बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर यज्ञ कर जीवन की गरिमा सीखी, कई गांवो में गायत्री परिवार ने किये यज्ञ ठाकुरद्वारा । बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न गांवों में घर-घर यज्ञ कर बुद्धत्व की प्रेरणा दी। 1 मई 2026 को ब्लॉक भगतपुर टांडा के चांदपुर, मिल्क जलपुर, भोजपुर, उदमा वाला, भानपुर आदि गांवों में गृह यज्ञ आयोजित किए गए। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व ब्लॉक समिति संचालक डॉ. लखपत सिंह ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में गृह यज्ञ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के अध्यात्मिक जीवन से हमें मानव जीवन की गरिमा का पाठ सीखना चाहिए। संयम, अहिंसा और करुणा के संदेश को आत्मसात करना ही इस यज्ञ का उद्देश्य है। चांदपुर सहित अन्य गांवों में राजीव अरोरा, दिनेश गुप्ता, राम सिंह सैनी, वीर सिंह, विजय सिंह, शिव कुमार शर्मा, धर्मपाल ने अपने-अपने गांवों में गृह यज्ञ कर संकल्प पूरा किया। वहीं, ब्लॉक डिलारी के फतनपुर, हसूपुरा, तगली, महेशपुर, पीलकपुर, मेवला, हिमायूपुर आदि गांवों में भी यज्ञ आयोजित कर अपने संकल्प को दोहराया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि बुद्ध का मध्यम मार्ग ही विश्व शांति का आधार है।
बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर यज्ञ कर जीवन की गरिमा सीखी, कई गांवो में गायत्री परिवार ने किये यज्ञ ठाकुरद्वारा । बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न गांवों में घर-घर यज्ञ कर बुद्धत्व की प्रेरणा दी। 1 मई 2026 को ब्लॉक भगतपुर टांडा के चांदपुर, मिल्क जलपुर, भोजपुर, उदमा वाला, भानपुर आदि गांवों में गृह यज्ञ आयोजित किए गए। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व ब्लॉक समिति संचालक डॉ. लखपत सिंह ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में गृह यज्ञ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के अध्यात्मिक जीवन से हमें मानव जीवन की गरिमा का पाठ सीखना चाहिए। संयम, अहिंसा और करुणा के संदेश को आत्मसात करना ही इस यज्ञ का उद्देश्य है। चांदपुर सहित अन्य गांवों में राजीव अरोरा, दिनेश गुप्ता, राम सिंह सैनी, वीर सिंह, विजय सिंह, शिव कुमार शर्मा, धर्मपाल ने अपने-अपने गांवों में गृह यज्ञ कर संकल्प पूरा किया। वहीं, ब्लॉक डिलारी के फतनपुर, हसूपुरा, तगली, महेशपुर, पीलकपुर, मेवला, हिमायूपुर आदि गांवों में भी यज्ञ आयोजित कर अपने संकल्प को दोहराया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि बुद्ध का मध्यम मार्ग ही विश्व शांति का आधार है।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- मुरादाबाद।। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने जिला कलेक्ट्रेट पर अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना विरोध जताया विरोध के दरमियान उन्होंने कहा कि अनुचित वसूली को बंद किया जाए स्मार्ट मीटर को हटाया जाए स्मार्ट मीटर की जगह वही पुराने मीटर लगाया जाए स्मार्ट मीटर लगाने से काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है1
- यूपी के अमरोहा में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का शहर देखने को मिला है जहां पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मृतक के सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को खिलाफत में ले लिया है।पूरा मामला अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 का है जहां पर अमरोहा की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पिंटू जो हापुर मंडी में अंगूर की गाड़ी उतर कर वापस लौट रहा था रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते ऑटो चालक पिंटू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, डंपर को हिरासत में ले लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- नैनीताल में लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है तो वही वन विभाग के द्वारा लगाया गया पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ तेंदुआ फंसने की सूचना ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने वन विभाग दी ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा की आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। घास लेने के लिए लोग जंगल जाते थे तो वही गुलदार हमला कर दे रहा था अब तो आबादी वाले क्षेत्र में भी वन्य जीव लोगों के घरों में घुसकर हमला कर रहे हैं और यह बड़ी चिंताजनक का विषय है अभी तक वन विभाग ने 20 दिन में तीन बाधो रेस्क्यू किया है। आबादी वाले क्षेत्र में गुलदारों का आतंक बढ़ने से मानव जीवन खतरे में है । इसके साथी ब्लॉक प्रमुख ने कहा अभी वन्य जीव का खतरा टला नहीं है लोगों से सतर्क रहने को कहा है जब जंगल जाए तो सतर्क होकर जाएं। भीमताल ब्लॉक के ग्राम रानीबाग इंद्रानगर में फिर पिजड़े में कैद हुआ तेंदुआ काठगोदाम हल्द्वानी शहर के नजदीक का हे यह गांव शहर के नजदीक इस तरह वन्य जीवो का आना भविष्य के लिए चिंताजनक है।2
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने 1 मई 2026 को बुर्का पहनी महिला से बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नौशाद (Maulana Naushad) को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।मुठभेड़ की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:हाफ एनकाउंटर: पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।त्वरित कार्रवाई: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।घटना का विवरण: मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक गली से गुजर रही महिला को आरोपी ने पीछे से पकड़कर अश्लील हरकत की थी। शोर मचाने पर वह फरार हो गया था, लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई थी।मुठभेड़ स्थल: यह मुठभेड़ गुरुवार देर रात रामगंगा नदी के किनारे हुई, जब पुलिस आरोपी की तलाश में थी और उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की।1
- अमरोहा जनपद में एक शादी समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित विमाया रिसोर्ट की है, जहां होटल की पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कहासुनी और विवाद चल रहा था। शादी समारोह में आमना-सामना होते ही विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और माहौल तनावपूर्ण हो गया।मारपीट के दौरान एक युवक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।पूरी घटना रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। शादी समारोह में मौजूद लोगों में इस घटना के बाद दहशत फैल गई और कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अमरोहा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला: पुरानी रंजिश में सरेआम पीटा, हालत गंभीर, Live VIDEO आया सामने अमरोहा नगर में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेआम लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर हुई। नल नई बस्ती निवासी जाने आलम पुत्र मोबिन पाशा पर पड़ोसी मोहल्ले के युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस पूरी वारदात का वीडियो कार सवार राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल जाने आलम को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाने आलम ने मोहल्ले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसकी रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित के पिता ने सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1