Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, गले मिलकर दी बधाइयां पटना जिले के बाढ़ में ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पाक-साफ होकर थाना मस्जिद बाढ़ पहुंचे, जहां सुबह 7:00 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मस्जिद में जुटे और अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बड़े, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे—सभी ने मिलकर इस त्योहार की खुशियां साझा कीं। नमाज के बाद लोगों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को घर बुलाकर सेवई, लच्छा और अन्य पकवानों का आनंद लेने का निमंत्रण दिया। लोगों ने कहा कि ईद खुशी, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
JMBNEWS
बाढ़ में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, गले मिलकर दी बधाइयां पटना जिले के बाढ़ में ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पाक-साफ होकर थाना मस्जिद बाढ़ पहुंचे, जहां सुबह 7:00 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मस्जिद में जुटे और अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बड़े, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे—सभी ने मिलकर इस त्योहार की खुशियां साझा कीं। नमाज के बाद लोगों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को घर बुलाकर सेवई, लच्छा और अन्य पकवानों का आनंद लेने का निमंत्रण दिया। लोगों ने कहा कि ईद खुशी, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर टाल में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला करने का प्रयास किया गया। गिरफ्तार एक आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसे "संजीत डॉन" नामक व्यक्ति ने जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए भेजा था। पुलिस ने मौके से एक बाइक और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- पटोरी थाने की पुलिस की बड़ी कार्रवाई में, 6 लाख की मादक पदार्थ के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार जी हां आपने सही सुना यह मामला सोनपुर रेल मंडल के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है जहां शनिवार के सुबह नारकोटिक्स सेल की गुप्त सूचना के आधार पर, नारकोटिक्स सेल एवं मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद विभाग, पटना की संयुक्त टीम ने,बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए, पुलिस ने एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है। इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि यह कार्रवाई उस समय हुई जब शनिवार के सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संगठित गिरोह के सदस्य के साथ,एक महिला भी शामिल है, जो मादक पदार्थ की खेप पटोरी रेलवे स्टेशन पर उतरते ही, महनार की ओर जाने वाली हैं। इसी सूचना के आधार पर पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गई, इसी दौरान स्टेशन परिसर के बाहर संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक युवक और एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उक्त युवक ने अपना परिचय देते हुए , कहा कि मैं बैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार नाम है वहीं महिला की पहचान असम राज्य के जिला कामरूप मेट्रो, थाना फटासिल अंबारी,कामाख्या गेट निवासी शांति देवी, के रूप में बताई है। वैसे तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार साबुन दानों में छिपाकर रखी गई हेरोइन कोटा बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में पटोरी थाना कांड संख्या 74/26, के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह पूर्वोत्तर राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी करता है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी गई है। वहीं इस मामले में पटोरी डीएसपी श्री मेधावी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड निवासी अमर शहीद सिताराम यादव को युवानेत्रि पुष्पा सहनी ने दि भावभीनी श्रद्धांजलि.1
- Post by Pawan Sahni Pawan Saini1
- बिहार दिवस समारोह को लेकर परेड मैदान में सजा पंडाल. शेखपुरा - बिहार दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला का मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट के परेड मैदान में होगा। समारोह को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह को लेकर कलेक्ट्रेट के परेड मैदान मं भव्य पंडाल बनाया गया है। वही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाया जायेगा। समारोह की शुरुआत सुबह छह बजे से स्कूली बच्चो की प्रभात फेरी से होगी। डीपीआरओ आर्य गौतम ने बताया कि सुबह 6.30 बजे श्यामा सरोवर पार्क में डीएम व एसपी के द्वारा पौधारोपण किया जायेगा। मुख्य समारोह का आयोजन परेड मैदान में दिन के 11 बजे से होगा जहा दीप जलाकर समारोह की शुरुआत होगी। बिहार गौरव गीत और स्वागत गांन से समारोह आगे बढ़ेगा। समारोह में जिला के प्रभारी मंत्री जमा खान के आने को लेकर सस्पेंश बना हुआ हैं। समारोह में उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। वही परेड मैदान में ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।1
- 201 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा शाहपुर, संकट मोचन मंदिर में शुरू हुआ तीन दिवसीय अनुष्ठान, एंकर, नालंदा जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत पतासंग पंचायत के शाहपुर गांव स्थित संकट मोचन मंदिर में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ किया गया। इस आयोजन की शुरुआत 201 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर कादी बीघा तलाव पहुंची, जहां जलभरण के बाद पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गांव के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। कीर्तन मंडली के भजन-कीर्तन से पूरा इलाका भक्ति रस में सराबोर हो गया है। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और कीर्तन में भाग लेकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। आयोजन समिति के संयोजक सुदामा कुमार, विक्की कुमार, राजीव कुमार, पुजारी रंजीत कुमार, वीरू यादव, सुरेंद्र यादव, नवीन यादव, सौरभ यादव, मुन्ना गिरी और सतेंद्र यादव समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान तीन दिनों तक चलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि शनिवार को हवन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। समिति और स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजन की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। साथ ही सुरक्षा और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में भाईचारा और एकता मजबूत होती है, वहीं बुजुर्गों का मानना है कि अखंड कीर्तन से गांव में सुख-शांति और समृद्धि आती है। फिलहाल शाहपुर गांव का संकट मोचन मंदिर पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा हुआ है, जहां हर ओर भजन-कीर्तन और श्रद्धा की गूंज सुनाई दे रही है।1
- पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर, मुरादपुर और सुंदरपुर गांव में महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर चल रहे संगठित साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सालिमपुर थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को सैदपुर, मुरादपुर और सुंदरपुर गांव की कुछ महिलाओं ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनसे धोखाधड़ी कर बैंक खाते खुलवाए गए और बाद में उन खातों से अवैध तरीके से पैसे की निकासी की गई। इस शिकायत के आधार पर 16 मार्च को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सालिमपुर थाना ने Cyber Crime and Security Unit (CCSU) के सहयोग से कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि कुछ लोग सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं के बैंक खाते खुलवा रहे थे और इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों द्वारा “म्यूल अकाउंट” के रूप में किया जा रहा था। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि इन खातों से जुड़े 100 से अधिक मामले National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) पर दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में धीरेन्द्र कुमार, अवध प्रसाद सिंह और कुंदन कुमार शामिल हैं। इस मामले की छापेमारी टीम का नेतृत्व सालिमपुर थाना की थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी सिंह कर रही थीं। टीम में CCSU के अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच अभी जारी है। मामले में और साक्ष्य मिलने पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बिहार समस्तीपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में मनाई गई धूमधाम के साथ ईद महापर्व, काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे को लगाए गले दी डेढ़ सारी शुभकामनाएं।1
- कॉपी कॉपी बोलेली छठी माता ♥️🙏1