Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- Post by Jodhpur news4
- जोधपुर, 4 अप्रैल। नई सड़क, जोधपुर में आज प्रातः 11 बजे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी जोधपुर श्रीमति छवि शर्मा पुलिस अधिकारी और डॉ. विकास राजपुरोहित जी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर तथा श्उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक श्री कुंदन कुमार सिंह जी एवं जोधपुर से संभागीय प्रबंधक श्री मनीष गांधी जी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए, जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया, जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।1
- 1. भारत की तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन और युद्धपोत INS तारागिरी तैयार हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों को कमीशन किया। 2. तेल संकट से पाकिस्तान हिल गया, शहबाज सरकार ने 30 दिनों तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने का बड़ा फैसला लिया। 3. ईरान युद्ध पर अमेरिका में ट्रंप सरकार घिरी, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। 4. ईरान ने अमेरिकी F-15 फाइटर जेट मार गिराया, सर्च हेलिकॉप्टर भी हमले का शिकार, एक पायलट लापता। 5. युवराज सिंह ने पिता के विवादित बयानों के लिए MS Dhoni और कपिल देव से माफी मांगी। 6. पश्चिम बंगाल के मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार, अब तक 35 गिरफ्तारियां। 7. अंतरिक्ष से पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें कैद कीं आर्टेमिस II के यात्रियों ने। 8. पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश ईरान ने ठुकराई। 9. संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस बोले ईरान युद्ध में मौत और विनाश का सिलसिला अब रुकना चाहिए। 10. मारुति सुजुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साल में 502 नए सर्विस सेंटर जोड़े। 11. ईरान ने अमेरिका इजरायल गतिविधियों पर पल पल नजर रखने की बात कही। 12. दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से बाहर निकले। 13. दिल्ली में No PUC-No Fuel नियम लागू, बिना PUC के अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। 14. रुपया मजबूत हुआ, 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा। 15. ओडिशा में गर्मी से स्कूल समय बदला, अब सुबह 6:30 से 10:30 तक कक्षाएं। 16. बंगाल चुनाव में अमित शाह के रोड शो में उपद्रव पर तीन FIR दर्ज। 17. CSK लगातार दूसरी हार, बिना धोनी के 209 रन डिफेंड नहीं कर सकी।1
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* *सर्व समाज द्वारा चादर पेश* बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया। दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार होगा। उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।1
- Post by Pukhraj soni1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1