प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर ‘सूटकेस वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार’ को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे : पुरुषोत्तम गुलेरिया देश के सबसे कठिन जनजातीय क्षेत्रों में शामिल लाहौल-स्पीति के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा : पुरुषोत्तम गुलेरिया केलांग, 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला लाहौल-स्पीति की संयुक्त प्रकोष्ठ बैठक न्यू सर्किट हाउस, केलांग में जिला अध्यक्ष रिजन हायरप्पा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जवाहर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में नरेश चौहान, चमन कपूर, गोविंद ठाकुर, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शिवचरण चौहान तथा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ पार्टी और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। किसान, कर्मचारी, शिक्षक, व्यापारी, युवा, महिलाएं और समाज के अन्य वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए भाजपा कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि “हिमाचल में आज विकास की नहीं, सूटकेस की चर्चा हो रही है। यह सरकार जनहित की सरकार नहीं बल्कि ‘सूटकेस वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार’ बनकर रह गई है।” उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाएंगे और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनमत तैयार करेंगे। गुलेरिया ने कहा कि लाहौल-स्पीति हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन भौगोलिक एवं जनजातीय क्षेत्रों में से एक है। यहां की परिस्थितियों की तुलना प्रदेश के सामान्य क्षेत्रों से नहीं की जा सकती। कठोर सर्दी, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित कार्य अवधि और दूर-दराज की आबादी को देखते हुए सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान करे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनजातीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और लाहौल-स्पीति के साथ विकास के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर सरकार को विशेष नीति और प्राथमिकता के साथ काम करना चाहिए था, लेकिन सरकार अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लिए बजट और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। लाहौल-स्पीति जैसे कठिन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिलने वाला सीमित समय भी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी क्षेत्र के विकास को सीधे प्रभावित करती है। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा अपने सभी प्रकोष्ठों को जिला से मंडल और बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद बढ़ाएगी। प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने संबंधित क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करेगा, जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगा और संगठन के माध्यम से समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि लाहौल-स्पीति की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां यहां के लोगों की आवाज को कमजोर नहीं कर सकतीं। भाजपा जनजातीय समाज के अधिकारों, विकास और सम्मान के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रकोष्ठों की शक्ति और जनता के सहयोग से इस भ्रष्ट एवं जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।” बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार करने तथा समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ निरंतर संपर्क एवं संवाद बढ़ाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर ‘सूटकेस वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार’ को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे : पुरुषोत्तम गुलेरिया देश के सबसे कठिन जनजातीय क्षेत्रों में शामिल लाहौल-स्पीति के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा : पुरुषोत्तम गुलेरिया केलांग, 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला लाहौल-स्पीति की संयुक्त प्रकोष्ठ बैठक न्यू सर्किट हाउस, केलांग में जिला अध्यक्ष रिजन हायरप्पा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जवाहर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में नरेश चौहान, चमन कपूर, गोविंद ठाकुर, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शिवचरण चौहान तथा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ पार्टी और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। किसान, कर्मचारी, शिक्षक, व्यापारी, युवा, महिलाएं और समाज के अन्य वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए भाजपा कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला करते
हुए कहा कि “हिमाचल में आज विकास की नहीं, सूटकेस की चर्चा हो रही है। यह सरकार जनहित की सरकार नहीं बल्कि ‘सूटकेस वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार’ बनकर रह गई है।” उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाएंगे और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनमत तैयार करेंगे। गुलेरिया ने कहा कि लाहौल-स्पीति हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन भौगोलिक एवं जनजातीय क्षेत्रों में से एक है। यहां की परिस्थितियों की तुलना प्रदेश के सामान्य क्षेत्रों से नहीं की जा सकती। कठोर सर्दी, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित कार्य अवधि और दूर-दराज की आबादी को देखते हुए सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि इस क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान करे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनजातीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और लाहौल-स्पीति के साथ विकास के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर सरकार को विशेष नीति और प्राथमिकता के साथ काम करना चाहिए था, लेकिन सरकार अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लिए बजट और विकास योजनाओं का
लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। लाहौल-स्पीति जैसे कठिन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिलने वाला सीमित समय भी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी क्षेत्र के विकास को सीधे प्रभावित करती है। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा अपने सभी प्रकोष्ठों को जिला से मंडल और बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद बढ़ाएगी। प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने संबंधित क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करेगा, जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगा और संगठन के माध्यम से समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि लाहौल-स्पीति की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां यहां के लोगों की आवाज को कमजोर नहीं कर सकतीं। भाजपा जनजातीय समाज के अधिकारों, विकास और सम्मान के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रकोष्ठों की शक्ति और जनता के सहयोग से इस भ्रष्ट एवं जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।” बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार करने तथा समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ निरंतर संपर्क एवं संवाद बढ़ाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
- रामपुर बुशहर में न्यू बस स्टैंड में परिवहन निगम द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पवांइट का कार्य जोरों पर #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1
- विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने हरियाणा विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा और मंथन का मंच है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सदन में बैठकर सरकार की बात सुनने और सकारात्मक तरीके से कार्यवाही में हिस्सा लेने की अपील की।1
- वेस्टीज स्पेशल टूर होटल क्लार्क आगरा और आगरा फोर्ट आज ही बिजनेस का जानकारी के लिए मुझे कॉल करें 98161 33991 राजकुमार आपका बिजनेस कोच बिलासपुर हिमाचल प्रदेश दोस्तों वेस्टीज से मिला हमें घूमने का मौका यहां इस बिजनेस का खासियत है आज ही इस बिजनेस के बारे में जानकारी ली और आज ही स्टार्ट करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश4
- 🚨 सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार 📍 पंचकूला: सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन लूटने के मामले में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 👮♂️ आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और लूटे गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ कर रही है। ⚡ क्राइम ब्रांच की तेज कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे। #Panchkula #PanchkulaPolice #CrimeBranch #CrimeNews #BreakingNews #Sector7 #LootCase #PoliceAction #HaryanaPolice #KhabarAaj #सचकेसाथ1
- मॉडिफाइड बाइक और, प्रेशर होरन लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पंचकुला पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बाइक का क्यों किया, 21.500 का चालान और की कंपाउंड, ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, मोडिफाइड और प्रेशर होरन लगाने बालों पर करवाई,1
- सोलन से रहा भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रूप से बीमार युवती पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रुप से बीमार युवती, पुलिस ने सुरक्षित परिजनो से मिलवाया पंचकूला पुलिस गुमशुदा लोगों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एक नये मामलें में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे एक 25 वर्षीय युवती, जो सोलन (हिमाचल प्रदेश) की निवासी है, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। बीती रात करीब 11 बजे हमारी टीम को गश्त के दौरान चंडीमंदिर लाईटों के पास वही युवती लावारिस अवस्था में भटकते हुए मिली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल की अगुवाई में टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित चंडीमंदिर थाना लाया गया जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित ठहराया गया। पूछताछ के दौरान युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई, जिस पर संवेदनशीलता के साथ उनकी जानकारी एकत्र कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा युवती का पता लगाने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार चल रहा है, साथ ही वह पहले भी घर से निकल चुकी थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को आज सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- उत्तर प्रदेश के शामली मे हरयाणवी गायक अंकित बलियान को मारी गोली हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी नाला पटरी पर स्थित जिम के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि अंकित जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति से उनकी कथित तौर पर हॉट-टॉक/बहस हुई। जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर 20 से अधिक राउंड फायरिंग किए जाने की रिपोर्ट है। अंकित के शरीर में पांच गोलियां लगीं, जबकि उनकी गाड़ी पर भी गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित बालियान करीब 35 वर्ष के थे और मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थे और मासूम शर्मा सहित अन्य कलाकारों के साथ काम कर चुके थे। � मीडिया रिपोर्ट में सोनीपत के भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि इसे अभी पुलिस द्वारा सिद्ध तथ्य नहीं माना जाना चाहिए;1
- पंचकूला के पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या, डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प’... वारदात से संबंधित एक CCTV वीडियो भी हो रहा है वायरल... पंचकूला के पिंजौर में रौनकg होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शॉप के अंदर महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी। जानकारी के अनुसार, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में दुकान के बाहर गली में पड़ी थी और उसके हाथ में एक डायरी थी। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो राजू नामक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था। वह पूरी तरह होश में नहीं थी। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। CCTV में कैद हुई वारदात। संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आया। इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद दुकान का शटर खोला और बाहर निकली। CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल हालत में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है। डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है’... मामले में सबसे सनसनीखेज पहलू यह सामने आया है कि महिला के पास से बरामद डायरी में कथित तौर पर लिखा मिला— “मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प… व सास और मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू हैं और मेरा देवर है।” बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। डायरी में लिखी बातों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, डायरी में लिखी बातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।1