logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक समेत कई घायल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एटा से फर्रुखाबाद की ओर आ रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की एक अनुबंधित बस फैजबाग के पास एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

4 hrs ago
user_DIYORARA BUDAUN 24
DIYORARA BUDAUN 24
Voice of people Dataganj, Budaun•
4 hrs ago

पेड़ से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक समेत कई घायल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एटा से फर्रुखाबाद की ओर आ रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की एक अनुबंधित बस फैजबाग के पास एटा-फर्रुखाबाद मार्ग पर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चचेरा भाई अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बहन को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ग्राम खेड़ाजलालपुर पुख्ता निवासी पीड़ित पिता राजवीर ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे और उनकी पत्नी मवेशियों के लिए भूसा लेने गई थी। इसी दौरान गांव का ही पंकज (25), जो उनका चचेरा भाई है, उनकी बेटी ज्योति (13) को घर के पिछले दरवाजे से अपने साथ ले गया। जब ज्योति ने विरोध किया तो पंकज ने उसे थप्पड़ भी मारे। इस पूरी घटना को उनके छोटे बेटे मासूम ने देखा और बताया। राजवीर के अनुसार, उनकी बेटी को घर से भगाने में गांव के महेश पुत्र नत्थू, मोनू और सोनू पुत्र महेश ने भी पूरा सहयोग किया। ज्योति अपने साथ एक छोटा मोबाइल फोन भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसहैत थाने में शिकायत दर्ज कराई। उपनिरीक्षक (SI) संजय गौड़ ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2) और 61(2) के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने, माहौल बिगाड़ने या हुड़दंग करने वालों को सुरक्षा के मद्देनजर बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चचेरा भाई अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बहन को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ग्राम खेड़ाजलालपुर पुख्ता निवासी पीड़ित पिता राजवीर ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे और उनकी पत्नी मवेशियों के लिए भूसा लेने गई थी। इसी दौरान गांव का ही पंकज (25), जो उनका चचेरा भाई है, उनकी बेटी ज्योति (13) को घर के पिछले दरवाजे से अपने साथ ले गया। जब ज्योति ने विरोध किया तो पंकज ने उसे थप्पड़ भी मारे। इस पूरी घटना को उनके छोटे बेटे मासूम ने देखा और बताया।
राजवीर के अनुसार, उनकी बेटी को घर से भगाने में गांव के महेश पुत्र नत्थू, मोनू और सोनू पुत्र महेश ने भी पूरा सहयोग किया। ज्योति अपने साथ एक छोटा मोबाइल फोन भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसहैत थाने में शिकायत दर्ज कराई।
उपनिरीक्षक (SI) संजय गौड़ ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2) और 61(2) के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने, माहौल बिगाड़ने या हुड़दंग करने वालों को सुरक्षा के मद्देनजर बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Makhdoom Khan
    Makhdoom Khan
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बदायूं में बीती रात फाग उत्सव आयोजन में होली के रंग बरसे, कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शर्मा इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रमोद शर्मा , गोपाल बाथ सोलुशन के निदेशक गोपाल रस्तोगी, महिमा ज्वेल पैलेस के एम डी विनय वैश्य, यामाहा वर्ल्ड के निदेशक कमल आहूजा, जय श्री मसाले के निदेशक मनीष आनंद आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सभी का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकार रवि प्रकाश डान्स ग्रुप द्वारा गणेश वन्दना पर कलाकारों ने प्रस्तुती दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होली की बधाई देते हुये कहा, बदायूं क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे त्यौहारों पर ये आयोजन जो समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर है। जो निसंदेह प्रशंसनीय है। जिसके लिए डा अक्षत अशेष और पूरी टीम बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। रिचा अशेष द्वारा हास्य परिहास से पूर्ण फनी गेम खिलाए जिसमें सदस्यों ने सहभागिता की, संस्कृति विभाग के कलाकारों ने होली पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया, महारास, डांडिया, राजस्थान, हरियाणवी लोक नृत्य और अंत में फ़ूलों की होली में सभी सदस्य रंग मय हो गए, कलाकारों के नृत्य प्रस्तुति सें समां बांध दिया, मिमिकरी कलाकार दीपक ठाकुर ने फ़िल्मी कलाकारों कि मिमिकरी से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में क्लब सदस्य विशाल शर्मा और प्रशांत दीक्षित ने होली के गीत और अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया, फूलों की होली में नृत्य में साथ महिला सदस्यों ने जम कर सबको गुलाल लगा कर बधाई दी, सचिव डॉ अक्षत अशेष ने सबको गुलाल लगा बधाई दी। रंगारंग कार्यक्रम में पूरा पाण्डाल फागमय हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दौला, क्लब पदाधिकारी , सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, संजय रस्तोगी, सहित सदस्य अजय पाल गुप्ता, वीरेंद्र ढींगरा, रमेश गुप्ता, ज्ञानानंद पाण्डेय, नीरज रस्तोगी, शरद रस्तोगी, सुधांशु शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रशांत कोहली, वेद त्रिवेदी, संजीव सक्सेना, डॉ शैलेन्द्र कबीर, उपेंद्र गुप्ता, तन्मय रस्तोगी, विकास आहूजा, नितिन वैश्य, नरेश शंखधार, सुमित मिश्रा, परविन्दर सिंह दुआ, राजीव शर्मा, वरुण आहूजा, मयूर गुप्ता, सौरभ शंखधार, नवनीत प्रताप सिंह, अमित पाठक, अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना और अनमोल आहूजा ने किया एवं आभार सचिव अक्षत अशेष ने किया।
    2
    बदायूं में बीती रात फाग उत्सव आयोजन में होली के रंग बरसे,  कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शर्मा इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रमोद शर्मा , गोपाल बाथ सोलुशन के निदेशक गोपाल रस्तोगी, महिमा ज्वेल पैलेस के एम डी विनय वैश्य, यामाहा वर्ल्ड के निदेशक कमल आहूजा, जय श्री मसाले के निदेशक मनीष आनंद आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सभी का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकार रवि प्रकाश डान्स ग्रुप  द्वारा गणेश वन्दना पर कलाकारों ने प्रस्तुती दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होली की बधाई देते हुये कहा, बदायूं क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे त्यौहारों पर ये आयोजन जो समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर है। जो निसंदेह प्रशंसनीय है। जिसके लिए डा अक्षत अशेष और पूरी टीम बधाई की पात्र है।  कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।  रिचा अशेष द्वारा हास्य परिहास से पूर्ण फनी गेम खिलाए जिसमें सदस्यों ने सहभागिता की, संस्कृति विभाग के कलाकारों ने होली पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया, महारास,  डांडिया, राजस्थान, हरियाणवी लोक नृत्य और अंत में फ़ूलों की होली में सभी सदस्य रंग मय हो गए, कलाकारों के  नृत्य प्रस्तुति सें समां बांध दिया, मिमिकरी कलाकार दीपक ठाकुर ने फ़िल्मी कलाकारों कि मिमिकरी से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में क्लब सदस्य विशाल शर्मा और प्रशांत दीक्षित ने होली के गीत और अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया, फूलों की होली में नृत्य में साथ महिला सदस्यों ने जम कर सबको गुलाल लगा कर बधाई दी, सचिव डॉ अक्षत अशेष ने सबको गुलाल लगा बधाई दी।  रंगारंग कार्यक्रम में पूरा पाण्डाल फागमय हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दौला, क्लब पदाधिकारी , सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, संजय रस्तोगी, सहित सदस्य अजय पाल गुप्ता, वीरेंद्र ढींगरा, रमेश गुप्ता,  ज्ञानानंद पाण्डेय, नीरज रस्तोगी,  शरद रस्तोगी,  सुधांशु शर्मा, प्रदीप शर्मा,  प्रशांत कोहली, वेद त्रिवेदी, संजीव सक्सेना, डॉ शैलेन्द्र कबीर, उपेंद्र गुप्ता,  तन्मय रस्तोगी, विकास आहूजा, नितिन वैश्य, नरेश शंखधार, सुमित मिश्रा, परविन्दर सिंह दुआ, राजीव शर्मा, वरुण आहूजा, मयूर  गुप्ता,  सौरभ शंखधार, नवनीत प्रताप सिंह, अमित पाठक, अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना और अनमोल आहूजा ने किया एवं आभार सचिव अक्षत अशेष ने किया।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • तेहरान के एक स्कूल पर U.S.-इज़राइली हमले के बाद 160 से ज़्यादा ईरानी बच्चे “छोटे ताबूतों” में!
    1
    तेहरान के एक स्कूल पर U.S.-इज़राइली हमले के बाद 160 से ज़्यादा ईरानी बच्चे “छोटे ताबूतों” में!
