Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
कुमार सुनील
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रही तैयारियों के क्रम में मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में मासिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में विशेष रूप से शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है, क्योंकि वही समाज और आने वाली पीढ़ी के मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं रहेंगे, तब तक वे विद्यार्थियों को सही दिशा नहीं दे पाएंगे। उन्होंने पुरानी कहावत का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है। योग प्रशिक्षक ने आगे कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान की आदतों के कारण बच्चों में शारीरिक शिथिलता और कमजोरी आम होती जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहर से आने वाले विद्यार्थियों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग अभ्यास के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जिज्ञासा भी प्रकट की। प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और शरीर को सक्रिय रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को सामूहिक रूप से स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए जब तक जीवन है, तब तक स्वास्थ्य की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आवास विकास निवासी अंशुल पुत्र महेश चंद्र सोमवार की रात करीब 12 बजे किसी परिचित की शादी में बिना बुलावे पहुंच गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में शामिल होना इतनी बड़ी गलती है कि किसी के साथ इस तरह की हिंसा की जाए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।1
- Post by Kanhaiya lal1
- खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।1
- *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*1
- इटावा, 20 अप्रैल। इटावा में यमुना और चंबल के बीहड़ों में गर्मी का असर काफ़ी ज़्यादा महसूस होता है। बीहड़ों में पानी की कमी के साथ ही जीव जंतुओं को धूप से बचाव हेतु छाया की भी भारी कमी हो जाती है। उक्त के क्रम में इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे वन्य जीवों को गर्मी तथा लू से बचाने के लिए हर वर्ष कुछ विशेष तैयारियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके अंतर्गत सफारी क्षेत्र में फूस के छप्पर लगाना तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही सभी नाईट सेल के तापमान को नियंत्रित करने के लिये खिड़कियों एवं दरवाजों में ख़स की चटाई लगाकर पानी से लगातार गीला रखा जाता है एवं डेज़र्ट कूलर भी लगाये जाते है। उक्त के अतिरिक्त ब्रीडिंग सेंटर एवं पार्चुरिशन हाउस में एसी लगाए गए है जिससे कि शेरनी और उनके नवजात शावकों को बेहतर और ध्वनिरहित वातावरण मिल सके। वर्तमान समय में ब्रीडिंग सेंटर में पेड़ पौधों की छाया काफ़ी बेहतर हो गई है जो बब्बर शेरों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है। सफारी क्षेत्र तथा क्राल में भी फोगर लगाये गए है जिससे लॉयन सफारी क्षेत्र एवं क्राल को ठंडा रखा जा सके। भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर और ख़स की चटाई लगाकर नाईट सेल को ठंडा रखा जा रहा है। इसी प्रकार डियर और एंटीलोप सफारी में तालाबों में लगातार ट्यूबवेल से पानी भरने की कार्यवाही की जा रही है ताकि सांभर और बारहसिंघा प्रजाति के हिरणों को अपना तापमान नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके। ज्ञातव्य हो कि लॉयन हाउस 02 में वृद्ध बब्बर शेर गीगो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रसित था जिसका उपचार दिनांक 15.04.2026 को डॉ आरपी पाण्डे, सेवा निवृत प्रोफेसर सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय द्वारा किया गया। उक्त उपचार के परिणाम स्वरूप अब गीगो स्वस्थ है तथा पूर्ण मात्रा में आहार और पानी ग्रहण कर रहा है। वृद्ध बब्बर शेरों में बढ़ती उम्र के कारण कई बार कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की समस्या होना एक सामान्य लक्षण है। लायन हाउस 2 में भी बुजुर्ग बब्बर शेरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए फॉगर लगाए गए हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे। सफारी पार्ट-2 में वृद्ध बब्बर शेरों को बारी बारी छोड़ा जाता है ताकि बुजुर्ग शेर बड़े क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए एक्सरसाइज कर सके। गर्मी के मौसम और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है और दिनाँक 01/04/2026 से प्रातः 6.30 बजे से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है क्योंकि सुबह और देर शाम के समय वन्य जीवों में सक्रियता काफ़ी अधिक दिखाई देती है।1
- Post by कुमार सुनील1