राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित कल्याण नगर में एक 50 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान मथरी बाई उर्फ ममता के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 8 वर्षों से अपने पति से अलग रहकर सब्जी मंडी में हम्माली का काम करती थीं और घर में अकेली रहती थीं। शनिवार तड़के करीब 3:40 बजे पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में शव करीब 48 घंटे पुराना होने की आशंका जताई गई है। मृतका के शरीर पर कई जगह गहरे चोट और धारदार हथियार जैसे कट के निशान पाए गए हैं। उनका एक कान भी कटा हुआ मिला है, जबकि एक पैर के घुटने के पीछे गहरा घाव और दोनों हाथों की कलाइयों पर भी चोट के निशान मिले हैं। मृतका के पति मुंशीलाल जाटव ने आशंका व्यक्त की है कि बदमाशों ने महिला को पहले शराब पिलाई और फिर लूट की नीयत से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने दावा किया है कि महिला के कानों में पहने सोने के झुमके और घर का कुछ सामान भी गायब है, हालांकि उन्होंने पुलिस को किसी संदिग्ध व्यक्ति या पुरानी रंजिश का नाम नहीं बताया है। छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ महिला से आखिरी बार मिलने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, मृतका के पति द्वारा घर से सामान गायब होने के दावों की भी जांच की जा रही है। मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

- दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार पूर्व विधायक कुं. घनश्याम सिंह को मैदान में उतारकर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि कुं. घनश्याम सिंह की मजबूत स्थानीय पकड़ और उनके राजनीतिक अनुभव का चुनाव में पार्टी को पूरा लाभ मिलेगा। प्रत्याशी की इस घोषणा के बाद अब दतिया में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।1
- सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कड़ी निराशा जताते हुए उन पर तीखा पलटवार किया है। आजाद ने कहा कि अगर मायावती को सचमुच दलितों के दर्द का एहसास होता, तो वे घर बैठकर केवल बयान देने के बजाय खुद मेरठ आतीं। उन्होंने कहा कि मायावती को मेरठ आकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए था और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए था।1
- भोपाल के विज्ञान भवन में आगामी 11 और 12 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से जुड़ी पूरी खबर को अवश्य देखें।4
- भोपाल जिला अभिभाषक संघ का चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है, जहां चुनावी सरगर्मियों के बीच वकीलों के विभिन्न समूहों से मिलकर समर्थन मांगा जा रहा है।1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से लेकर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव और अब दतिया विधानसभा क्षेत्र की परिस्थितियां इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई विश्वास नहीं है। जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में एक सीट छीनी गई, विजयपुर विधानसभा में न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से जीते हुए जनप्रतिनिधि को हटाकर हारे हुए को लाभ पहुंचाया गया और राजेंद्र भारती को षड्यंत्रपूर्वक पद से मुक्त कराया गया। इन घटनाओं ने लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाया है और भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप भी पूरे देश के सामने उजागर हुए हैं। दतिया उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में वहां की कानून-व्यवस्था ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि स्थानीय कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक छोटी-छोटी घटनाओं को भी नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की उनकी क्षमता संदिग्ध है। जीतू पटवारी ने भाजपा के आंतरिक विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि टिकट वितरण के बाद भाजपा कार्यालय के घेराव, सड़क जाम और अव्यवस्था के बावजूद प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जो इसकी गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि दतिया उपचुनाव की प्रत्येक गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रशासन निष्पक्ष होकर काम करे। उन्होंने भरोसा जताया कि दतिया की जनता लोकतंत्र का सम्मान करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी और पार्टी वहां भारी मजबूती से जीत दर्ज करेगी।1
- मध्य प्रदेश में नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के उपद्रव को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि टिकट न देना पूरी तरह से पार्टी का निर्णय है। गौरतलब है कि हाईकमान तक शिकायत पहुंचने के बाद नरोत्तम मिश्रा पर कार्रवाई होने की बात कही जा रही थी।1
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दतिया का चुनाव डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगी। हेमंत खंडेलवाल ने सभी से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की है।1
- गाजियाबाद के नंदग्राम कट के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ डीपीएस स्कूल की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों के भीतर पूरी बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। वहीं बस के ड्राइवर ने भी सूझबूझ दिखाई और समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। धुआं, लपटें और राख की ढेरी में तब्दील हुई इस घटना ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा सोचने पर मजबूर करता है कि बच्चों को ले जाने वाली ये गाड़ियां वाकई कितनी सुरक्षित हैं और मेंटेनेंस के नाम पर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती जा रही है।1