logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दीपा लोधी गंजबासौदा नए पुल का कार्य कई बर्षो में पूरा नहीं हुआ...

9 hrs ago
user_दीपा लोधी पत्रकार
दीपा लोधी पत्रकार
बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

दीपा लोधी गंजबासौदा नए पुल का कार्य कई बर्षो में पूरा नहीं हुआ...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!
    1
    दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा
वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!
    user_दीपा लोधी पत्रकार
    दीपा लोधी पत्रकार
    बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • बीएसएफ 🐕‍🦺🪖🫡🇮🇳#bsf #BSF #15अगस्त #बीएसएफ #भारतीयसेना बीएसएफ 🐕‍🦺🪖🫡🇮🇳#bsf #BSF
    1
    बीएसएफ 🐕‍🦺🪖🫡🇮🇳#bsf #BSF #15अगस्त #बीएसएफ #भारतीयसेना 
बीएसएफ 🐕‍🦺🪖🫡🇮🇳#bsf #BSF
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter ट्योंडा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल खुलने में देरी, बच्चों ने बनाया वीडियो; शिक्षिका पर ग्रामीणों को FIR की धमकी देने का आरोप सिरोंज देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री देश को विकास और प्रगति की दिशा में आगे ले जाने का संदेश दे रहे हैं। वहीं विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। सिरोंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबुल खेड़ी स्थित स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के समय को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में निर्धारित समय पर कार्यक्रम होना था, लेकिन ग्रामीणों और बच्चों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे तक स्कूल नहीं खुला। बच्चों द्वारा स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद शिक्षक स्कूल पहुंचे। वायरल वीडियो में एक शिक्षिका ग्रामीणों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि वीडियो बनाने और स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर ग्रामीणों को FIR दर्ज कराने की धमकी दी गई। सवाल यह है कि जब 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और बच्चों के बीच मिठाई वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, तब स्कूल समय पर क्यों नहीं खुला? यदि वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कौन करेगा? ग्रामीणों का कहना है कि आवाज उठाना अपराध नहीं होना चाहिए। यदि किसी सरकारी स्कूल की व्यवस्था में कमी है तो उस पर सवाल करना ग्रामीणों और अभिभावकों का अधिकार है। ऐसे में सवाल पूछने वालों को FIR की धमकी देने के बजाय संबंधित विभाग को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्कूल की वास्तविक स्थिति और शिक्षकों के समय पर पहुंचने की जांच करता है या नहीं।
    2
    स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल खुलने में देरी, बच्चों ने बनाया वीडियो; शिक्षिका पर ग्रामीणों को FIR की धमकी देने का आरोप
सिरोंज देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री देश को विकास और प्रगति की दिशा में आगे ले जाने का संदेश दे रहे हैं। वहीं विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
सिरोंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाबुल खेड़ी स्थित स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के समय को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में निर्धारित समय पर कार्यक्रम होना था, लेकिन ग्रामीणों और बच्चों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे तक स्कूल नहीं खुला।
बच्चों द्वारा स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद शिक्षक स्कूल पहुंचे। वायरल वीडियो में एक शिक्षिका ग्रामीणों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि वीडियो बनाने और स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर ग्रामीणों को FIR दर्ज कराने की धमकी दी गई।
सवाल यह है कि जब 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और बच्चों के बीच मिठाई वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, तब स्कूल समय पर क्यों नहीं खुला? यदि वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कौन करेगा?
ग्रामीणों का कहना है कि आवाज उठाना अपराध नहीं होना चाहिए। यदि किसी सरकारी स्कूल की व्यवस्था में कमी है तो उस पर सवाल करना ग्रामीणों और अभिभावकों का अधिकार है। ऐसे में सवाल पूछने वालों को FIR की धमकी देने के बजाय संबंधित विभाग को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्कूल की वास्तविक स्थिति और शिक्षकों के समय पर पहुंचने की जांच करता है या नहीं।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 15 अगस्त 2026* *जिला विदिशा* *विदिशा में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह* *प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर किया स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व* *राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा पुलिस परेड ग्राउंड, आकर्षक मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत पुरस्कार वितरण ने बढ़ाई समारोह की गरिमा* विदिशा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। *राष्ट्रध्वज फहराकर लिया परेड की सलामी:* समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रगति, आशा और नए संकल्प के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री लखन पटेल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड दलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया। *आकर्षक मार्चपास्ट और देशभक्ति की धुनों ने बढ़ाया समारोह का गौरव:* स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं शौर्यादल के जवानों ने शानदार एवं अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विभिन्न परेड दलों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। शौर्यादल ने भी मार्चपास्ट में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। वहीं पुलिस बैंड दल एवं वात्सल्य स्कूल बैंड दल ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक धुनों का वादन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। *छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:* समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड से किया सम्मानित:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया। *राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन:* स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा। ध्वजारोहण, शानदार मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं अखंडता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 15 अगस्त 2026*
*जिला विदिशा*

