logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहाद्रपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील खुसरूपुर।होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। शांति समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि पर्व के दिन वे स्वयं भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहेगी।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन और शांति समिति के बीच बेहतर समन्वय रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है और संभावित उपद्रवी तत्वों को बॉन्ड डाउन कराया जा रहा है।उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।बैठक के अंत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं।मौके पर बीडीओ पूजा कुमारी, सीओ उत्तम राहुल,नपं अध्यक्ष मिंटू कुमार,थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अनि अशोक कुमार, अनि संतोष कुमार सहित प्रखंड/नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Avinash Kumar
Avinash Kumar
खुसरूपुर, पटना, बिहार•
6 hrs ago
16ef6726-1ef0-40e6-8be4-6e5d1359895e

होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहाद्रपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील खुसरूपुर।होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्व से संबंधित विभिन्न मुद्दों और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों

92ba2c0b-5f61-4992-9cba-2cd86b0c289a

ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। शांति समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि पर्व के दिन वे स्वयं भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहेगी।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन और शांति समिति के बीच बेहतर समन्वय रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थलों को

चिन्हित कर लिया गया है और संभावित उपद्रवी तत्वों को बॉन्ड डाउन कराया जा रहा है।उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।बैठक के अंत में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं।मौके पर बीडीओ पूजा कुमारी, सीओ उत्तम राहुल,नपं अध्यक्ष मिंटू कुमार,थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अनि अशोक कुमार, अनि संतोष कुमार सहित प्रखंड/नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • user_Avinash Kumar
    Avinash Kumar
    खुसरूपुर, पटना, बिहार
    🙏
    5 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • फतुहां थाना के सामने स्थित बांकीपुर गोरख मुहल्ले में गुरुवार की देर रात एक खुशहाल परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बिहार पुलिस में कार्यरत एएसआई राजीव कुमार, जो वर्तमान में बिहार शरीफ थाना में तैनात हैं, के घर में अचानक आग लग गई।
    1
    फतुहां थाना के सामने स्थित बांकीपुर गोरख मुहल्ले में गुरुवार की देर रात एक खुशहाल परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बिहार पुलिस में कार्यरत एएसआई राजीव कुमार, जो वर्तमान में बिहार शरीफ थाना में तैनात हैं, के घर में अचानक आग लग गई।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Farmer फतुहा, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
  • सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर में एक घर में चल रही शराब बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले की जांच पड़ताल करने एसडीपीओ गोपाल मंडल पहुंचे। मीडिकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि होली पर्व को देखते हुए एस पी वैशाली द्वारा शराब के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि शीतल भकुरहर गांव में अभिषेक कुमार के घर में बड़े पैमाने पर शराब तैयार किया जा रहा है। तत्काल जिले की विशेष टीम और सराय थाना,करताहां थाना के साथ छापेमारी की तो कई विदेशी ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन,सैंकड़ों लीटर स्प्रीट,शराब पैकिंग के मशीन,हजारों पैकेट बरामद किये गये। वहीं घर में चल रहे फैक्ट्री के खरीद बिक्री का भी काम होता था। पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब माफिया अभिषेक कुमार फरार बताया गया है।
    1
    सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर में एक घर में चल रही शराब बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इस मामले की जांच पड़ताल करने एसडीपीओ गोपाल मंडल पहुंचे। मीडिकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि होली पर्व को देखते हुए एस पी वैशाली द्वारा शराब के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि शीतल भकुरहर गांव में अभिषेक कुमार के घर में बड़े पैमाने पर शराब तैयार किया जा रहा है। तत्काल जिले की विशेष टीम और सराय थाना,करताहां थाना के साथ छापेमारी की तो कई विदेशी ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन,सैंकड़ों लीटर स्प्रीट,शराब पैकिंग के मशीन,हजारों पैकेट बरामद किये गये। वहीं घर में चल रहे फैक्ट्री के खरीद बिक्री का भी काम होता था। पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब माफिया अभिषेक कुमार फरार बताया गया है।
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Journalist बिदुपुर, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • दिनांक 25.02.2025 को सुल्तानगंज थानांतर्गत मुसल्लहपुर हाट में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के क्रम में फायरिंग की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें 03 व्यक्ति गोली लगने से घायल हुए तथा उनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचा गया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जहां वह इलाजरत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा, 01 खोखा एवं कुछ विस्फोटक पदार्थ भी बरामद करते हुए जब्त किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNADD News Bihar #SultanganjPS #Patna Police #Bihar_Police #Arrested #AccusedArrested
    1
    दिनांक 25.02.2025 को सुल्तानगंज थानांतर्गत मुसल्लहपुर हाट में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के क्रम में फायरिंग की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें 03 व्यक्ति गोली लगने से घायल हुए तथा उनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचा गया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जहां वह इलाजरत है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा, 01 खोखा एवं कुछ विस्फोटक पदार्थ भी बरामद करते हुए जब्त किया गया है।
