तालाब किनारे मिली नवजात बच्ची को मिला नया परिवार, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान एटा। जिले के सकीट ब्लॉक के ग्राम जोगपुरा में शनिवार सुबह मानवता की मिसाल देखने को मिली। गांव के तालाब के किनारे पानी के पास एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली, जिसे ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए थे। तभी उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो पानी के किनारे एक नवजात बच्ची पड़ी थी। ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी देखभाल शुरू कर दी। बच्ची के साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और चाइल्ड केयर से जुड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नवजात के वहां पहुंचने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस बीच गांव निवासी अजय यादव ने बच्ची को अपनाने की इच्छा जताई और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया। बताया जाता है कि उनके परिवार में पहले से एक बेटा है, जबकि बेटी नहीं है। उनके इस निर्णय की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे इंसानियत और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। फिलहाल नवजात बच्ची सुरक्षित है और अजय यादव के परिवार की देखरेख में है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि बच्ची को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

- एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने मिरहची व कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ: एटा-कासगंज रोड स्थित कांवड़ बूथों पर तैनात पुलिस बल, संचार व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। रात्रि में हादसों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कांवड़ियों और उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि अंधेरे में वे आसानी से दिखाई दे सकें। साथ ही श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे चलने, अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने निर्देश दिए कि कांवड़ बूथों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहे, कांवड़ मार्ग पर नियमित गश्त की जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।4
- साईबर ठगों का भंडा फूटा, पुलिस का दल कहर बनकर टूटा वाराणसी- कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 21 युवतियां और 11 युवक पकड़े गये, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर देश-विदेश के लोगों से ठगी की जाती थी, आरोपित खुद को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को झांसे में लेते थे, पुलिस ने दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू की है1
- गौतम मौर्या की हत्या करने वाले समीर का एनकाऊंटर करने उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर कांट थाने के सामने बैठे मृतक के परिजन व आंदोलनकारियों से बात करते एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा व एसपी सिटी देवेंद्र कुमार1
- *राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई* मैनपुरी। आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को और समस्त स्टाफ को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। यह जानकारी भी दी कि हमें अपने आस -पास स्वच्छता बनाए रखना है नीले डस्टबिन और हरे डस्टबिन का प्रयोग करना है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें घर से बने हुए कपड़े के थैली, कागज के बैग का ही प्रयोग करे। स्वच्छता प्रभारी ज्योति सक्सेना ने स्वच्छता संबंधी छात्राओं से पोस्टर भी बनवाये। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को हैंड वॉश की क्रिया भी बताई और हाथ धोना भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ आशा शर्मा, डॉ सरोज यादव, शैली पांडे, सुनीता देवी, खुशबू पांडे, सुमन, समीक्षा, कुसुमा देवी, अंजना सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, किरण पाल अभिलाषा शर्मा, सभी लोग उपस्थित रहे।1
- हमारे एटा में तो एक अखबार का संपादक प्रेस कार्ड बेचता है। मुर्गा काटने वाले को भी पत्रकार बना देता है। शैक्षिक योग्यता और पत्रकारिता से कोई सरोकार नहीं है बाद हजार या दो हजार रुपए दीजिए और उसके अखबार के संवाददाता बन जाइए? लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- ये किसकी कुटाई कर रही जनता कुछ लोग बोल रहे हैं कंगना है सच्चाई क्या है अभी पता नहीं Akhilesh Yadav Samajwadi Party Narendra Pal Shyam Lal Pal Juhie Singh समाजवादी पीडीए परिवार1