बिजली विभाग की लापरवाही से बिधुत पोल तालाब मे गिरे मछली सहित बाल बाल बचे ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही से बिधुत पोल तालाब मे गिरे मछली सहित बाल बाल बचे ग्रामीण मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली का पोल एक तालाब में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद न की जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। तालाब के मालिक व मछली पालक जावेद अहमद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को करीब सात बार शिकायत दी थी, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अब पोल सीधे तालाब में गिर गया है, जिससे उनकी मछलियों के साथ-साथ ग्रामीणों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही शिकायतों पर कार्रवाई हो जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। वहीं क्षेत्र के जेई राहुल कुमार साहू ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि तेज आंधी और बारिश की वजह से पोल गिरा है। उन्होंने कहा कि लाइन को तुरंत बंद कराया जा रहा है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग की लापरवाही से बिधुत पोल तालाब मे गिरे मछली सहित बाल बाल बचे ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही से बिधुत पोल तालाब मे गिरे मछली सहित बाल बाल बचे ग्रामीण मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली का पोल एक तालाब में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद न की जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। तालाब के मालिक व मछली पालक जावेद अहमद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को करीब सात बार शिकायत दी थी, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अब पोल सीधे तालाब में गिर गया है, जिससे उनकी मछलियों के साथ-साथ ग्रामीणों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा था। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही शिकायतों पर कार्रवाई हो जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। वहीं क्षेत्र के जेई राहुल कुमार साहू ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि तेज आंधी और बारिश की वजह से पोल गिरा है। उन्होंने कहा कि लाइन को तुरंत बंद कराया जा रहा है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- झींझक मे सपा की पीडीए बैठक आयोजित पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया बोले जनता बदलाव के लियए तैयार झींझक में रविवार दोपहर करीब 2 बजे समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक का आयोजन दीपू यादव के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार बेरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में पीडीए बैठकें आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर जनता को जागरूक करने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आवारा मवेशियों की समस्या से आम जनता त्रस्त है। नोटबंदी और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को लंबी कतारों में खड़ा करने के अलावा कोई राहत नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और जनता नई सरकार बनाने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पालीवाल ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष बबलू यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, फैजान खान, पवन कटियार, निर्देश यादव, सर्वेश सिंह नीरु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव में स्थित काली माता मंदिर को कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंदिर स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और मंदिर को ठीक कराया। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस सिलसिले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की टंकी चालू कराकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में राहत मिल सके। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से वार्ता की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।2
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही, समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।4
- पुलिस ने सन्दिग्ध वाहनों की ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग कर की कार्यवाही औरैया जिले के ऐरवा कटरा क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार की शाम यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में तथा सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में संपन्न हुई। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, और एच एम वंश बहादुर ने कस्बे के प्रमुख चौराहे पर सन्दिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघनता से जांच की। इस दौरान पांच वाहनों को यातायात नियमों का पालन ना करने पर चालान किया गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार यह वाहन चेकिंग अभियान थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, एच एम वंश बहादुर, आलोक कुमार शुक्ला, किरण कुमार शुक्ला, और कपिल चौधरी ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।1
- संदलपुर ब्लॉक की गढ़िया ग्राम पंचायत में रविवार को अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेत सफेद हो गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।1