प्रयागराज के थरवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 981 लीटर अवैध शराब बरामद प्रयागराज। थाना थरवई पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 981 लीटर (109 पेटी) अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 32 KN 2432 भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 की रात कानपुर-वाराणसी हाईवे पर कटियाही के पास पुलिस और आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक पिकअप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 750 एमएल की 552 बोतल, 375 एमएल की 600 बोतल तथा 180 एमएल की 1824 बोतल शामिल हैं। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना थरवई में मु0अ0सं0-215/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 318(4) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
प्रयागराज के थरवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 981 लीटर अवैध शराब बरामद प्रयागराज। थाना थरवई पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 981 लीटर (109 पेटी) अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 32 KN 2432 भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 की रात कानपुर-वाराणसी हाईवे पर कटियाही के पास पुलिस और आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक पिकअप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 750 एमएल की 552 बोतल, 375 एमएल की 600 बोतल तथा 180 एमएल की 1824 बोतल शामिल हैं। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना थरवई में मु0अ0सं0-215/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 318(4) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
- 75 रूपया चीनी 75 मे पउवा बतावा तनी मोदी जी चाय पियल जाइ की पउवा #fecebookreels #viralvideo #Foryou #NonFallowers #trendingvideo1
- लगातार भारी बारिश से ढहा गरीब का कच्चा आशियाना, परिवार बेघर बारा प्रयागराज लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बारा थाना क्षेत्र की गौहानी ग्राम सभा में एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। भारी बारिश के चलते गुड्डू प्रजापति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। बताया जाता है कि कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की बांस-बल्ली और खपरैल कमजोर हो गई थी। बुधवार को अचानक पूरी छत गिर गई। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की मांग की है। ग्रामीणों ने भी राजस्व विभाग से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत दिलाने की अपील की है।1
- आस्था और उल्लास के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस, या नबी की सदाओं से गूंज उठा संगम शहर राजेश सरकार प्रयागराज। संगम नगरी में 11 रबीउल अव्वल को ईशा की नमाज के बाद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पारंपरिक जुलूस अकीदत और बेहद उल्लास के साथ निकाला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद की खुशी में निकले इस मुख्य जुलूस में हजारों की संख्या में जायरीन शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस महकमा मुस्तैद दिखा।1
- श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में गिरा पुराना पीपल का पेड़ प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा लीलापुर कला गांव स्थित श्री लीला बाबा महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ काफी वर्षों पुराना बताया जा रहा है और मंदिर परिसर में लंबे समय से धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बना हुआ था। पेड़ गिरने की घटना के बाद कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में हलचल का माहौल रहा। संयोग से घटना के समय पेड़ के आसपास कोई श्रद्धालु या ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना होने के कारण समय के साथ कमजोर हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पेड़ का तना और उसकी शाखाएं मंदिर परिसर में गिरने से वहां आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की ओर से गिरे हुए पेड़ को हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि पीपल का यह पेड़ लंबे समय से मंदिर परिसर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा था। धार्मिक महत्व के कारण स्थानीय लोगों की इससे विशेष आस्था जुड़ी हुई थी। पेड़ के गिरने से ग्रामीणों में निराशा भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मंदिर परिसर में गिरे पेड़ के तने और डालियों को शीघ्र हटवाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर परिसर को जल्द व्यवस्थित किया जा सके।1
- प्रयागराज: झूंसी के राधे कृष्णा मंदिर से जुड़ी सड़क बदहाल, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान प्रयागराज। झूंसी क्षेत्र स्थित राधे कृष्णा मंदिर को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सामने बसंत हॉस्पिटल होने के बावजूद सड़क की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। वीडियो में सड़क पर जमा पानी और खराब सड़क की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। पानी भरे गड्ढों से होकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग राधे कृष्णा मंदिर को मुख्य सड़क से जोड़ता है और आसपास के लोगों के साथ-साथ अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय समस्या बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का स्थायी समाधान कराया जाए, गड्ढों की मरम्मत के साथ जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव न हो। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक सड़क की स्थिति सुधारता है।1
- पकरी सेवार का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भ्रष्टाचार का शिकार1
- प्रयागराज में जलभराव को लेकर हरिकृष्ण शुक्ला ने उठाए सवाल, बोले - हर साल खर्च के बाद भी समाधान क्यों नहीं प्रयागराज प्रयागराज की जलभराव समस्या पर वरिष्ठ अधिवक्ता, किसान पुत्र एवं राष्ट्र चिंतक आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला गुरुजी ने शासन-प्रशासन से गंभीरता से ध्यान देने की अपील किया है और कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रयागराज, यमुनापार,गंगापार सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रयास होना चाहिए, लेकिन शहर में हर बरसात में जलभराव की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है।उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले सामान्य व्यक्ति भी अपने घर की मरम्मत करा लेता है ताकि वर्षा में परेशानी न हो।जब शासन प्रशासन को पहले से पता है कि प्रयागराज में जल भराव होता है, तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं होता गुरुजी ने सवाल उठाया कि नगर निगम, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों में विकास और मरम्मत के नाम पर लगातार सरकारी धन खर्च होता है, लेकिन समस्या हर वर्ष जस की तस बनी रहती है।धन खर्च होने के बाद भी समाधान न होना व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- युवक का अपरहण कर 70 किलोमीटर कार से घुमाया,दो गिरफ्तार प्रयागराज: झूसी के अंदावा में एक युवक को कार में खींचकर अगवा करने के बाद करीब 70 किमी तक घुमाया गया। रास्ते भर उसे असलहे की बट से पीटा गया। बाद में घेराबंदी की भनक लगने पर छोड़ दिया,पुलिस ने कार सहित तीन लड़को क़ो हिरासत मे ले लिया हैं और दो असलहे भी बरामद हुए हैं,झूसी पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछ ताछ कर रही हैं,जानकारी के अनुसार गेमिंग ऐप मे पैसा हारने पर युवक क़ो झूसी के अंदावा से अगवा कर लिया गया था,पीड़ित युवक धूमन गंज का रहने वाला हैं,पुलिस ने शिवम सिंह को सकुशल बरामद कर लिया,सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।1