*विदिशा में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह*

*प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर किया स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व*

*राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा पुलिस परेड ग्राउंड, आकर्षक मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत पुरस्कार वितरण ने बढ़ाई समारोह की गरिमा*

विदिशा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

*राष्ट्रध्वज फहराकर लिया परेड की सलामी:*
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्रगति, आशा और नए संकल्प के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा गया।

इसके बाद मुख्य अतिथि श्री लखन पटेल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड दलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया।

*आकर्षक मार्चपास्ट और देशभक्ति की धुनों ने बढ़ाया समारोह का गौरव:*
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं शौर्यादल के जवानों ने शानदार एवं अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने विभिन्न परेड दलों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

शौर्यादल ने भी मार्चपास्ट में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। वहीं पुलिस बैंड दल एवं वात्सल्य स्कूल बैंड दल ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक धुनों का वादन करते हुए समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संचार किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी।

*छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:*
समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड से किया सम्मानित:*
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया।

*राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन:*
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा। ध्वजारोहण, शानदार मार्चपास्ट, बैंड की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह ने आयोजन को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं अखंडता की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज* *रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज* *सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज* *रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज* *सिरोंज, विदिशा* । इंसान और जानवर के रिश्ते की अनोखी मिसाल सिरोंज में देखने को मिली। भवानी नगर मोहल्ले के किसान नवल सिंह मालवीय ने अपनी पालतू बकरी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार से लेकर तेहरवीं तक सब कुछ इंसानों की तरह किया। नवल सिंह की बकरी "कटोरी उर्फ चमेली" 3 अगस्त को चल बसी। नवल का कहना है कि उन्होंने उसे 20 साल तक पाला। वो बकरी उनके लिए बेटी जैसी थी। घर में पलंग पर सोती थी और हमेशा परिवार के साथ रहती थी। "जब कटोरी मरी तो लगा घर का ही कोई सदस्य चला गया" - नवल सिंह ने बताया। *पूरे विधि-विधान से हुआ संस्कार* बकरी की मौत के बाद नवल सिंह ने प्रशासन से अनुमति लेकर उसका दाह संस्कार किया। इसके बाद अस्थियां लेकर गंगा में विसर्जित करने गए। 15 अगस्त को गंगाजली खोलकर तेहरवीं का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, बाकायदा शोक पत्रिका छपवाकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को न्योता भेजा गया। तेहरवीं में करीब 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। *लोगों ने की सराहना* आज के समय में जब कई बार बुजुर्गों तक को अंतिम समय में परिवार का साथ नहीं मिलता, ऐसे में एक पालतू पशु का इतने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना लोगों को छू गया। नवल सिंह के इस कदम की आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने खूब प्रशंसा की और तेहरवीं में शामिल होकर उन्हें हौसला दिया।
    4
    सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज*  
*रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज*
*सिरोंज: बेटी जैसी पाली थी "कटोरी" - किसान ने बकरी की मौत पर कराई तेहरवीं, 500 लोगों को कराया भोज*  
*रिपोर्टर: रूपेश यादव, सिरोंज*
*सिरोंज, विदिशा* । इंसान और जानवर के रिश्ते की अनोखी मिसाल सिरोंज में देखने को मिली। भवानी नगर मोहल्ले के किसान नवल सिंह मालवीय ने अपनी पालतू बकरी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार से लेकर तेहरवीं तक सब कुछ इंसानों की तरह किया।
नवल सिंह की बकरी "कटोरी उर्फ चमेली" 3 अगस्त को चल बसी। नवल का कहना है कि उन्होंने उसे 20 साल तक पाला। वो बकरी उनके लिए बेटी जैसी थी। घर में पलंग पर सोती थी और हमेशा परिवार के साथ रहती थी। 
"जब कटोरी मरी तो लगा घर का ही कोई सदस्य चला गया" - नवल सिंह ने बताया।
*पूरे विधि-विधान से हुआ संस्कार*
बकरी की मौत के बाद नवल सिंह ने प्रशासन से अनुमति लेकर उसका दाह संस्कार किया। इसके बाद अस्थियां लेकर गंगा में विसर्जित करने गए। 15 अगस्त को गंगाजली खोलकर तेहरवीं का आयोजन किया गया।
