मेघा यादव ने सोशल मीडिया पर सीएम पर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट डाली फिर ऐसे मांगी मांफी पहले मेघा यादव ने डाली सीएम पर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट फिर ऐसे मांगी मांफी औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल किया। थाना क्षेत्र गांव झबरा निवासी मेघा पुत्री राजेश यादव शास्त्री ने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक अभद्र गाना चलाते हुए वीडियो वायरल किया जिसमें वीडियो में ऊपर योगी आदित्यनाथ और नीचे की तरफ अखिलेश यादव के साथ खुद स्वयं की फोटो लगाई। इस पोस्ट के चलते ही क्षेत्र में लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी,मामला जब थाना पुलिस को पता चला तो पुलिस ने तत्काल लड़की के पिता से संपर्क किया। पिता राजेश यादव ने पुलिस को बताया उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी, पिता ने अपनी पुत्री मेघा को बुलवाकर सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को डिलीट करते हुए, अभद्र पोस्ट को लेकर माफी मांगी और भविष्य में किसी के प्रति कोई भी गलत पोस्ट न करने की बात कही। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने भविष्य में कोई अभद्र पोस्ट न करने की चेतावनी दी।

- Post by दिलीप कुमार4
- *पुलिस मुख्यालय में शांति एवं कानून व्यवस्था,मॉकड्रिल, पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट*1
- yuvao me jordari ke sath jai bheem baba saheb ambedkar ji sambidhan ke nirmata ke janmdin ke uplaksh me taiyariya dekhi ja rhi hai jai bheem namo buddhay 💙💙🙏🙏🙏💙💙💙🙏💙🙏💙🙏💙🙏💙1
- *पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास के संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट1
- पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास किया गया। इसके संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जानकारी सांझा की गई।3
- सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्राम निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चिचोली में इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सरोज ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक सवार की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- औरैया जिले के विकासखंड एरवाकटरा क्षेत्र के थाना कुदरकोट में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं डीजे संचालक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में जयंती मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधानों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को उनकी भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जयंती के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by दिलीप कुमार1