने के उद्देश्य से वैनगंगा नदी के किनारे गया था, जहां अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और पानी का बहाव तेज होने के कारण पूरी रात बाहर नहीं निकल सका। समय रहते त्वरित रेस्क्यू कर जान बचाने के लिए बालाघाट पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।

6 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

बालाघाट के वारासिवनी में वैनगंगा नदी में रात भर से फंसे एक युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया है। घटना 16 जुलाई 2026 की है, जब गर्रा निवासी शाहरुख खान ने डायल-112 पर सूचना दी कि गर्र पुल के पास नदी में एक युवक गंभीर हालत में गिरा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली से एफआरवी-01 के स्टाफ आरक्षक गोपाल घोड़ावत (C-722) और पायलट प्रज्वल सोनी बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि युवक नदी के पानी में आधा डूबा हुआ था और अत्यधिक पीड़ा की अवस्था में था। पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की

47bc6144-c62a-48a1-b334-d05ca7800cc0

मदद से युवक का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे तुरंत एफआरवी-112 वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट में भर्ती कराया गया, जिससे समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की पहचान बालाघाट के बूढ़ी निवासी 18 वर्षीय हर्ष चौरागढ़े के रूप में हुई। हर्ष ने बताया कि वह घूमने के उद्देश्य से वैनगंगा नदी के किनारे गया था, जहां अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और पानी का बहाव तेज होने के कारण पूरी रात बाहर नहीं निकल सका। समय रहते त्वरित रेस्क्यू कर जान बचाने के लिए बालाघाट पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिवनी के कुरई विकासखंड के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में शासन द्वारा चलाई जा रही मध्यान भोजन योजना में बच्चों को निर्धारित मेनू के आधार पर भोजन नहीं परोसा जा रहा है। यहाँ केवल पुलाव, दाल और चावल खिलाकर औपचारिकता पूरी कर दी जा रही है। नियम के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को बच्चों को भोजन में खीर, पूरी, आलू-छोले की सब्जी और हलवा दिया जाना चाहिए, लेकिन यह सब बच्चों की थाली से पूरी तरह गायब है। इस अव्यवस्था को लेकर मध्यान भोजन (एमडीएम) प्रभारी का कहना है कि जन शिक्षक और प्रधान पाठक उन्हें इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं।
    2
    सिवनी के कुरई विकासखंड के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में शासन द्वारा चलाई जा रही मध्यान भोजन योजना में बच्चों को निर्धारित मेनू के आधार पर भोजन नहीं परोसा जा रहा है। यहाँ केवल पुलाव, दाल और चावल खिलाकर औपचारिकता पूरी कर दी जा रही है। नियम के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को बच्चों को भोजन में खीर, पूरी, आलू-छोले की सब्जी और हलवा दिया जाना चाहिए, लेकिन यह सब बच्चों की थाली से पूरी तरह गायब है।

इस अव्यवस्था को लेकर मध्यान भोजन (एमडीएम) प्रभारी का कहना है कि जन शिक्षक और प्रधान पाठक उन्हें इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में सिवनी के शासकीय कन्या हाई स्कूल भोमा एवं छुई में 'मिशन शक्ति' के तहत महिला व बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती वर्षा बैंस ने उपस्थित छात्राओं को केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों में मदद के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098, 181, 112 और 1930 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षक चंद्रकांता भलावी, राजेश्वरी भौरे, प्राचार्य योगेंद्र सिंह बघेल, स्कूल का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
    1
    कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में सिवनी के शासकीय कन्या हाई स्कूल भोमा एवं छुई में 'मिशन शक्ति' के तहत महिला व बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती वर्षा बैंस ने उपस्थित छात्राओं को केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों में मदद के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098, 181, 112 और 1930 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षक चंद्रकांता भलावी, राजेश्वरी भौरे, प्राचार्य योगेंद्र सिंह बघेल, स्कूल का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के सिवनी में चर्चित सोहेल खान कांड को लेकर अब सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इस प्रकरण में हुए नए खुलासे के बाद भाजपा नेता आशीष माना ठाकुर ने एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और इस संबंध में दिए गए आवेदन के बीच प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता आशीष माना ठाकुर ने कहा कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा है कि कानून को इस प्रकरण में बिल्कुल निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
    1
    मध्यप्रदेश के सिवनी में चर्चित सोहेल खान कांड को लेकर अब सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इस प्रकरण में हुए नए खुलासे के बाद भाजपा नेता आशीष माना ठाकुर ने एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और इस संबंध में दिए गए आवेदन के बीच प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता आशीष माना ठाकुर ने कहा कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा है कि कानून को इस प्रकरण में बिल्कुल निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
    user_News Nation 81
    News Nation 81
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसल बचाने की बड़ी चिंता सता रही है। पानी नहीं गिरने की वजह से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान मक्का में पानी लगा रहे हैं, वहीं धान के रोपण के लिए वे बेसब्री से इंद्रदेव का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसल बचाने की बड़ी चिंता सता रही है। पानी नहीं गिरने की वजह से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान मक्का में पानी लगा रहे हैं, वहीं धान के रोपण के लिए वे बेसब्री से इंद्रदेव का इंतजार कर रहे हैं।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर 10 कार्यवाहक व उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। एसपी कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान एसपी श्री कृष्ण लालचंदानी ने इन सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सतीश तिवारी, खेमेंद्र कुमार जैतवार, मोहनीश बैस, अनंती मर्सकोले, संदीपिका ठाकुर, आशीष खोबरागड़े, मनीष बंसोड़, लक्ष्मण झारिया, शिव शंकर रामटेकर और बृजेश उइके शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान एएसपी दीपक मिश्रा, सीएसपी चंचलेश मरकाम और एसडीओपी सचिन परते सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर 10 कार्यवाहक व उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। एसपी कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान एसपी श्री कृष्ण लालचंदानी ने इन सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सतीश तिवारी, खेमेंद्र कुमार जैतवार, मोहनीश बैस, अनंती मर्सकोले, संदीपिका ठाकुर, आशीष खोबरागड़े, मनीष बंसोड़, लक्ष्मण झारिया, शिव शंकर रामटेकर और बृजेश उइके शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान एएसपी दीपक मिश्रा, सीएसपी चंचलेश मरकाम और एसडीओपी सचिन परते सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बालाघाट में सिंधु भवन के पास एक अज्ञात महिला नाले में गिर गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर उसकी जान बचाई। इस हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    बालाघाट में सिंधु भवन के पास एक अज्ञात महिला नाले में गिर गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर उसकी जान बचाई। इस हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.