इतना ही नहीं, बाकायदा शोक पत्रिका छपवाकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को न्योता भेजा गया। तेहरवीं में करीब 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
*लोगों ने की सराहना*
आज के समय में जब कई बार बुजुर्गों तक को अंतिम समय में परिवार का साथ नहीं मिलता, ऐसे में एक पालतू पशु का इतने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना लोगों को छू गया। नवल सिंह के इस कदम की आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने खूब प्रशंसा की और तेहरवीं में शामिल होकर उन्हें हौसला दिया।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • श्रावण की नन्हीं फुहार के बीच बरखेड़ा जागीर में शान से मनाया आजादी का पर्व सावन की नन्हीं फुहार के बीच बरखेड़ा जागीर में शान से मनाया आजादी का पर्व बरखेड़ा जागीर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रावण मास की नन्हीं-नन्हीं फुहारों के बीच ग्राम बरखेड़ा जागीर में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव में भव्य तिरंगा यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के जज्बे के साथ निकली यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें गांव के सभी समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल हुए। श्रावण की फुहार और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे वातावरण को बेहद मनमोहक और देशभक्तिमय बना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक है। बरखेड़ा जागीर में सभी समाजों की सहभागिता ने ‘एकता में अनेकता’ और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहा और लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
    1
    श्रावण की नन्हीं फुहार के बीच बरखेड़ा जागीर में शान से मनाया आजादी का पर्व
सावन की नन्हीं फुहार के बीच बरखेड़ा जागीर में शान से मनाया आजादी का पर्व
बरखेड़ा जागीर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रावण मास की नन्हीं-नन्हीं फुहारों के बीच ग्राम बरखेड़ा जागीर में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव में भव्य तिरंगा यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई।
तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के जज्बे के साथ निकली यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें गांव के सभी समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल हुए। श्रावण की फुहार और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे वातावरण को बेहद मनमोहक और देशभक्तिमय बना दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक है। बरखेड़ा जागीर में सभी समाजों की सहभागिता ने ‘एकता में अनेकता’ और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहा और लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
    user_Jagmohan tiwari
    Jagmohan tiwari
    Singer Vidisha, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • हेडलाइन: 🇮🇳 यू ही नहीं कोई उमाकांत बन जाता! स्वतंत्रता दिवस पर जनता के बीच जमकर झूमे विधायक उमाकांत शर्मा, वीडियो वायरल #विदिशा #सिरोंज #उमाकांतशर्मा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #देशभक्ति #आजादीकाजश्न #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #सिरोंजविधायक हेडलाइन: 🇮🇳 यू ही नहीं कोई उमाकांत बन जाता! स्वतंत्रता दिवस पर जनता के बीच जमकर झूमे विधायक उमाकांत शर्मा, वीडियो वायरल #विदिशा #सिरोंज #उमाकांतशर्मा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #देशभक्ति #आजादीकाजश्न #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #सिरोंजविधायक
    1
    हेडलाइन:
🇮🇳 यू ही नहीं कोई उमाकांत बन जाता! स्वतंत्रता दिवस पर जनता के बीच जमकर झूमे विधायक उमाकांत शर्मा, वीडियो वायरल

#विदिशा #सिरोंज #उमाकांतशर्मा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #देशभक्ति #आजादीकाजश्न #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #सिरोंजविधायक
हेडलाइन:
🇮🇳 यू ही नहीं कोई उमाकांत बन जाता! स्वतंत्रता दिवस पर जनता के बीच जमकर झूमे विधायक उमाकांत शर्मा, वीडियो वायरल
#विदिशा #सिरोंज #उमाकांतशर्मा #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #देशभक्ति #आजादीकाजश्न #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #सिरोंजविधायक
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा। वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन! वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!
    1
    दीपा लोधी पत्रकार गंजबासौदा।
वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!
वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन!
    user_दीपा लोधी पत्रकार
    दीपा लोधी पत्रकार
    बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.