logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उत्सव का माहौल 🚨 ब्रेकिंग: कुशीनगर- बंगाल चुनाव में भाजपा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है- कुशीनगर जिले में भाजपा विधायक विवेकानंद पांडेय ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए लोगों में मिठाइयां बांटी- कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर लगाए “जय श्री राम” के नारे- बंगाल में भाजपा की बढ़त से कुशीनगर के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर

8 hrs ago
user_Anurag tiwari
Anurag tiwari
Khadda, Kushi Nagar•
8 hrs ago

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उत्सव का माहौल 🚨 ब्रेकिंग: कुशीनगर- बंगाल चुनाव में भाजपा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है- कुशीनगर जिले में भाजपा विधायक विवेकानंद पांडेय ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए लोगों में मिठाइयां बांटी- कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर लगाए “जय श्री राम” के नारे- बंगाल में भाजपा की बढ़त से कुशीनगर के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुबेरस्थान क्षेत्र के कोहरवलिया गांव के पंचायत भवन पर सोमवार को एक कार्यक्रम के तहत गांव के छात्र छात्रा जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं बारहवीं कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए है उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज भुवन कुमार रहे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम में नशा उन्मूलन का भी एक छोटा कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित रहा। नशा उन्मूलन व छात्रों के भविष्य निर्माण पर डॉ धीरज सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी कुबेरस्थान सहित अजित कुमार शुक्ल, प्रभुनाथ गुप्त, सुरेन्द्र गुप्त ग्राम प्रधान गुप्त,बैजनाथ सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि अपर जिला जज भुवन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हाईस्कूल की पढ़ाई के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए कि आगे चलकर क्या करना है क्या बनाना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ ही पूरी निष्ठा,ईमानदारी व लगन के साथ तैयारी होगी तो मुकाम हासिल हो जाएगा। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले छात्राओं में आंचल गिरी 84�शिवांगी गिरी 83�नीतू यादव 82, बिना गुप्ता 82,पायल गिरी 75,अन्नू चौरसिया 73,उर्मिला प्रसाद 66,प्रतिमा राय 77,तनु विश्वकर्मा 63,गुंजन यादव 73 स्नेहा 71,श्वेता सिंह62,नंदिनी शर्मा 68,पल्लवी शर्मा75,मानसी शर्मा78,सोनी गुप्ता 78,आदित्य जायसवाल 77�आदि शामिल रहे। अंत में इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के प्रति ग्राम प्रधान सुरेन्द्र गुप्त ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के कामना के साथ अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर दुर्गादयाल तिवारी,संजीव पांडेय,राघवेंद्र शर्मा, छोटे पांडेय,अजय शर्मा,राजन जायसवाल ,जुगनू शर्मा आदि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    कुबेरस्थान क्षेत्र के कोहरवलिया गांव के पंचायत भवन पर सोमवार को एक कार्यक्रम के तहत गांव के  छात्र छात्रा जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं बारहवीं कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए है उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज भुवन कुमार रहे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
कार्यक्रम में नशा उन्मूलन का भी एक छोटा कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित रहा। नशा उन्मूलन व छात्रों के भविष्य निर्माण पर डॉ धीरज सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी कुबेरस्थान सहित अजित कुमार शुक्ल, प्रभुनाथ गुप्त, सुरेन्द्र गुप्त ग्राम प्रधान गुप्त,बैजनाथ सिंह  आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि अपर जिला जज भुवन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हाईस्कूल की पढ़ाई के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए कि आगे चलकर क्या करना है क्या बनाना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ ही पूरी निष्ठा,ईमानदारी व लगन के साथ तैयारी होगी तो मुकाम हासिल हो जाएगा।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले छात्राओं में आंचल गिरी 84��शिवांगी गिरी 83��नीतू यादव 82, बिना गुप्ता 82,पायल गिरी 75,अन्नू चौरसिया 73,उर्मिला प्रसाद 66,प्रतिमा राय 77,तनु विश्वकर्मा 63,गुंजन यादव 73 स्नेहा 71,श्वेता सिंह62,नंदिनी शर्मा 68,पल्लवी शर्मा75,मानसी शर्मा78,सोनी गुप्ता 78,आदित्य जायसवाल 77��आदि शामिल रहे।
अंत में इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के प्रति ग्राम प्रधान सुरेन्द्र गुप्त ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के कामना के साथ अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर दुर्गादयाल तिवारी,संजीव पांडेय,राघवेंद्र शर्मा, छोटे पांडेय,अजय शर्मा,राजन जायसवाल ,जुगनू शर्मा आदि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • विकास खण्ड पडरौना के कुबेरस्थान के आस पास दो दिन के अंतराल पर तीसरी बार सोमवार को दोपहर में तेज आंधी व बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दिया ।इतना ही नहीं नहीं जिन घरों में तिलकोत्सव व वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित है वहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
    1
    विकास खण्ड पडरौना के कुबेरस्थान के आस पास दो दिन के अंतराल पर तीसरी बार सोमवार को दोपहर में तेज आंधी व बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दिया ।इतना ही नहीं नहीं जिन घरों में तिलकोत्सव व वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित है वहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
    user_S P Tiwari
    S P Tiwari
