logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गला रेतकर युवती की हत्या, पुलिस ने 5 लोगों को लिया हिरासत में जोकीहाट (अररिया) जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत अंतर्गत हैयाधार गांव वार्ड संख्या 09 में 22 वर्षीय युवती जुमनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।मृतका की पहचान जुमनी (22), पिता मोहसीन, निवासी हैयाधार गांव वार्ड संख्या 09 के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। मृतका के पिता मोहसीन ने बताया कि उनकी बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को पड़ोसियों के साथ खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस विवाद और युवती की मौत के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जिस कमरे में जुमनी सोई हुई थी, वहां खून से सना एक तकिया भी था ।घटनास्थल से खून लगा कपड़ा भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सलाउद्दीन एवं स्थानीय मुखिया कमरूज्जमां ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के अनुसार घटना के समय मृतका की 17 वर्षीय बहन आशियाना भी उसी कमरे में सो रही थी। समाचार लिखे जाने तक मृतका के पिता की ओर से थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान घटना के समय को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं, इसलिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

2 hrs ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Artist जोकीहाट, अररिया, बिहार•

More news from Bihar and nearby areas
  • अररिया चर्चित यूवा जनसेवक राशिद अनवर के वालिद साबिर साहब के जनाज़े की नमाज़ में उभड़ी भीड़। गम आखों से सुपुर्द ए खाक किया गया।
    1
    अररिया चर्चित यूवा जनसेवक राशिद अनवर के वालिद साबिर साहब के जनाज़े की नमाज़ में उभड़ी भीड़। गम आखों से सुपुर्द ए खाक किया गया।
    user_Razi Anwar
    Razi Anwar
    Media company Araria, Bihar•
    3 hrs ago
  • बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर जीत को लेकर सड़क पर लोगों में उत्साह का मौहोल
    1
    बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर जीत को लेकर सड़क पर लोगों में उत्साह का मौहोल
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    4 hrs ago
  • hosiery Mili ka kacchi sadak hone ki Karan kitne vyakti ko hua kathinai ke pareshani yah dekhte hue yahan ka nagrik jo hai Thana parvat ko lagaya aavedan hosiery Malik ward number 6 araria jila Thana
    3
    hosiery Mili ka kacchi sadak hone ki Karan kitne vyakti ko hua kathinai ke pareshani yah dekhte hue yahan ka nagrik jo hai Thana parvat ko lagaya aavedan
hosiery Malik ward number 6 araria jila Thana
    user_Sanoj mukhiya
    Sanoj mukhiya
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जलालगढ़, एक संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी पर जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरवाड़ी, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, एकंबा, हरचंदपुर, सरसोनी, बथना समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शिव भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    1
    पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जलालगढ़, एक संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी पर जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरवाड़ी, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, एकंबा, हरचंदपुर, सरसोनी, बथना समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शिव भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • 🚨 टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में दिख रहा अतिक्रमण का असर! क्या जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए? 🤔 आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 🚨 टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में दिख रहा अतिक्रमण का असर! क्या जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए? 🤔 आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
    1
    🚨 टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में दिख रहा अतिक्रमण का असर! क्या जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए? 🤔
आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
🚨 टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में दिख रहा अतिक्रमण का असर! क्या जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए? 🤔
आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
    user_Manzar AlamRN
    Manzar AlamRN
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    12 hrs ago
  • अररिया चर्चित यूवा जनसेवक राशिद अनवर के वालिद साबिर साहब के जनाज़े की नमाज़ में उभड़ी भीड़। गम आखों से सुपुर्द ए खाक किया गया।
    1
    अररिया चर्चित यूवा जनसेवक राशिद अनवर के वालिद साबिर साहब के जनाज़े की नमाज़ में उभड़ी भीड़। गम आखों से सुपुर्द ए खाक किया गया।
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    4 hrs ago
  • ghhhkjfggfggvx'fffkjfggggggcvvvvvvvggggggggggggggghhhhh
    1
    ghhhkjfggfggvx'fffkjfggggggcvvvvvvvggggggggggggggghhhhh
    user_Mr Bipin Kumar Mr Bipin Kumar
    Mr Bipin Kumar Mr Bipin Kumar
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.