logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसएसपी ने पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, शिविरों एवं भंडारों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षाl एसएसपी डॉ. इलामारन ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से संवाद कर परखी सुरक्षा व्यवस्था एटा। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने शनिवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक, गुरुकुल तिराहा, हाईवे अंडरपास सहित प्रमुख कांवड़ रूट का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध तथा चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी गिरौरा स्थित मरकुटिया मंदिर पहुंचे, जहां विश्राम कर रहे कांवड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, शिविरों एवं भंडारों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। एटा पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार सक्रिय है।

7 hrs ago
user_Amit Gupta Ptrkar Etah
Amit Gupta Ptrkar Etah
Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
129b219a-8f3e-4e24-bc8e-7c61b3529438

एसएसपी ने पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, शिविरों एवं भंडारों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षाl एसएसपी डॉ. इलामारन ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से संवाद कर परखी सुरक्षा व्यवस्था एटा। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने शनिवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र

98830ab9-5fff-4dca-b808-829e7cccfc21

के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक, गुरुकुल तिराहा, हाईवे अंडरपास सहित प्रमुख कांवड़ रूट का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध तथा चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी गिरौरा स्थित मरकुटिया मंदिर पहुंचे, जहां विश्राम कर रहे कांवड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने श्रद्धालुओं को

f680bca5-a79e-4fec-b370-e8d7eb4bdd6e

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, शिविरों एवं भंडारों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं

fcf32e32-e28d-4656-a637-1442b04b3df1

कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। एटा पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार सक्रिय है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    2
    दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 

दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 
जलेसर 
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी  खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे  मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई 
घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या  पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा
पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत
एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई।
समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
    1
    मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Mainpuri, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,, दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    3
    मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,,
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले 
जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। 
बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.