उप चुनाव : 8 वार्डों के पंच और एक ब्लॉक सदस्य बने निर्विरोध चरखी दादरी। पंच और पंचायत समिति के उप चुनाव में रविवार को कई स्थानों पर मतदान नहीं हुआ। कई वार्डों में उम्मीदवारों के केवल एक-एक नामांकन आने से उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया जबकि कुछ सीटों पर कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। और वार्ड 21 की एक ब्लॉक समिति सदस्य सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद आठ पंच और एक ब्लॉक समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं 11 पंच पदों पर कोई नामांकन नहीं आया और एक नामांकन रद्द होने के कारण चुनाव नहीं हो सके। निर्वाचित पंच और ब्लॉक समिति सदस्य आबिदपुर वार्ड 1 : रफीक टिकाण वार्ड 3 : विद्यानंद मालकोष वार्ड 11 : भूपेंद्र चिड़िया वार्ड 6 : राजबीर मैहड़ा वार्ड 8 : अमित कुमार रामलवास वार्ड 1 : महावीर उमरवास वार्ड 2 : पवन कुमार रामपुरा वार्ड 8 : रवि कुमार वार्ड-21 की ब्लॉक समिति : ललित कुमार चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मतदान होने थे। जहां उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं वहां परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन पदों के लिए आवेदन नहीं आए वहां चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे। - दिनेश शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, दादरी।

- #घर म्ह कोए बी नहीं था #घर फोड़ गे #सामान भी म्ह दबा दिया #बवानी खेड़ा के बुजडोजर पीड़ितों का दर्द #घर म्ह कोए बी नहीं था #घर फोड़ गे #सामान भी म्ह दबा दिया #बवानी खेड़ा के बुजडोजर पीड़ितों का दर्द1
- चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। इस कार्रवाई से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बिगड़ गई है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।1
- चरखी दादरी के रामबास गाँव में ग्रामीणों ने घरों के आगे 11 महीने से जमे गंदे पानी की निकासी न होने पर प्रदर्शन किया। करीब 2-2 फीट पानी जमा होने से महामारी और मकानों की नींव कमजोर होने का डर सता रहा है। समाधान न मिलने पर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।1
- हरियाणा के किसान बिजली चालित ट्यूबवेल पर स्मार्ट मीटर योजना और स्लैब प्रणाली खत्म करने के विरोध में राज्यपाल को 30 हजार शपथ-पत्र सौंपेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कहा कि कृषि सिंचाई के लिए स्मार्ट मीटर स्वीकार्य नहीं होंगे और इससे दक्षिणी हरियाणा के किसानों को भारी नुकसान होगा। भाकियू ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर जनप्रतिनिधियों का गांवों में प्रवेश रोका जाएगा।1
- भिवानी के देवसर में नरेंद्र उर्फ चिका ने 24 वोटों के बेहद करीबी अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। इस धमाकेदार जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।1
- भिवानी में आयोजित 'दीपक लोहिया मेमोरियल कप' टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांग हरियाणा एकादश ने प्रेस इलेवन को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया। अजय बिद्धू ने 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।4
- भिवानी में दीपक लोहिया मेमोरियल कप, टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में स्थानीय टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। यह प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका देगी।1
- 18 महीने के भौमिक बंसल फिल्म 'निर्जला' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह इसमें राधा का किरदार निभाएंगे, जो उनकी मां अभिनेत्री नेहा बंसल के लिए एक गर्व का क्षण है। देशभर के दर्शक इस नन्हे कलाकार को देखने का इंतजार कर रहे हैं।1