बासोड़ा पर्व पर शीतला माता मंदिर में भव्य रात्रि जागरण, भजनों की सरिता में डूबे श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में बासोड़ा पर्व के अवसर पर ग्रामीणों एवं मंदिर कमेटी की ओर से रविवार रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस धार्मिक आयोजन में भजनों की सरिता बहती रही, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर आनंद लेते नजर आए। मंदिर कमेटी एवं आयोजन समिति के सदस्य किशनलाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंच पर सजे दरबार में दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजाराम राजपूत रहे। जागरण में भजन गायक महेंद्र यादव व राम एंड पार्टी के कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों में महेंद्र राम, देवेंद्र यादव, किरण गोला, रामकिशन शर्मा, सोनिया चौधरी और रूबी चौधरी सहित अन्य कलाकारों ने सेढ़ शीतला माता, शिव भोले, श्रीश्याम, राधा-कृष्ण और बजरंगबली हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु कभी तालियां बजाते तो कभी भक्ति में झूमकर नृत्य करते नजर आए। जागरण में नीमराना, दौलतसिंहपुरा, माधोसिंहपुरा और कालीपहाड़ी सहित आसपास के गांव-ढाणियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के मंदिर में धोक लगाकर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति सतबीर गुरुजी, प्राणसुख सैनी (एडवोकेट), किशनलाल योगी (डीलर), मनीराम यादव (मिस्त्री), महेंद्र निमोरिया, मंगूराम सैनी, महावीर सहित मेला कमेटी के सदस्य और सेवक मौजूद रहे। कमेटी की ओर से अतिथियों और भजन गायकों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ जागरण का आनंद लिया।
बासोड़ा पर्व पर शीतला माता मंदिर में भव्य रात्रि जागरण, भजनों की सरिता में डूबे श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में बासोड़ा पर्व के अवसर पर ग्रामीणों एवं मंदिर कमेटी की ओर से रविवार रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस धार्मिक आयोजन में भजनों की सरिता बहती रही, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर आनंद लेते नजर आए। मंदिर कमेटी एवं आयोजन समिति के सदस्य किशनलाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम
की शुरुआत मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंच पर सजे दरबार में दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजाराम राजपूत रहे। जागरण में भजन गायक महेंद्र यादव व राम एंड पार्टी के कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों में महेंद्र राम, देवेंद्र यादव, किरण गोला, रामकिशन शर्मा, सोनिया चौधरी और रूबी चौधरी सहित
अन्य कलाकारों ने सेढ़ शीतला माता, शिव भोले, श्रीश्याम, राधा-कृष्ण और बजरंगबली हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु कभी तालियां बजाते तो कभी भक्ति में झूमकर नृत्य करते नजर आए। जागरण में नीमराना, दौलतसिंहपुरा, माधोसिंहपुरा और कालीपहाड़ी सहित आसपास के गांव-ढाणियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के मंदिर में धोक लगाकर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार
की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति सतबीर गुरुजी, प्राणसुख सैनी (एडवोकेट), किशनलाल योगी (डीलर), मनीराम यादव (मिस्त्री), महेंद्र निमोरिया, मंगूराम सैनी, महावीर सहित मेला कमेटी के सदस्य और सेवक मौजूद रहे। कमेटी की ओर से अतिथियों और भजन गायकों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ जागरण का आनंद लिया।
- Post by Om Parkash2
- सोडावास. सोडावास कस्बे के सबसे अधिक बुजुर्ग 106 वर्षीय रामसिंह बोहरा समाजसेवी का सोमवार प्रातः 6:15 बजे निधन हो गया । उनके निधन पर पूरा कस्बा उनके घर से श्मशान घाट तक एकत्रित होकर पहुंचा। अंतिम संस्कार में सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय प्रधान रामपाल जांगिड़, पूर्व सरपंच सूरजभान बोहरा, किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं कार्यकारणी के सदस्य, मुंडावर पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक के सुरेंद्र जाट, वीरेंद्र जाट अध्यापक, बाबा मनिराम गौशाला के अध्यक्ष रोहिताश जाट व समस्त कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास ओल्ड राव के सामने स्थित सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिनमें से 7 की मौत हुई मौत परिजनों ने लगाए बड़े आरोप सुनिए....1
- जयपुर RTO की गाड़ी हाईवे पर टकराई बाइक से बाइक चालक घायल रोड पर मचा बवाल1
- Post by Rajbala1
- रेवाड़ी में ट्रामा सेंटर के सामने मिला व्यक्ति का शव1
- सिमरू की ढाणी खोर्रा2
- सोडावास के 106 वर्षीय समाजसेवी रामसिंह बोहरा का निधन.... सोडावास कस्बे के सबसे अधिक उम्रदराज बुजुर्ग.... सोडावास. सोडावास कस्बे के सबसे अधिक बुजुर्ग 106 वर्षीय रामसिंह बोहरा समाजसेवी का सोमवार प्रातः 6:15 बजे निधन हो गया । उनके निधन पर पूरा कस्बा उनके घर से श्मशान घाट तक एकत्रित होकर पहुंचा। अंतिम संस्कार में सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय प्रधान रामपाल जांगिड़, पूर्व सरपंच सूरजभान बोहरा, किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं कार्यकारणी के सदस्य, मुंडावर पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक के सुरेंद्र जाट, वीरेंद्र जाट अध्यापक, बाबा मनिराम गौशाला के अध्यक्ष रोहिताश जाट व समस्त कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1