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी के संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट...
Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNADD News Bihar #SultanganjPS #Patna Police #Bihar_Police #Arrested #AccusedArrested
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    8 min ago
  • दिनांक 25.02.2025 को पटना जिले के सुल्तानगंज थानांतर्गत मुसल्लहपुर हाट में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के क्रम में फायरिंग की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें 03 व्यक्ति गोली लगने से घायल हुए तथा उनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा, 01 खोखा एवं कुछ विस्फोटक पदार्थ भी बरामद करते हुए जप्त किया गया है। गिरफ्तारी के संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... #Hain TaiyaarHum #bihar Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police
    1
    दिनांक 25.02.2025 को पटना जिले के सुल्तानगंज थानांतर्गत मुसल्लहपुर हाट में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के क्रम में फायरिंग की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें 03 व्यक्ति गोली लगने से घायल हुए तथा उनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा, 01 खोखा एवं कुछ विस्फोटक पदार्थ भी बरामद करते हुए जप्त किया गया है।
गिरफ्तारी के संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट...
#Hain TaiyaarHum #bihar
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    14 min ago
  • नितीश कुमार गाँधी मैदान पुस्तक मेला पहुँचे आज #ApnaCityTakNews #Patna #GandhiMaedan #पुस्तकमेवला #NitishKumar #MukhMantri #Cm #बिहारसरकार
    1
    नितीश कुमार गाँधी मैदान पुस्तक मेला पहुँचे आज #ApnaCityTakNews #Patna #GandhiMaedan #पुस्तकमेवला #NitishKumar #MukhMantri #Cm #बिहारसरकार
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • गेहूं बेच करके पढ़ाई की, सास ससुर मारते हैं ताना, 2020 से है बेरोजगार #shorts #atvnetwork #बेरोजगार #लाइब्रेरी #वेकेंसी #बिहार_सरकार
    1
    गेहूं बेच करके पढ़ाई की, सास ससुर मारते हैं ताना, 2020 से है बेरोजगार #shorts #atvnetwork #बेरोजगार #लाइब्रेरी #वेकेंसी #बिहार_सरकार
    user_ATV network
    ATV network
    Patna, Bihar•
    5 hrs ago
  • शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया। बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। पटना, बिहार
    1
    शर्मनाक घटना स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों को दो लड़कों ने खुलेआम परेशान किया।
बिहार: बाढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठी महिला पैसेंजरों के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के स्टेशन पर रुके होने के दौरान दो लड़कों ने महिलाओं को खुलेआम परेशान किया। उनमें से एक लड़के ने महिलाओं की ओर बीच की उंगली दिखाते हुए बिना अनुमति उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं।
बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन,बाढ़ रेल थाना (Barh Railway Police Station) के क्षेत्र का मामला।l
बिहार के पटना जिले के अंतर्गत आने वाले बाढ़ (Barh) रेलवे स्टेशन की है। 
पटना, बिहार
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Daniawan, Patna•
    1 hr ago
  • अमृतपुर पंचायत सरकार भवन का मुखिया संगीता देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन एक ही छत के नीचे प्रखंड सह अंचल संबंधी सभी कार्यों का होगा निष्पादन- संगीता देवी अमृतपुर पंचायत के मुखिया संगीता देवी द्वारा प्रखंड के अमृतपुर पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पति सह सामाजिक कार्यकर्ता सिकिंदर पासवान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत की मुखिया संगीता देवी ने कहा कि पंचायत को अपने कार्य संचालन और क्रियाकलापों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमृतपुर पंचायत में लगभग 3 करोड़ लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा हुआ है। आज इस सरकार भवन का लोकार्पण जनता के लिए कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हो जाने से पंचायत के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्हें एक ही छत के नीचे सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
    1
    अमृतपुर पंचायत सरकार भवन का मुखिया संगीता देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
एक ही छत के नीचे प्रखंड सह अंचल संबंधी सभी कार्यों का होगा निष्पादन- संगीता देवी
अमृतपुर पंचायत के मुखिया संगीता देवी द्वारा प्रखंड के अमृतपुर पंचायत में नव निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पति सह सामाजिक कार्यकर्ता सिकिंदर पासवान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत की मुखिया संगीता देवी ने कहा कि पंचायत को अपने कार्य संचालन और क्रियाकलापों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  अमृतपुर पंचायत में लगभग 3 करोड़ लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूरा हुआ है। आज इस सरकार भवन का लोकार्पण जनता के लिए कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हो जाने से पंचायत के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्हें एक ही छत के नीचे सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Journalist बिदुपुर, वैशाली, बिहार•
    18 hrs ago
  • समस्तीपुर_पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-खानपुर थाना पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर 06 अपराधकर्मियों को 01 देशी कट्टा, 01 पिस्टल 06 गोली, 06 मोबाईल, 02 मोटरसाईकिल एवं अन्य सामान के साथ किया गया गिरफ्तार । Bihar Police ANI News #samastipurpolice #Hai Taiyaar Hum #samastipur #bihar
    1
    समस्तीपुर_पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-खानपुर थाना पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर 06 अपराधकर्मियों को 01 देशी कट्टा, 01 पिस्टल 06 गोली, 06 मोबाईल, 02 मोटरसाईकिल एवं अन्य सामान के साथ किया गया गिरफ्तार ।
Bihar Police
ANI News
#samastipurpolice
#Hai Taiyaar Hum
#samastipur
#bihar
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.