Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर विवादित गाने के बाद मच रहा है बवाल... देखें अनीता विश्वकर्मा का वायरल और विवादित गाना... सुल्तानपुर। भारत में चुनावी मौसम और गीतों का रिश्ता कोई नया नहीं। बिहार चुनाव से पहले रिलीज हुए कई राजनीतिक गीतों ने तब भी माहौल गरमाया था। चुनाव परिणामों के बाद कई गायकों को नोटिस जारी होने की खबरें सुर्खियों में रही थीं। अब उत्तर प्रदेश की सियासी सरगर्मी के बीच, ऐसे ही गीतों और कथित बयानों ने फिर से चर्चा छेड़ दी है। सोशल प्लेटफॉर्म्स पर चल रही बहस में कुछ यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि वीडियो में नेताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है... क्या वायरल होने की चाह में सीमाएं लांघी जा रही हैं?
E RADIO INDIA
सोशल मीडिया पर विवादित गाने के बाद मच रहा है बवाल... देखें अनीता विश्वकर्मा का वायरल और विवादित गाना... सुल्तानपुर। भारत में चुनावी मौसम और गीतों का रिश्ता कोई नया नहीं। बिहार चुनाव से पहले रिलीज हुए कई राजनीतिक गीतों ने तब भी माहौल गरमाया था। चुनाव परिणामों के बाद कई गायकों को नोटिस जारी होने की खबरें सुर्खियों में रही थीं। अब उत्तर प्रदेश की सियासी सरगर्मी के बीच, ऐसे ही गीतों और कथित बयानों ने फिर से चर्चा छेड़ दी है। सोशल प्लेटफॉर्म्स पर चल रही बहस में कुछ यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि वीडियो में नेताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है... क्या वायरल होने की चाह में सीमाएं लांघी जा रही हैं?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली। एक कर्मचारी कल नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर के रूम में घुसा और खुद को अंदर से बंद कर लिया। कहा कि जब तक सैलरी का मैसेज नहीं आएगा, तब तक बाहर नहीं आऊंगा। 📍 Chandigarh1
- सुपरस्टार रितेश पाण्डेय द्वारा भजन संध्या कादीपुर में ,,,1
- हैदरगंज (अयोध्या)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सहन/दरवाजे की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उभरकर सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और लाठी-डंडे के साथ एक-दूसरे को ललकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष द्वारा थाना हैदरगंज में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि वह अपनी खतौनी में दर्ज भूमि पर साफ-सफाई एवं मिट्टी समतल कराने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान पाटीदार पक्ष मौके पर पहुंच गया और जमीन को अपना बताते हुए कार्य रुकवा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित भूमि उनके हिस्से में आती है और बिना स्पष्ट सीमांकन के कार्य कराया जा रहा था। उनका दावा है कि उन्होंने केवल आपत्ति दर्ज कराई थी और किसी प्रकार की मारपीट नहीं की। ग्रामीणों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि शिकायत और वायरल वीडियो दोनों संज्ञान में हैं। मामले की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति सामान्य है और पुलिस निगरानी रखे हुए है।1
- रामपुर वकील मर्डर मामला -- वकील हत्या का सामने आया सीसीटीवी , सीसीटीवी में दिख रहा है वकील ने की सरकारी बाबू की पिटाई, पिटाई के बाद सरकारी बाबू ने निकाली पिस्टल, आत्मरक्षा में चलायी गोली1
- *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* * *महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन दिख रहा है अलर्ट* * *बेलखरनाथ धाम मंदिर का जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने निरीक्षण-* *महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर* द्वारा *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी* * *मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ बेलखरनाथ धाम मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।* *निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन*, *यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का* *गहनता से जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता कर श्रद्धालुओं की सुविधा*, *सुगम दर्शन व्यवस्था तथा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* *अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल* *की तैनाती सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए।* *जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं* *शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। आमजन से* *अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़*1
- शाहगंज। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के सराय भनौली काजी सराय में संचालित मुमताज जूनियर हाई स्कूल काजी सराय में बृहस्पतिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन वैशाली श्रीवास्तव ने किया। करीब चार दशक पहले काजी सराय बाजार में प्रतिष्ठित अधिवक्ता स्वर्गीय मकसूद अहमद द्वारा मुमताज जूनियर हाई स्कूल की स्थापना की गई थी। जो कल यहां शिक्षार्थी थे वही आज अतिथि बने। यहां से शिक्षा ग्रहण करके कई लोगों द्वारा शिक्षा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, न्यायविद सहित अन्य क्षेत्र में बड़े ओहदों पर पहुंचकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दौरान गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। विद्यालय के बच्चों द्वारा गीत, संगीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर मेराज अहमद सहित कई अधिकारियों ने यहां शिक्षा ग्रहण किया है। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने मुमताज जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक तंत्र के कार्यों और शैक्षिक गुणवत्ता की सराहना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशेर खा चीना, साजिद खान, प्रधानाध्यापक रामजनम मिश्रा, श्याम लाल पांडे, बार एसोसिएशन बीकापुर के अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, अशोक सिंह, बृजेश यादव, प्रधान विजय गौड़, संदीप सिंह, विमल पांडे, आसिफ, अमरनाथ सीमा निषाद वर्षा तिवारी, सहित अधिवक्ता संघ के कई अधिवक्ता, विद्यालय स्टाफ, तमाम अभिभावक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद शोएब एडवोकेट ने आगंतुकों का आभार जताया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करके उपस्थित जनों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।2
- मुस्लिम मुल्क दुबई में शेख की शादी में बारातियों को 24 केरट सोने के बिस्कुट बाटे गए, एक हमारा देश है, पैसे बालों की तेल निकल जा रहें सोना खरीदने में!1
- योगी को रड़ुआ कहने वाली कादीपुर की वायरल गायिका से दीपक प्रेमी की ख़ास बातचीत जरुर देखें1
- आज दिनांक 12.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के साथ बेलखरनाथ धाम मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन व्यवस्था तथा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए। जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। आमजन से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।1