Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी। सिराथू के रानी वाटिका में समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सांसद पुष्पेंद्र सरोज और सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने को लेकर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जुटकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी। सिराथू के रानी वाटिका में समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सांसद पुष्पेंद्र सरोज और सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने को लेकर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जुटकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी। कौशाम्बी ब्लॉक के बैंगवा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दीप प्रज्वलित कर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र शक्ति के ठेकेदार ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दीपों की रोशनी से गांव का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- कड़ाधाम थाना के हब्बुनगर पुलिश चौकी इलाके में हो रहे नाच में दरोगा और सिपाहियों ने लगाई लंका कौशाम्बी डियूटी के दौरान स्टेज के सामने बैठाकर रंगा रंगा कार्य देखने वाले दो पुलिस कर्मियों पर बडी कार्यवाही नाच कार्यक्रम में दो पुलिस कर्मी स्टेज के सामने बैठकर नाच देखने के वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई SP सत्यनारायण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर। हब्बूनगर बाजार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप। हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी मे तैनात थे सिपाही2
- कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट। कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- सास पर आया दामाद का दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक - वीडियो वायरल 😌देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई !भगवान कितना बदल गया इंसान😌 जौनपुर/कौशांबी👉👉 सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी सास से शादी करने की बात कह रहा है। वीडियो में युवक का कहना है कि वह अपनी सास के साथ रहना चाहता है और उससे शादी करेगा।वायरल वीडियो में सफेद शर्ट पहने युवक के साथ एक महिला घूंघट में खड़ी दिखाई दे रही है। पूछताछ में युवक खुद बताता है कि महिला उसकी सास लगती है। जानकारी के अनुसार महिला के पति का दो साल पहले निधन हो चुका है और उसके 5 बच्चे हैं। युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। जब उससे उसकी पत्नी और परिवार के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह कोर्ट और जेल तक जाने को तैयार है, लेकिन सास के साथ ही रहेगा।वीडियो में महिला भी युवक के साथ रहने के लिए हामी भरती नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह मामला गिरोहर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे सामाजिक मूल्यों के पतन से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन कौशांबी में सम्पन्न हुआ विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना की गई ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS बलराम साहू कौशांबी....17 सितम्बर बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना की गई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं पुलिस विभाग द्वारा कर्तव्य निर्वहन में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शस्त्रों एवं उपकरणों की साफ-सफाई तथा रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस कर्मियों को शस्त्रों एवं सरकारी उपकरणों के सुरक्षित रख-रखाव तथा उनके प्रयोग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे1
- *दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंग, महिला से मारपीट का आरोप* *पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने, पानी की टंकी तोड़ने और धमकी देने का आरोप* कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के माधी चैनगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर का दरवाजा तोड़कर घुसने और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. मधुसूदन मिश्र ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अनिल यादव समेत पांच-छह लोग कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि घर में मौजूद महिमा देवी को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से मारापीटा गया। भतीजे की पत्नी के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने घर में लगी पानी की टंकी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद उमाशंकर मिश्र ने महेशगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने अथवा अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। *दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंग, महिला से मारपीट का आरोप* *पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने, पानी की टंकी तोड़ने और धमकी देने का आरोप* कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के माधी चैनगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर का दरवाजा तोड़कर घुसने और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. मधुसूदन मिश्र ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अनिल यादव समेत पांच-छह लोग कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि घर में मौजूद महिमा देवी को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से मारापीटा गया। भतीजे की पत्नी के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने घर में लगी पानी की टंकी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद उमाशंकर मिश्र ने महेशगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने अथवा अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।3
- 🚨 कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज से जुड़ा मामला, युवक ने लगाई न्याय की गुहार कौशाम्बी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मंझनपुर से जुड़े एक मामले में एक युवक द्वारा लगातार न्याय की गुहार लगाए जाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कथित मनमानी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच के निर्देश देने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से भी मामले की जांच कर यदि आरोप सही पाए जाएं तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपील की गई है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कॉलेज कादीपुर, मंझनपुर में स्थित है और इससे संबद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर में है। 🎥 सवाल बड़ा है... लगातार न्याय की गुहार लगा रहे युवक की शिकायत पर क्या होगी निष्पक्ष जांच? क्या सामने आएंगे पूरे तथ्य? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। 📢 आपकी भी ऐसी कोई समस्या है तो हमें बताएं—खबर के लिए संपर्क करें। 🔥 टैगिंग @myogiadityanath @deo__kaushambi #Kaushambi #Manjhanpur #KaushambiMedicalCollege #ASMCKaushambi #MedicalCollege #HealthDepartment #KaushambiNews #UPNews #YogiAdityanath #UPGovernment #Justice #HealthNews #ViralNews #KaushambiExpressNews1