एसडी कॉलेज कलेर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित कलेर, अरवल। एसडी कॉलेज कलेर में बुधवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के दुर्गानंद साहू सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार ने की।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश चतुर्वेदी के निर्देशानुसार महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। मंच पर विशेष अतिथि के रूप में अमर कृति, छात्र नेता सृष्टि कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं एनएसएस से जुड़े सदस्य तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभागाध्यक्ष सह खेल पदाधिकारी विकास कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम पदाधिकारी सृष्टि कुमारी ने मंच संचालन किया। नोडल पदाधिकारी अजय कुमार ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों के आयोजन को ध्यान में रखते हुए देश में युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही, 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के निर्धारित एजेंडे के अनुसार सुबह 10:30 बजे वर्चुअल कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद 11:10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हुआ। महाविद्यालय के सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना।कार्यक्रम के अंत में विकास कुमार विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों में खेलों के प्रति अतिरिक्त उत्साह, जोश और ऊर्जा देखने को मिली। कॉलेज प्रशासन ने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

- हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के पीरू,पचरुखिया सहित दर्जनों गांवों में भाकपा ने रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला हसपुरा प्रखंड के पीरू,रघुनाथ पुर,मलहारा, जैतपुर, पचरुखिया बाजार,सिहाड़ी, चौराही होते हुए हसपुरा में नुक्कड़ नाटक कर भाकपा की ओर से दिल्ली प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला गया1
- सभी भी तूफान आ गया है चीन के तूफान नेपाल को बहुत अच्छा से बेकार कर दिया बहुत आदमी मारा चैन बहुत कोई तो बोल नहीं कि मैं पानी को रहा हूं कि पानी आ रहा है नेपाल सब डूब गया बहुत आदमी मारा धन्यवाद1
- जदयू नेता मुकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए -1
- रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार, ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।1
- PK को वोट देने का फैसला सही साबित हुआ! BJP को जिस दिन वोट PK को वोट देने का फैसला सही साबित हुआ!BJP को जिस दिन वोट देंगे मेरा बेटा.............. जाएगा!!1
- Post by CHANDAN KUMAR1
- आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन। बिक्कु कुमार पटना- राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा एवं भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना मंडल के मंडल महामंत्री श्रीमती गुड़िया कुमारी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा जी ने किया, जबकि आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र जी ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए श्रीमती गुड़िया कुमारी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पावन पर्व रक्षाबंधन की मूल भावना प्रेम, आत्मीयता, परस्पर सम्मान एवं सामाजिक समरसता के रूप में यह उत्सव मनाया जाता है। वहीं अपने उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने रक्षा बंधन उत्सव को विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राखी बांधना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अधिकतम और बेहतर राखी निर्माण हेतु उन सबों को पुरस्कृत भी किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए सुंदर, आकर्षक एवं प्रेरक राखी का निर्माण कर सबको अचंभित कर दिया। वहीं आगत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षा बंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्नेह और संस्कारों का उत्सव है। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी जी ने कहा कि विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल भाई द्वारा बहन की रक्षा का संकल्प लेना नहीं बल्कि एक-दूसरे का सम्मान, सहयोग, विश्वास और सुख-दुःख में साथ खड़े रहकर हर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का संकल्प लेने का उत्सव है। इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।1
- बिहार की दूसरी मैथिली ठाकुर के बेहद सुंदर राखी गीत को सुनिए -1