logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिस्टल व 5 राउंड सहित तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 441.350 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त

1 hr ago
user_TVRajasthan
TVRajasthan
Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago
088d2597-5a8a-4bcf-ad46-22c430d4041a

पिस्टल व 5 राउंड सहित तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 441.350 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।
    2
    पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख...
पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।
रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना
    1
    पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना
पीसांगन नगर पालिका का पहला अध्यक्ष कौन बनेगा, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग जगह पर बैठकों का दौर जारी, पहला अध्यक्ष कुमावत समाज का बनने की संभावना
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर


ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर
नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध
ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं।
इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सरवाड़ में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, मंशापूर्ण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सरवाड़। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण गणेशजी महाराज मंदिर में गणेश चतुर्थी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष आरती आयोजित की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणेशजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर के बाहर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने गणेशजी महाराज के दर्शन कर नारियल, प्रसाद एवं धूपबत्ती अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेहंदी भी वितरित की गई। वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पारिक मोहल्ला निवासियों की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान पूरे सरवाड़ शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    सरवाड़ में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, मंशापूर्ण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सरवाड़। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण गणेशजी महाराज मंदिर में गणेश चतुर्थी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष आरती आयोजित की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणेशजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर के बाहर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया।
श्रद्धालुओं ने गणेशजी महाराज के दर्शन कर नारियल, प्रसाद एवं धूपबत्ती अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेहंदी भी वितरित की गई।
वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पारिक मोहल्ला निवासियों की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान पूरे सरवाड़ शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    15 hrs ago
  • पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती
    1
    पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए  तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती
    user_Rajendra
    Rajendra
    Advertising Photographer Riyan Badi, Nagaur•
    40 min ago
  • बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।
    1
    बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी 
जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी! ₹70 हजार तक की नकदी पार, CCTV में कैद हुआ चोर अजमेर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। 14 सितंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ₹1600 नकद और मिट्टी के गुल्लक में जमा करीब ₹60 से ₹70 हजार की रकम चोरी कर ली। वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कृष्ण गंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    अजमेर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी! ₹70 हजार तक की नकदी पार, CCTV में कैद हुआ चोर
अजमेर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। 14 सितंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ₹1600 नकद और मिट्टी के गुल्लक में जमा करीब ₹60 से ₹70 हजार की रकम चोरी कर ली। वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कृष्ण गंज थाना पुलिस ने BNS की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान में नगर निकाय अध्यक्ष चुनाव का शंखनाद - राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की लोक सूचना,पीसांगन सहित प्रदेश के 185 निकायों में होगा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव......... राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने आज बड़ी खबर जारी की है। आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव *राजेश वर्मा* ने आदेश क्रमांक *एफ.4(1)(1)/नपा/रा-नि-आ/26/8798 दिनांक 15/09/2026* से *नगरपालिका बोर्ड / नगर परिषद / नगर निगम के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित निर्वाचन* की लोक सूचना जारी कर दी है। राजपत्र विशेषांक दिनांक 15.09.2026 के भाग 6(क) में प्रकाशनार्थ यह सूचना जारी हुई है। *पीसांगन के लिए क्यों अहम है ये आदेश?* जारी सूची में (1) में स्पष्ट रूप से *पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी, सावर, नांदौर, जायल, मण्डवा, बासनी, कुचेरा, पिपाड़, देवली, उनियारा, दूनी, ब्यावर, विजयनगर, मसूदा, भीनमाल, बीगोद* सहित अजमेर संभाग के लगभग सभी निकाय शामिल हैं। कुल 185 से ज्यादा निकायों में अध्यक्ष चुना जाना है। *चुनाव का पूरा कार्यक्रम - नोट कर लीजिए* आयोग द्वारा जारी बिंदु (2) के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा - - *(क) नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि और समय:* दिनांक *15.09.2026 से 16.09.2026 तक* (प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) - *(ख) नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तारीख:* *17.09.2026* - *(ग) अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय:* *18.09.2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)* - *(घ) मतदान की तारीख:* *21.09.2026* - *(ङ) मतदान का समय:* प्रातः *10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक* आदेश की प्रतिलिपि क्रमांक 8799-8803 से शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, निदेशक एवं विशिष्ट सचिव, आयुक्त सूचना जनसंपर्क और समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है। पीसांगन में वार्ड पार्षदों की शपथ प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 21 सितंबर को होने वाला अध्यक्ष का चुनाव सबसे बड़ा सियासी मुकाबला होगा।
    2
    राजस्थान में नगर निकाय अध्यक्ष चुनाव का शंखनाद - राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की लोक सूचना,पीसांगन सहित प्रदेश के 185 निकायों में होगा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव.........

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने आज बड़ी खबर जारी की है। आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव *राजेश वर्मा* ने आदेश क्रमांक *एफ.4(1)(1)/नपा/रा-नि-आ/26/8798 दिनांक 15/09/2026* से *नगरपालिका बोर्ड / नगर परिषद / नगर निगम के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित निर्वाचन* की लोक सूचना जारी कर दी है।
राजपत्र विशेषांक दिनांक 15.09.2026 के भाग 6(क) में प्रकाशनार्थ यह सूचना जारी हुई है।
*पीसांगन के लिए क्यों अहम है ये आदेश?*
जारी सूची में (1) में स्पष्ट रूप से *पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टाटोटी, सावर, नांदौर, जायल, मण्डवा, बासनी, कुचेरा, पिपाड़, देवली, उनियारा, दूनी, ब्यावर, विजयनगर, मसूदा, भीनमाल, बीगोद* सहित अजमेर संभाग के लगभग सभी निकाय शामिल हैं। कुल 185 से ज्यादा निकायों में अध्यक्ष चुना जाना है।
*चुनाव का पूरा कार्यक्रम - नोट कर लीजिए*
आयोग द्वारा जारी बिंदु (2) के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा -
- *(क) नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तिथि और समय:* दिनांक *15.09.2026 से 16.09.2026 तक* (प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
- *(ख) नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तारीख:* *17.09.2026*
- *(ग) अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय:* *18.09.2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक)*
- *(घ) मतदान की तारीख:* *21.09.2026*
- *(ङ) मतदान का समय:* प्रातः *10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक*
आदेश की प्रतिलिपि क्रमांक 8799-8803 से शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, निदेशक एवं विशिष्ट सचिव, आयुक्त सूचना जनसंपर्क और समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है।
पीसांगन में वार्ड पार्षदों की शपथ प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 21 सितंबर को होने वाला अध्यक्ष का चुनाव सबसे बड़ा सियासी मुकाबला होगा।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.