नेपाल-तिब्बत में तबाही के बाद बरहरवा पुलिस अलर्ट, कैलाश यात्रा पर गए लोगों की मांगी जानकारी बरहरवा:- नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की घटना के बाद बरहरवा पुलिस भी सतर्क है। बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति कैलाश यात्रा अथवा नेपाल/तिब्बत यात्रा पर गया है, तो उसके परिजन संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता एवं मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद कई लोगों के लापता होने की सूचना सामने आई है। ऐसे में बरहरवा थाना क्षेत्र से यात्रा पर गए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनके संबंध में सत्यापन एवं आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर गए अपने परिजनों अथवा परिचितों की जानकारी जल्द से जल्द बरहरवा थाना को उपलब्ध कराएं।
नेपाल-तिब्बत में तबाही के बाद बरहरवा पुलिस अलर्ट, कैलाश यात्रा पर गए लोगों की मांगी जानकारी बरहरवा:- नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की घटना के बाद बरहरवा पुलिस भी सतर्क है। बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति कैलाश यात्रा अथवा नेपाल/तिब्बत यात्रा पर गया है, तो उसके परिजन संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता एवं मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद कई लोगों के लापता होने की सूचना सामने आई है। ऐसे में बरहरवा थाना क्षेत्र से यात्रा पर गए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनके संबंध में सत्यापन एवं आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर गए अपने परिजनों अथवा परिचितों की जानकारी जल्द से जल्द बरहरवा थाना को उपलब्ध कराएं।
- अमड़ापाड़ा में धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी पर जश्नः शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी अमड़ापाड़ा में धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी पर जश्नः शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी संताल एक्सप्रेस संवाददाता, अमड़ापाड़ा ------------------------- अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : 26 अगस्त 2026 पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को अमड़ापाड़ा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। शानो-शौकत के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक नारों से गूंजता रहा। जुलूस का शुभारंभ मस्जिद-ए-गौसिया, पोखरिया रोड से हुआ। यहां से जुलूस मुख्य बाजार होते हुए प्राकृतिक विहार पार्क मोड़, पुराने अस्पताल एवं बीजीआर कौशल विकास केंद्र तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार होते हुए पोखरिया मोड़ पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद जुलूस वापस मस्जिद-ए-गौसिया पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी का इजहार किया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ रही और जुलूस को देखने के लिए स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। मो. जबीर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित जुलूस में सचिव मो. इमरान आलम, उपाध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी के अलावा मो. आशिक, शौकत अली, लियाकत अली, मो. वसीम, मो. सोहेब, मो. जाहिद, मो. मोनू, मो. आरिफ, मो. आलम, मो. आर्यन, आफताब आलम, मो. मुजफ्फर अंसारी, मो. अनवर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण रहा आयोजन जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रशासन की टीम जुलूस के दौरान मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। जुलूस के अध्यक्ष मो. जबीर हुसैन ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस-प्रशासन के प्रति आभार जताया। आने वाले वर्षों में और बेहतर आयोजन का संकल्प इस अवसर पर मो. जबीर हुसैन ने जिलेवासियों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर एवं भव्य आयोजन करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।4
- नेपाल में जल प्रलय तिब्बत सीमा के रास्ते एक भयानक बाढ़ ले कर आया सोशल मीडिया में तरह तरह के दिल को दहला देने वाले वीडियो आ रहे हैं 10-15 दिन बाद कुछ और होगा सोशल मीडिया ये तबाही सिर्फ उनसे ताउम्र नहीं भूली जायेगी जिन्होंने आपनो को खो दिया। भगवान उनको इस दुख से लड़ने की शक्ति दे।1
- बाबा गोरखनाथ धाम में पहुंच डाक बम देखिए खास रिपोर्ट रास्ते पर चलते रहते हैं बोल बम बोल बम का नारा लगाते हैं1
- हरियाणा: हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 20वें दिन हो गए हैं जिससे शहर में कई जगह कचरे के ढेर लग गए हैं. स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने JCB और डंप ट्रकों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया. इस बीच, सब्जी मंडी चौक के पास प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नारेबाजी की और कथित तौर पर पुलिस पर कचरा फेंका, जिसके बाद कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया. कर्मचारियों का कहना है कि मंत्री कृष्णा बेदी के साथ हुई वार्ता विफल रही और उनकी 14 मांगों में से एक भी पूरी नहीं हुई. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अब भी केवल 7,000 रुपये मासिक वेतन मिल रहा है.1
- नेपाल की तबाही के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान- “चिंता की कोई बात नहीं, हालात सामान्य”1
- कजरा में भीषण सड़क हादसा, 21 साल के युवक की मौत; 3 गंभीर घायल l🚨 अमरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कजरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 21 वर्षीय युवक गुलशन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार अपने पिता के साथ बाइक से अमरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 🏥 स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है। 💔 हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 📍 स्थान: कजरा गांव, अमरपुर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- कजरा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; 3 गंभीर घायल1
- कोई फिल्मी सीन नहीं, नेपाल में आई बाढ़ से होने वाली तबाही का नज़ारा है, जो बेहद ख़ौफ़नाक मंजर दिख रहा है,एक के बाद एक पुल टकराकर बह गए।1