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Faridpur, Bareilly•
    3 hrs ago
  • उझानी / नगर में प्रत्येक बर्ष पारंपरिक तरीके से जलने वाली होली बीती रात हर्षोल्लास से जला कर लोगों ने होली की अग्नि की परिक्रमा कर उसमें नई फसल गेंहू, जौ की बालियों को अग्निदेव और यज्ञ भगवान को समर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की हालांकि चंद्र ग्रहण के चलते कुछ स्थानों एवं देहात क्षेत्रों में आज 3/4की रात में होली जलाने की सूचना मिल रही हैं। होली पर रंगों की बौछार 4 मार्च को ही होगी। चंद्र ग्रहण और भद्रा नक्षत्र को लेकर होली पर संसय बना हुआ था। इसी संसय के चलते विद्वान लोग दो भागों में बंट गयेकुछ विद्वानों का कहना था कि होलिका दहन 3/4 की रात्रि में होना शुभ है तो कुछ विद्वानों का मत 2 मार्च को होली दहन करने का रहा लिहाजा हुआ भी यही कुछ स्थानों पर बीती रात होलिका दहन हो गया। कुछ स्थानों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज रात होलिका दहन होगा कल हर्षोल्लास से होली का रंग खेला जायेगा
    1
    उझानी / नगर में प्रत्येक बर्ष पारंपरिक तरीके से जलने वाली होली बीती रात हर्षोल्लास से जला कर लोगों ने होली की अग्नि की परिक्रमा कर उसमें नई फसल गेंहू, जौ की बालियों को अग्निदेव और यज्ञ भगवान को समर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की हालांकि चंद्र ग्रहण के चलते कुछ स्थानों एवं देहात क्षेत्रों में आज 3/4की रात में होली जलाने की सूचना मिल रही हैं। होली पर रंगों की बौछार 4 मार्च को ही होगी। 
चंद्र ग्रहण और भद्रा नक्षत्र को लेकर होली पर संसय बना हुआ था। इसी संसय के चलते विद्वान लोग दो भागों में बंट गयेकुछ विद्वानों का कहना था कि होलिका दहन 3/4 की रात्रि में होना शुभ है तो कुछ विद्वानों का मत 2 मार्च को होली दहन करने का रहा लिहाजा हुआ भी यही कुछ स्थानों पर बीती रात होलिका दहन हो गया। कुछ स्थानों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज रात होलिका दहन होगा कल हर्षोल्लास से होली का रंग खेला जायेगा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्राम खटेली में दौड़ प्रतियोगिताः सर्दवीर और गोलू ठाकुर ने जीता दिल फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खटेली में आज युवाओं की प्रतिभा निखारने हेतु भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजसेवी बृजेश सिंह चौहान (फौजी), जितेंद्र सिंह चौहान, पंकज जी, विकास सिंह, दीपक सिंह और सचिन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा में ग्रामीण युवाओं ने अपनी रफ्तार का दमखम दिखाया। प्रमुख परिणामः 1600 मीटर: सर्दवीर गुर्जर (प्रथम), युवराज (द्वितीय), सुमित (तृतीय)। 800 मीटर: रणजीत प्रजापति (प्रथम), लकी (द्वितीय)। 400 मीटर: गोलू ठाकुर (प्रथम), प्रभाकर (द्वितीय), विकास (तृतीय)। 100 मीटर: गोलू ठाकुर (प्रथम) ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को समाजसेवियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और गुप्त धनराशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजक विकास और दीपक सिंह ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यह आयोजन किया गया।
    3
    ग्राम खटेली में दौड़ प्रतियोगिताः सर्दवीर और गोलू ठाकुर ने जीता दिल
फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खटेली में आज युवाओं की प्रतिभा निखारने हेतु भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजसेवी बृजेश सिंह चौहान (फौजी), जितेंद्र सिंह चौहान, पंकज जी, विकास सिंह, दीपक सिंह और सचिन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा में ग्रामीण युवाओं ने अपनी रफ्तार का दमखम दिखाया।
प्रमुख परिणामः
1600 मीटर: सर्दवीर गुर्जर (प्रथम), युवराज (द्वितीय), सुमित (तृतीय)।
800 मीटर: रणजीत प्रजापति (प्रथम), लकी (द्वितीय)।
400 मीटर: गोलू ठाकुर (प्रथम), प्रभाकर (द्वितीय), विकास (तृतीय)।
100 मीटर: गोलू ठाकुर (प्रथम) ने बाजी मारी।
विजेता खिलाड़ियों को समाजसेवियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और गुप्त धनराशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजक विकास और दीपक सिंह ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यह आयोजन किया गया।
    user_PBT BHARAT NEWS 7
    PBT BHARAT NEWS 7
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूं। बिसौली के डी पॉल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। स्कूल के प्रबंधक डा. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम, एकता और खुशियों का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से गुलाल से होली खेलने का आग्रह किया। रंगोत्सव में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खांन, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
    1