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पडरौना के सुभाष चौक बस स्टेशन के पास तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान एक सूखा पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि उस समय वहां से गुजर रहे लोग और वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पेड़ में बिजली के तार उलझे हुए थे, जो अब तक उसे संभाले हुए थे। तेज हवा के झोंकों के कारण पेड़ हिलने लगा, जिससे खतरा और बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए पहले बिजली के तारों को सावधानीपूर्वक हटाया। इसके बाद नगर पालिका को सूचना दी गई, जिस पर जेसीबी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिससे आवागमन फिर से सुचारु हो सका। यह घटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी है। क्षेत्र में ऐसे कई सूखे और जर्जर पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। समय रहते इन पर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    पडरौना के सुभाष चौक बस स्टेशन के पास तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान एक सूखा पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि उस समय वहां से गुजर रहे लोग और वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि पेड़ में बिजली के तार उलझे हुए थे, जो अब तक उसे संभाले हुए थे। तेज हवा के झोंकों के कारण पेड़ हिलने लगा, जिससे खतरा और बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए पहले बिजली के तारों को सावधानीपूर्वक हटाया।
इसके बाद नगर पालिका को सूचना दी गई, जिस पर जेसीबी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिससे आवागमन फिर से सुचारु हो सका।
यह घटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी है। क्षेत्र में ऐसे कई सूखे और जर्जर पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। समय रहते इन पर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जयश्री राम
    1
    जयश्री राम
    user_Mantu Verma Jay Shri Ram
    Mantu Verma Jay Shri Ram
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    user_V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर अभी अभी कुछ छड़ो में पडरौना के भटवलिया शिव मंदिर पडरौना में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती1008 जी महराज का गविशिठ गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का आगमन होगा यात्रा का स्वागत प्रियदर्शनी तिवारी पत्नी आनन्द तिवारी के साथ स्वागत किया जायेगा इस कार्यक्रम में सेकड़ो भक्त मौजूद रहे
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर 
अभी अभी कुछ छड़ो में  पडरौना के भटवलिया शिव मंदिर पडरौना में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती1008 जी महराज का  गविशिठ गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का आगमन होगा  
यात्रा  का स्वागत प्रियदर्शनी  तिवारी पत्नी आनन्द तिवारी  के साथ स्वागत किया जायेगा  इस कार्यक्रम में सेकड़ो भक्त मौजूद रहे
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हार्दिक शुभकामनाएं बहुत बहुत बधाई हो जयश्री राम
    1
    हार्दिक शुभकामनाएं बहुत बहुत बधाई हो जयश्री राम
    user_Mantu Verma Jay Shri Ram
    Mantu Verma Jay Shri Ram
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    user_V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पडरौना शहर के सुभाष चौक से लेकर बस स्टेशन और रामकोला रोड तक सार्वजनिक शौचालय की भारी कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। मुख्य चौराहे पर स्थित एकमात्र सार्वजनिक शौचालय पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है और अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इस इलाके में रोज हजारों लोग आते-जाते हैं, लेकिन शौचालय न होने के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका से कई बार शिकायत और खबरें प्रकाशित होने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला—‘जल्द निर्माण होगा’। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बंद पड़े शौचालय के सामने अब ठेले और कपड़ों की दुकानें लगने लगी हैं। बोर्ड पर ‘सार्वजनिक शौचालय’ लिखा होने के कारण लोग दिनभर पूछताछ करते हैं, जिससे स्थानीय लोग भी परेशान हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है—क्या नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ चुकी है? क्या लोगों को बुनियादी सुविधा के लिए इसी तरह भटकना पड़ेगा? अब जरूरत है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और इस शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराकर जनता को राहत दे, वरना लोगों का आक्रोश कभी भी सड़क पर फूट सकता है।
    1
    पडरौना शहर के सुभाष चौक से लेकर बस स्टेशन और रामकोला रोड तक सार्वजनिक शौचालय की भारी कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। मुख्य चौराहे पर स्थित एकमात्र सार्वजनिक शौचालय पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है और अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि इस इलाके में रोज हजारों लोग आते-जाते हैं, लेकिन शौचालय न होने के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका से कई बार शिकायत और खबरें प्रकाशित होने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला—‘जल्द निर्माण होगा’। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ।
स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बंद पड़े शौचालय के सामने अब ठेले और कपड़ों की दुकानें लगने लगी हैं। बोर्ड पर ‘सार्वजनिक शौचालय’ लिखा होने के कारण लोग दिनभर पूछताछ करते हैं, जिससे स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल उठता है—क्या नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ चुकी है? क्या लोगों को बुनियादी सुविधा के लिए इसी तरह भटकना पड़ेगा?
अब जरूरत है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और इस शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराकर जनता को राहत दे, वरना लोगों का आक्रोश कभी भी सड़क पर फूट सकता है।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.