Shuru
Apke Nagar Ki App…
आखिर किसान अपनी फसल लेकर कहां जाए? क्या अन्नदाता की मजबूरी को समझने वाला कोई नहीं है?
BS News Network
आखिर किसान अपनी फसल लेकर कहां जाए? क्या अन्नदाता की मजबूरी को समझने वाला कोई नहीं है?
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- “लखनादौन में गूंजा जय श्री राम! भजन संध्या में झूमे हजारों भक्त, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब”1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’: गर्भवती महिला से अभद्रता, ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार का मोबाइल छुड़ाने और धमकाने का आरोप — खुलेआम वसूली से मचा हड़कंप* लोकेशन: सिवनी, मध्यप्रदेश सिवनी। सिवनी जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिला चिकित्सालय में मानवीयता को ताक पर रखकर खुलेआम ‘गुंडा राज’ चलने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में एक गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी गंभीर बदसलूकी की गई। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा पत्रकार को डराया-धमकाया गया और उसके हाथ से मोबाइल जबरन छुड़ा लिया गया, ताकि घटना की सच्चाई रिकॉर्ड न हो सके और बाहर न आ पाए। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया और माहौल ऐसा बना दिया गया कि कोई भी व्यक्ति खुलकर घटना की जानकारी देने से डरने लगे। बीच में खबर कवर कर रहे पत्रकार को लगातार बाधित किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में कुछ लोग खुलेआम ₹500 तक की अवैध वसूली करते नजर आए, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ही इस प्रकार का व्यवहार होगा, तो आम जनता आखिर कहां सुरक्षित महसूस करेगी। यह घटना प्रशासन की निष्क्रियता और लचर व्यवस्था को उजागर करती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडा राज’ यूं ही चलता रहेगा?1
- *न्यू कर्माझिरी गांव अब ग्राम पंचायत पारसपानी नहीं अब ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा** सिवनी जिला के न्यू कर्मझिरी बसाहट के लोगों ने कहा पुराने गांव से बेहतर महसूस कर रहे हैं बिजली पानी सड़क से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है अब हमारा गांव ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा। यह गांव छिंदवाड़ा जिला की अंतिम छोर पर बसाया गया है।1
- चौरई नगर में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब वार्ड क्रमांक 2 स्थित लेखराम राय के निवास से भव्य शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। राय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।1
- कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम बिछुआ में #एक_बगिया_मां_के_नाम योजना अंतर्गत हुए पौधरोपण का किया निरीक्षण #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार 2 अप्रैल को केवलारी विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम बिछुआ की हितग्राही कृषक अर्चना रजक द्वारा “एक बगिया मां के नाम” योजना अंतर्गत किए गए आम के पौध रोपण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने हितग्राही से उनकी 1 एकड़ भूमि में लगाए गए आम के पौधों की स्थिति, रख-रखाव, सिंचाई व्यवस्था एवं उत्पादन की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उन्नत किस्म के पौधों के चयन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली में आई लागत तथा भविष्य में संभावित आय पर चर्चा करते हुए हितग्राही को प्रोत्साहित किया कि वे बागवानी को आय का स्थायी स्रोत बनाएं। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने मौके पर उपस्थित आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद कर उनकी आर्थिक गतिविधियों, आयवृद्धि के प्रयासों एवं समूह संचालन की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री महेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- नगर के सरकारी अस्पताल कॉलोनी में बीते दो दिनों से स्थानीय रहवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है। यहां के रहवासियों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रही है किंतु स्थानीय रहवासियों को पर्याप्त मात्रा में उपयोग के लिए पानी नहीं मिल पा रही है। रहवासियों ने बताया कि अभी गर्मी के सीजन में पानी की खपत अधिक होती है किंतु नगर परिषद उतना पानी नहीं दे रही है।1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ऑटो चालक यूनियन गुढ़ी अंबाड़ा के द्वारा हनुमान मंदिर1
- रिश्तों का खूनी खेल: एक महिला, एक सुनसान जंगल और वो 'घर जमाई' जो बन गया हैवान!1