छठ रास्ते की जमीन पर खुदी नींव, दो पक्षों में तनाव ,CO के निर्देश पर पुलिस से शिकायत । छठ रास्ते की जमीन पर खुदी नींव, दो पक्षों में तनाव ,CO के निर्देश पर पुलिस से शिकायत । तिसरी थाना क्षेत्र के मौजा भुरंगोडीह खाता सं० 09, प्लॉट सं० 135 स्थित करीब 19.33 एकड़ सरकारी गैरमजरुआ खास भूमि पर अवैध कब्जे और नींव खुदाई का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अंचल अधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने और प्राथमिक दर्ज करने की मांग की गई है। क्या है पूरा मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही मो० मन्सूर, मो० मेराज, मो० जाहिर, मो० युसूफ समेत अन्य लोगों द्वारा उक्त सरकारी भूमि पर मकान बनाने के उद्देश्य से नींव की खुदाई शुरू की गई थी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और जमीन के वैध कागजात मांगे, तो आरोपी कोई भी राजस्व दस्तावेज पेश नहीं कर सके। छठ पूजा का रास्ता और कोर्ट में लंबित है मामला ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, उसका उपयोग ग्रामीण वर्षों से छठ पूजा के रास्ते के रूप में करते आ रहे हैं। इसके अलावा, इस भूमि से संबंधित विवाद भूमि सुधार उप-समाहर्ता खोरीमहुआ के न्यायालय में पहले से ही लंबित है। विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका अंचल कार्यालय के निर्देश पर पुलिस से अपील की गई है कि इस अवैध निर्माण को तत्काल रोकते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए, ताकि क्षेत्र की शांति और विधि-व्यवस्था बनी रहे।
छठ रास्ते की जमीन पर खुदी नींव, दो पक्षों में तनाव ,CO के निर्देश पर पुलिस से शिकायत । छठ रास्ते की जमीन पर खुदी नींव, दो पक्षों में तनाव ,CO के निर्देश पर पुलिस से शिकायत । तिसरी थाना क्षेत्र के मौजा भुरंगोडीह खाता सं० 09, प्लॉट सं० 135 स्थित करीब 19.33 एकड़ सरकारी गैरमजरुआ खास भूमि पर अवैध कब्जे और नींव खुदाई का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अंचल अधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने और प्राथमिक दर्ज करने की मांग की गई है। क्या है पूरा मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही मो० मन्सूर, मो० मेराज, मो० जाहिर, मो० युसूफ समेत
अन्य लोगों द्वारा उक्त सरकारी भूमि पर मकान बनाने के उद्देश्य से नींव की खुदाई शुरू की गई थी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और जमीन के वैध कागजात मांगे, तो आरोपी कोई भी राजस्व दस्तावेज पेश नहीं कर सके। छठ पूजा का रास्ता और कोर्ट में लंबित है मामला ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, उसका उपयोग ग्रामीण वर्षों से छठ पूजा के रास्ते के रूप में करते आ रहे हैं। इसके अलावा, इस भूमि से संबंधित विवाद भूमि सुधार उप-समाहर्ता खोरीमहुआ के न्यायालय में पहले से ही लंबित है। विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका अंचल कार्यालय के निर्देश पर पुलिस से अपील की गई है कि इस अवैध निर्माण को तत्काल रोकते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए, ताकि क्षेत्र की शांति और विधि-व्यवस्था बनी रहे।
- भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर भीगी ज़मीन पर बांस बिछाकर सोने को मजबूर देवा सोरेन, आवास सूची से नाम गायब ,प्रशासनिक बेरुखी उजागर तिसरी प्रखंड अंतर्गत थानसिंगडीह पंचायत के गांवां बॉर्डर पर स्थित मंझलाडीह गांव से गरीबी और प्रशासनिक बेरुखी की झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के निवासी देवा सोरेन पिता स्व. बंधन सोरेन अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। रहने को पक्का मकान तो दूर, उनके घर में सोने के लिए एक खाट तक नसीब नहीं है। भीगी और नम ज़मीन से बचने के लिए वे बांस के टुकड़े बिछाकर उसी पर बैठते हैं और अपने दो मासूम बच्चों के साथ रात गुज़ारने को मजबूर हैं। करीब एक वर्ष पूर्व देवा सोरेन की पत्नी का देहांत हो चुका है। पत्नी के जाने के बाद दो छोटे बच्चों के लालन पालन की पूरी ज़िम्मेदारी देवा के कंधों पर आ पड़ी। मिट्टी की ढहती दीवारों पर घास फूस डालकर बनाए गए जर्जर खंडहर में, बिना किसी बुनियादी सुविधा के, वे किसी तरह दिन काट रहे हैं। बरसात और ठंड के मौसम में इस जर्जर ढांचे के नीचे रहना जान जोखिम में डालने जैसा है। हैरानी की बात यह है कि इस अत्यंत गरीब परिवार को अब तक न तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और न ही अबुआ आवास योजना में नाम शामिल किया गया। आवास प्लस की आधिकारिक सूची से भी उनका नाम गायब है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अब तक किसी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मुखिया या पंचायत सेवक ने इस बेबस परिवार की सुध लेने की ज़हमत नहीं उठाई। प्रशासनिक व स्थानीय प्रतिनिधियों के वक्तव्य । आवास सूची में नाम न होने पर सफाई देते हुए पंचायत सचिव प्रभु हाजरा ने कहा कि सूची तैयार करते समय पीड़ित परिवार या वार्ड सदस्य द्वारा जानकारी नहीं दी गई थी, जिस कारण नाम दर्ज नहीं हो सका। मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए जल्द ही अंबेडकर आवास योजना हेतु उनका आवेदन कराया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य मनोज सोरेन ने गहरी संवेदना और चिंता व्यक्त करते हुए कहा देवा सोरेन के पास रहने और खाने पीने का भारी संकट है। पत्नी की मौत के बाद वे मासूम बच्चों के साथ बेहद दयनीय हालत में हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराना चाहिए।2
- श्रावणी मेला 2026 | सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब | कांवरियों से खास बातचीत | Ground Report श्रावणी मेला 2026 के दौरान झारखण्ड बॉर्डर से Satyasahitya News की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट। इस रिपोर्ट में हमने देश के अलग-अलग राज्यों से आए कांवरियों से खास बातचीत की। उन्होंने अपनी आस्था, यात्रा के अनुभव और बाबा बैद्यनाथ धाम तक की कठिन यात्रा के बारे में बताया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन की तैयारियां और भक्तिमय माहौल को इस वीडियो में करीब से दिखाया गया है। यदि आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। 🔔 Satyasahitya News – आपकी आवाज़, आपका अपना न्यूज़ प्लेटफॉर्म। #ShravaniMela2026 #Sultanganj #BolBam #KanwarYatra #BabaBaidyanath #HarHarMahadev #Jharkhand #Bihar #SatyasahityaNews #GroundReport1
- किसान के जीवन और संघर्ष पर समर्पित कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली शायरी प्रस्तुत हैं, जो उनकी मेहनत, सादगी और जीवन गाथा को बयां करती हैं।1
- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया||शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया1
- कोडरमा: 30 वर्षों की सेवा के बाद शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, छात्रों की आंखें हुईं नम1
- डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट गिरिडीह जिले गांवा थाना क्षेत्र डूमरझारा गांव में घर संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कस दिया। खोरी महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की, जिसे विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सके।1
- Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust!1
- कंधे पर जिंदा मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंच गया युवक,बिहार के सुपौल में दिखा हैरान करने वाला दृश्य1