logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Raipur News : रायपुर पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश या खराब मौसम में भी पूरी मुस्तैदी और समर्पण Raipur News : रायपुर पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश या खराब मौसम में भी पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाती है। मौसम चाहे कैसा भी हो, वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा

2 hrs ago
user_POLICE DOST NEWS
POLICE DOST NEWS
Media company Raipur, Chhattisgarh•
2 hrs ago

Raipur News : रायपुर पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश या खराब मौसम में भी पूरी मुस्तैदी और समर्पण Raipur News : रायपुर पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश या खराब मौसम में भी पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाती है। मौसम चाहे कैसा भी हो, वे श्रद्धालुओं की सुरक्षा

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, उपहार स्वरूप लिया नशामुक्ति का संकल्प। पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, उपहार स्वरूप लिया नशामुक्ति का संकल्प। इस कार्यक्रम के माध्यम से दीदीयों ने सभी आमजन को इस डिजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित एवं दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। गरियाबंद- रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन गरियाबंद में एक विशेष और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों (दीदियों) ने पुलिस लाइन पहुंचकर वहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को रक्षासूत्र (राखी) बांधा। दीदियों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर जवानों के दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना की। नशामुक्ति का लिया संकल्प- इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की दीदियों ने उपहार और दक्षिणा के स्वरूप सभी पुलिस जवान भाइयों से एक विशेष वचन मांगा। दीदियों की प्रेरणा से कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस जवानों ने नशे का सेवन न करने और हर प्रकार के नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लिया। जवानों ने हाथ उठाकर यह प्रतिज्ञा की कि वे समाज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ खुद को भी व्यसनों से दूर रखकर एक स्वस्थ जीवन जिएंगे। साथ ही सभी आम जन से इस डीजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने एवं दूसरों को भी सुरक्षित करने के लिए अपील की। इस गरिमामयी और संवेदनशील कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से तनावपूर्ण माहौल में काम करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
    1
    पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, उपहार स्वरूप लिया नशामुक्ति का संकल्प।
पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, उपहार स्वरूप लिया नशामुक्ति का संकल्प।
इस कार्यक्रम के माध्यम से दीदीयों ने सभी आमजन को इस डिजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित एवं दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
गरियाबंद- रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन गरियाबंद में एक विशेष और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों (दीदियों) ने पुलिस लाइन पहुंचकर वहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को रक्षासूत्र (राखी) बांधा। दीदियों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर जवानों के दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना की।
नशामुक्ति का लिया संकल्प-
इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की दीदियों ने उपहार और दक्षिणा के स्वरूप सभी पुलिस जवान भाइयों से एक विशेष वचन मांगा। दीदियों की प्रेरणा से कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस जवानों ने नशे का सेवन न करने और हर प्रकार के नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लिया। जवानों ने हाथ उठाकर यह प्रतिज्ञा की कि वे समाज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ खुद को भी व्यसनों से दूर रखकर एक स्वस्थ जीवन जिएंगे।                                                                                                                     साथ ही सभी आम जन से इस डीजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने एवं दूसरों को भी सुरक्षित करने के लिए अपील की।
इस गरिमामयी और संवेदनशील कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से तनावपूर्ण माहौल में काम करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोलियारी में कांग्रेस ने बोला हल्ला, बिना पीटपास दौड़ रहे सैकड़ों हाइवा, टूटी सड़क से लोग परेशान धमतरी के कोलियारी मार्ग पर देर रात उस वक्त सियासत गरमा गई, जब जर्जर सड़क और कथित अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर हर रात सैकड़ों हाइवा बिना पीटपास के रेत भरकर और रेत भरने के लिए बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस 108 को भी जर्जर सड़क से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने खनिज विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की कथित मिलीभगत और अनदेखी के चलते अवैध रेत परिवहन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच के बाद अवैध परिवहन और सड़क की बदहाली को लेकर क्या कार्रवाई होती है।
    3
    कोलियारी में कांग्रेस ने बोला हल्ला, बिना पीटपास दौड़ रहे सैकड़ों हाइवा, टूटी सड़क से लोग परेशान
धमतरी के कोलियारी मार्ग पर देर रात उस वक्त सियासत गरमा गई, जब जर्जर सड़क और कथित अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर हर रात सैकड़ों हाइवा बिना पीटपास के रेत भरकर और रेत भरने के लिए बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस 108 को भी जर्जर सड़क से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने खनिज विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की कथित मिलीभगत और अनदेखी के चलते अवैध रेत परिवहन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच के बाद अवैध परिवहन और सड़क की बदहाली को लेकर क्या कार्रवाई होती है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल
    1
    गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr 
गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • शहीद उगेश्वर ठाकुर को सैन्य और राजकीय सम्मान के बाद सैनिक ग्राम छेड़िया की बनेगी पहचान शहीद उगेश्वर ठाकुर का छोटा भाई चित्रांगन ठाकुर भी वर्तमान में सीआरपीएफ मे है। शहीद को मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर बाबूलाल गुर्जर सहित उनकी टीम के अलावा गुरुर एसडीएम आरके सोनकर, सरपंच तेजराम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा भी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
    1
    शहीद उगेश्वर ठाकुर को सैन्य और राजकीय सम्मान के बाद सैनिक ग्राम छेड़िया की बनेगी पहचान
शहीद उगेश्वर ठाकुर का छोटा भाई चित्रांगन ठाकुर भी वर्तमान में सीआरपीएफ मे है। शहीद को मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर बाबूलाल गुर्जर सहित उनकी टीम के अलावा गुरुर एसडीएम आरके सोनकर, सरपंच तेजराम साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा भी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    41 min ago
  • खैरागढ़ में बी.एससी. केमिस्ट्री रिजल्ट पर बवाल, छात्रों का चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन! खैरागढ़ में बी.एससी. अंतिम वर्ष के रसायनशास्त्र (Chemistry) विषय के परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। परीक्षा परिणाम में संभावित गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य और आगे की पढ़ाई अधर में लटक गई है। विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (Re-checking) की मांग की है। छात्रों की मुख्य मांगें: रसायनशास्त्र परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन। त्रुटि पाए जाने पर अंक सुधार। पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) फॉर्म की तिथि बढ़ाना। देखें पूरी रिपोर्ट और जानें क्या है पूरा मामला।
    1
    खैरागढ़ में बी.एससी. केमिस्ट्री रिजल्ट पर बवाल, छात्रों का चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन!
खैरागढ़ में बी.एससी. अंतिम वर्ष के रसायनशास्त्र (Chemistry) विषय के परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। परीक्षा परिणाम में संभावित गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया।
छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के कारण उनका शैक्षणिक भविष्य और आगे की पढ़ाई अधर में लटक गई है। विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (Re-checking) की मांग की है।
छात्रों की मुख्य मांगें:
रसायनशास्त्र परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच।
उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन।
त्रुटि पाए जाने पर अंक सुधार।
पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) फॉर्म की तिथि बढ़ाना।
देखें पूरी रिपोर्ट और जानें क्या है पूरा मामला।
    user_Kailash chaturvedi
    Kailash chaturvedi
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक, केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक, 25 अगस्त मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत आठ स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और स्कूलों में नागरिकों, विद्यार्थियों व शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल-मैसेज, ओटीपी, पिन, सीवीवी, क्यूआर कोड और संदिग्ध लिंक से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
    1
    केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक,
केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, 2 हजार 420 लोग हुए जागरूक,
25 अगस्त मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी अनुसार 
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत आठ स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और स्कूलों में नागरिकों, विद्यार्थियों व शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल-मैसेज, ओटीपी, पिन, सीवीवी, क्यूआर कोड और संदिग्ध लिंक से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • रायपुर में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। 🌧️ 🚨 सड़कों पर पानी भरने से दोपहिया वाहन और ऑटो फंसते नजर आए, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
    1
    रायपुर में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। 🌧️
🚨 सड़कों पर पानी भरने से दोपहिया वाहन और ऑटो फंसते नजर आए, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में राजनीति चमकाने का लगाया आरोप कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। देखिए क्या कुछ कहा है।
    1
    कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में राजनीति चमकाने का  लगाया आरोप 
कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। देखिए क्या कुछ कहा है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • CM विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होकर राज्य के माताओं, बहनों एवं बालोद जिले वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने माताओं एवं बहनों को सम्मान करने के साथ-साथ बालोद जिलें के 02 लाख 45 हजार 28 हितग्राहियों सहित पूरे प्रदेश के 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, खरखरा जलाशय में लिफ्ट इरिगेशन की स्वीकृति एवं खरखरा जलाशय के पूरक नहर के जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण तथा धनगांव जलाशय के शीर्ष कार्य वियर के साथ नहर रिमाडलिंग लाइन निर्माण करने के अलावा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में मस्जिद चैक से शास्त्री नगर मार्ग में 05 करोड़ रूपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 19 करोड़ रूपये की लागत से संबलपुर से भीमकन्हार-मुड़िया मार्ग के निर्माण करने की घोषणा के साथ-साथ 102 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
    1
    CM विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की
डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होकर राज्य के माताओं, बहनों एवं बालोद जिले वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने माताओं एवं बहनों को सम्मान करने के साथ-साथ बालोद जिलें के 02 लाख 45 हजार 28 हितग्राहियों सहित पूरे प्रदेश के 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, खरखरा जलाशय में लिफ्ट इरिगेशन की स्वीकृति एवं खरखरा जलाशय के पूरक नहर के जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण तथा धनगांव जलाशय के शीर्ष कार्य वियर के साथ नहर रिमाडलिंग लाइन निर्माण करने के अलावा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में मस्जिद चैक से शास्त्री नगर मार्ग में 05 करोड़ रूपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 19 करोड़ रूपये की लागत से संबलपुर से भीमकन्हार-मुड़िया मार्ग के निर्माण करने की घोषणा के साथ-साथ 102 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.