आग से बचाव के बताए आसान तरीके - गैस, बिजली और ज्वलनशील पदार्थों से लगने वाली आग पर दिया गया प्रशिक्षण आग से बचाव के बताए आसान तरीके - गैस, बिजली और ज्वलनशील पदार्थों से लगने वाली आग पर दिया गया प्रशिक्षण - ओबरा इस्लामिया इंटर कालेज परिसर में हुआ आयोजन फोटो: सोनभद्र। इस्लामिया इंटर कॉलेज ओबरा परिसर में बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओबरा की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आग लगने के विभिन्न कारणों और प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने के आसान एवं सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सीआईएसएफ ओबरा के सब इंस्पेक्टर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, पेट्रोल-डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों में लापरवाही से आग लग सकती है। उन्होंने आग के प्रकार के अनुसार उपयुक्त अग्निशामक यंत्र के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली से लगी आग में पानी डालना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में पहले विद्युत आपूर्ति बंद कर उपयुक्त अग्निशामक का प्रयोग करना चाहिए। गैस में आग लगने पर गैस की आपूर्ति बंद करना जरूरी है। कपड़ों में आग लगने पर व्यक्ति को दौड़ने के बजाय जमीन पर लेटकर लुढ़कने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह, सुशील कुमार राव, आरक्षक अग्नि नितेश कुमार सिंह, दर्शनसलिंग और आरक्षक चालक अजीत सिंह काजला मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रियाज अहमद ने की। ----------------- बॉक्स में- सावधानी से टल सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र। अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में बताया गया कि घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखना चाहिए। बिजली के उपकरणों और गैस चूल्हे का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। आग लगने की स्थिति में सबसे पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आवश्यकता पड़ने पर दमकल सेवा को सूचना देने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

- विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला1
- मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सलखन में रेलवे ब्रिज का हाइट बीम गिरा बाल-बाल बचे राहगीर* सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र सलखन वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हाइट बीम का लोहे का मजबूत रेलिंगनुमा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। भारी-भरकम लोहे के ढांचे के अचानक गिरने से मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे लगा हाइट बीम का रेलिंग अचानक सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय यह ढांचा गिरा, उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।लोहे का भारी ढांचा सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पड़े लोहे के ढांचे को हटाकर यातायात को सुचारु कराया। बड़ा सवाल आखिर कैसे गिरा मजबूत हाइट बीम? घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे ब्रिज के नीचे लगे हाइट बीम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह भारी लोहे का ढांचा किसी वाहन या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले की जांच कर हाइट बीम की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।4
- भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचकर दिए ज्ञापन सोनभद्र जनपद में डीएम कार्यालय पहुंचे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देंगे डीएम को ज्ञापन कुछ दिन पहले बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी के के आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मनबढ़ो द्वारा चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया गया था आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा आरोप लगाया गया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा मिली भगत से हमारे ऊपर जानलेवा हमला कराया जा रहा है जिसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में के 75 जिला में कार्यकर्ताओं द्वारा डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया जा रहा है इसमें बताया जा रहा है कि जानलेवा हमला करने वालों पर प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटना ना हो पाए आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता अपने दम खम के साथ भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के बैनर तले डीएम कार्यालय नारेबाजी करते हुए पहुंचे हुए हैं कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को विज्ञापन सौंपेंगे संवेदनशील मामलों को लेकर गाड़ी कार्रवाई होने की संभावना है1
- सिंगरौली: सरई में अवैध शराब दुकानों और तस्करी के खिलाफ संगठन ने सौंपा ज्ञापन। सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब दुकानों और शराब तस्करी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सरई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।1
- 🙏🚩 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की भव्य कलश वंदन यात्रा 🚩🙏 पांडू प्रखंड के ग्राम गगनकेडी एवं कजरू कला में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर कलश वंदन यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र संत रविदास जी के जयकारों और सामाजिक समरसता के संदेश से गूंज उठा। 🙏🌺 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी.पी. शुक्ला जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजक बबन राम,जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश पासवान,उंटारी रोड मंडल अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, विमल चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन गुप्ता, राधेश्याम विश्वकर्मा,कन्हाई राम, मंडल मंत्री विनोद प्रजापति, डब्लू गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, अजय राम, पुजारी भूखन राम, मिट्ठू राम, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र राम, सगुनी साहू, नंद किशोर चंद्रवंशी, विजय प्रसाद गुप्ता, सुखदेव राम, जगनारायण विश्वकर्मा, अनील राम, सतेंद्र गुप्ता, मलू राम, नरेश बैठा, रमेश राम, नारायण राम, प्रसाद राम, शिवनाथ राम, सुदेश्वर राम, सीता राम, बीरेंद्र राम, नागेंद्र राम एवं जगदीश राम सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 🌺 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी का जीवन हमें समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। 🌺 🙏 संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की जय! 🚩 सामाजिक समरसता अमर रहे! 🚩 #संत_रविदास_जी #रविदास_जयंती #कलश_वंदन_यात्रा #650वीं_जयंती #गगनकेडी #कजरू_कला #पांडू #पलामू #सामाजिक_समरसता #संत_रविदास #जय_रविदास #Palamu #Jharkhand #BJP1
- रंका में श्याम बिहारी सिन्हा के घर चोरी, 10 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नकद गायब रंका थाना क्षेत्र के एनएच-343 मुख्य सड़क निवासी श्याम बिहारी सिन्हा के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात एवं डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह घर के सदस्यों को हुई। चोरी की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। श्याम बिहारी सिन्हा के पुत्र पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए थे। बुधवार सुबह उनके पिता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए। उनके अनुसार, घर से बाहर निकलते समय उनकी जेब में 700 रुपये थे, जबकि गोदरेज की चाबी उनके पास नहीं थी। सुबह करीब सात बजे घर लौटने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच गोदरेज को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद घर में खोजबीन की गई तो गोदरेज में रखा जेवरात का बॉक्स और नकद राशि गायब मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रंका थाना को दी। सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घर के अंदर तथा आसपास के स्थानों की गहनता से जांच की। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी परिजनों से ली है। फिलहाल चोरी कैसे और किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।1
- कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल1