logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेंगर नदी का रौद्र रूप, दर्जनभर गांवों की सैकड़ों बीघा फसल डूबी अछल्दा औरैया। अछल्दा-महेवा मार्ग पर चिमकुनी गांव के पास से निकली सेंगर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। नदी के उफान में चिमकुनी, दिबरिया, बघुआ समेत करीब एक दर्जन गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। धान और बाजरा की फसल पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि यदि कई दिनों तक खेतों में पानी भरा रहा तो फसल सड़कर बर्बाद हो जाएगी। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं सेंगर नदी के किनारे बना शवदाह गृह भी पानी की चपेट में आ गया है। पानी शवदाह स्थल के अंदर तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि जलस्तर और बढ़ा तो अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं बचेगी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नदी के समीप स्थित मंदिर की जमीन और मेला मैदान में भी पानी भरने लगा है। लगातार बढ़ते जलस्तर से मंदिर परिसर के आसपास की जमीन भी धीरे-धीरे जलमग्न हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सेंगर नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी कराने, प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

9 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
903b57c0-cb1f-4903-9409-50c8634c269f

सेंगर नदी का रौद्र रूप, दर्जनभर गांवों की सैकड़ों बीघा फसल डूबी अछल्दा औरैया। अछल्दा-महेवा मार्ग पर चिमकुनी गांव के पास से निकली सेंगर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। नदी के उफान में चिमकुनी, दिबरिया, बघुआ समेत करीब एक दर्जन गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। धान और बाजरा की फसल पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि यदि कई दिनों तक खेतों में पानी भरा रहा तो फसल सड़कर बर्बाद हो जाएगी। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने प्रशासन से

7ad5d082-3604-4f9e-8e3a-d3f391528bb0

तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं सेंगर नदी के किनारे बना शवदाह गृह भी पानी की चपेट में आ गया है। पानी शवदाह स्थल के अंदर तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि जलस्तर और बढ़ा तो अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं बचेगी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नदी के समीप स्थित मंदिर की जमीन और मेला मैदान में भी पानी भरने लगा है। लगातार बढ़ते जलस्तर से मंदिर परिसर के आसपास की जमीन भी धीरे-धीरे जलमग्न हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सेंगर नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी कराने, प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हसेरन: ग्राम पंचायत सकतपुर में अकीदत और अमन-चैन के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हसेरन: ब्लॉक हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकतपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही हर्षोल्लास, अमन और चैन के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला। जुलूस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश तिवारी और पूर्व प्रधान आनंद दुबे ने भी शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। **सैकड़ों लोगों ने दिया व्यवस्था में सहयोग** जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से रियासत अली, इलियास अली, अंसार अली, हाफिज शान मोहम्मद, इकराम खान, शमीम हुसैन, सोनू अली, इमरान खान, जाविद सिद्दीकी और नदीम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसके अलावा गांव के अन्य सैकड़ों लोगों ने भी इस जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    1
    हसेरन: ग्राम पंचायत सकतपुर में अकीदत और अमन-चैन के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
हसेरन:
ब्लॉक हसेरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकतपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही हर्षोल्लास, अमन और चैन के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का शानदार माहौल देखने को मिला।
जुलूस में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश तिवारी और पूर्व प्रधान आनंद दुबे ने भी शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
**सैकड़ों लोगों ने दिया व्यवस्था में सहयोग**
जुलूस की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य रूप से रियासत अली, इलियास अली, अंसार अली, हाफिज शान मोहम्मद, इकराम खान, शमीम हुसैन, सोनू अली, इमरान खान, जाविद सिद्दीकी और नदीम हुसैन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
इसके अलावा गांव के अन्य सैकड़ों लोगों ने भी इस जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    1
    27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा  yogi Adityanath 🚍🔥
27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥
रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए।
🔎 Keywords
27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana
#️⃣ Hashtags
#UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts
    user_Yojna samachar
    Yojna samachar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। ​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। ​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    1
    ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर।
​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    1
    बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे
*जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
    4
    डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। 
इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे
    3
    कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर 
ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे
    user_Mo Naseem
    Mo Naseem
    Court reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे

बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग
अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया।
वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से 45 लाख की ठगी करने वाला शातिर अरेस्ट, 20 ATM बरामद उत्तर प्रदेश के कन्नौज से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर साइबर अपराधी ने लोगों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके अंगूठे का क्लोन (फिंगरप्रिंट क्लोनिंग) बनाया और उनके खातों से 45 लाख रुपये की मोटी रकम पार कर दी। कन्नौज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर शातिर को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से पुलिस को 20 अलग-अलग एटीएम (ATM) कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी इतने सारे एटीएम कार्ड लेकर घूम रहा था, जिससे पता चलता है कि वह इस तरह की ठगी का पुराना खिलाड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके।
    1
    कन्नौज पुलिस की बड़ी कामयाबी: फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से 45 लाख की ठगी करने वाला शातिर अरेस्ट, 20 ATM बरामद
उत्तर प्रदेश के कन्नौज से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर साइबर अपराधी ने लोगों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके अंगूठे का क्लोन (फिंगरप्रिंट क्लोनिंग) बनाया और उनके खातों से 45 लाख रुपये की मोटी रकम पार कर दी।
कन्नौज पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए साइबर शातिर को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से पुलिस को 20 अलग-अलग एटीएम (ATM) कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी इतने सारे एटीएम कार्ड लेकर घूम रहा था, जिससे पता चलता है कि वह इस तरह की ठगी का पुराना खिलाड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.