सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका और कार्यालयीय कार्यों की भी जांच की। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक शाहाबाद का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने शनिवार को विकासखंड शाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका और कार्यालयीय कार्यों की भी जांच की। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
- संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बाथरूम में मिला अधेड़ का सड़ा हुआ शव, इलाके में सनसनी हरदोई/शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्हापुर तिराहा स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का सड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मकान के कमरे से कई दिनों से तेज बदबू आ रही थी, जिस पर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो कमरे के बाथरूम में अधेड़ का सड़ा हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी है।2
- लोनार क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के वक्त उसका पति और बच्चे घर में मौजूद थे। महिला का आरोप है कि पति की मर्जी से उसके ससुर, देवर और नंदोई ने बारी-बारी से उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। वो चीखती रही लेकिन दरिंदों को रहम तक नहीं आया, जब महिला बेहोश हो गई तो सभी उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर भाग गए2
- शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें और उसे पोर्टल पर अपलोड करें। आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर स्थलीय निरीक्षण के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, 35 शिकायतें आईं2
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक लि० की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक अटल सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद रहे। बैठक में बैंक की गतिविधियों, योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, महापौर अर्चना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।1
- हरदोई में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने खेली होली हरदोई के पुलिस लाइन में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न करने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को होली खेली।पुलिस लाइन में जिला अधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने पारंपरिक तरीके के अभी अमीर और गुलाल से सराबोर नजर आए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।वही थानो में भी जमकर होली खेली गई।कार्यक्रम में संगीत लोकगीत और नृत्य का भी आकर्षक संगम देखने को मिला।जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने होली के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है।जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी होली गीत पर जमकर थिरके,3
- हरदोई में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने खेली होली हरदोई के पुलिस लाइन में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न करने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को होली खेली।पुलिस लाइन में जिला अधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने पारंपरिक तरीके के अभी अमीर और गुलाल से सराबोर नजर आए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।वही थानो में भी जमकर होली खेली गई।कार्यक्रम में संगीत लोकगीत और नृत्य का भी आकर्षक संगम देखने को मिला।जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने होली के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है।जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी होली गीत पर जमकर थिरके।4
- Post by Dharmendra kumar mishra1