    बदायूं। बिसौली के डी पॉल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। स्कूल के प्रबंधक डा. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम, एकता और खुशियों का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से गुलाल से होली खेलने का आग्रह किया। रंगोत्सव में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खांन, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बदायूं के उसहैत स्थित श्रीकालसेन बाबा प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में होली पर्व और फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार, 2 मार्च को हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए। दर्जनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया और मंदिर के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। इससे केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही मंदिर परिसर में जाने की अनुमति मिली, जिससे भीड़ प्रबंधन आसान हुआ। इसके अतिरिक्त, मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। होली पर्व के कारण हजारों वाहनों, खासकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही से यातायात का दबाव अधिक था। मंदिर के पुजारी गोविंद राम ने बताया कि भोर होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भक्त बाबा के दरबार में पुष्प, दर्शन, पूजा और विशेष प्रसाद चढ़ा रहे थे। प्रसाद को मंदिर परिसर में बने विशाल हवन कुंड में भी अर्पित किया गया। पुजारी ने श्रद्धालुओं से बारी-बारी से दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने की अपील की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पूर्णिमा दो दिन की है, इसलिए मंगलवार को भी अधिक भीड़ रहने की संभावना है। नगर पंचायत उसहैत में 4 मार्च को तीन स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। ये स्थान श्रीकालसेन बाबा मंदिर परिसर, बिजली घर मैदान और मुख्य साप्ताहिक बाजार मैदान हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार में भी भारी भीड़ देखी गई। लोग खड़पूड़ी, पूजा सामग्री, पापड़, कचरी, गुजिया बनाने के सांचे और अन्य सामग्री खरीदते हुए नजर आए। दुकानदारों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता थी। रंग विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि उनके पास हर तरह के उच्च गुणवत्ता वाले रंग, गुलाल, दर्जनों प्रकार की पिचकारियां, रंग स्प्रे, मुखौटे और स्पेशल रंग सिलेंडर खूब बिक रहे हैं।
    1
    बदायूं के उसहैत स्थित श्रीकालसेन बाबा प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में होली पर्व और फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार, 2 मार्च को हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए। दर्जनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया और मंदिर के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। इससे केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही मंदिर परिसर में जाने की अनुमति मिली, जिससे भीड़ प्रबंधन आसान हुआ।
इसके अतिरिक्त, मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। होली पर्व के कारण हजारों वाहनों, खासकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही से यातायात का दबाव अधिक था।
मंदिर के पुजारी गोविंद राम ने बताया कि भोर होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भक्त बाबा के दरबार में पुष्प, दर्शन, पूजा और विशेष प्रसाद चढ़ा रहे थे। प्रसाद को मंदिर परिसर में बने विशाल हवन कुंड में भी अर्पित किया गया।
पुजारी ने श्रद्धालुओं से बारी-बारी से दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने की अपील की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पूर्णिमा दो दिन की है, इसलिए मंगलवार को भी अधिक भीड़ रहने की संभावना है।
नगर पंचायत उसहैत में 4 मार्च को तीन स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। ये स्थान श्रीकालसेन बाबा मंदिर परिसर, बिजली घर मैदान और मुख्य साप्ताहिक बाजार मैदान हैं।
इसके अतिरिक्त, बाजार में भी भारी भीड़ देखी गई। लोग खड़पूड़ी, पूजा सामग्री, पापड़, कचरी, गुजिया बनाने के सांचे और अन्य सामग्री खरीदते हुए नजर आए। दुकानदारों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता थी।
रंग विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि उनके पास हर तरह के उच्च गुणवत्ता वाले रंग, गुलाल, दर्जनों प्रकार की पिचकारियां, रंग स्प्रे, मुखौटे और स्पेशल रंग सिलेंडर खूब बिक रहे हैं।
    user_Makhdoom Khan
    Makhdoom Khan
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उझानी। नगर के मौहल्ला भर्राटोला में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे का बोतल मार कर सिर फोड़ दिया वही पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुत्रवधू ने तहरीर में अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने पुलिस से ससुर के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है।
    1
    उझानी। नगर के मौहल्ला भर्राटोला में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे का बोतल मार कर सिर फोड़ दिया वही  पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुत्रवधू ने तहरीर में अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने पुलिस से ससुर के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं। बिसौली नगर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। गश्त के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बड़ा और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगड़ता वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति सद्भाव और सुरक्षा बनी रहे। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली आदि उपस्थित रहे।
    1
    बदायूं। बिसौली नगर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। गश्त के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। 
सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बड़ा और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगड़ता वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति सद्भाव और सुरक्षा बनी रहे। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली आदि उपस्थित रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.