logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क किनारे बेसुध मिला सपेरा, टोकरी में बंद था कोबरा और हाथ में बंधा था बिसखापड़ टहरौली। कस्बे के बस स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक सपेरा बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके पास जहरीले जीव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपेरे की टोकरी में कोबरा सांप बंद था, जबकि एक बिसखापड़ा उसके हाथ में बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि सपेरा नशे की हालत में था। सड़क किनारे युवक को बेसुध अवस्था में और उसके पास जहरीले जीवों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास कुमार पुलिस टीम एवं डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-108 एंबुलेंस की मदद से बेसुध सपेरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में कोबरा और बिसखापड़े को सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। जहरीले जीवों को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान काफी देर तक बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही।

1 hr ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सड़क किनारे बेसुध मिला सपेरा, टोकरी में बंद था कोबरा और हाथ में बंधा था बिसखापड़ टहरौली। कस्बे के बस स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक सपेरा बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके पास जहरीले जीव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपेरे की टोकरी में कोबरा सांप बंद था, जबकि एक बिसखापड़ा उसके हाथ में बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि सपेरा नशे की हालत में था। सड़क किनारे युवक को बेसुध अवस्था में और उसके पास जहरीले जीवों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास कुमार पुलिस टीम एवं डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-108 एंबुलेंस की मदद से बेसुध सपेरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में कोबरा और बिसखापड़े को सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। जहरीले जीवों को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान काफी देर तक बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अतिवृष्टि से खरीफ फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की टहरौली। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल से मुलाकात कर ज्ञापन/शिकायत प्रस्तुत की। किसानों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।तहसीलदार ने कहा कि किसानों को अति वृष्टि से क्षतिपूर्ति के मुवावजा का सर्वे कार्य चल रहा है सभी पात्र किसानों को राहत राशि दी जाएगी किसी किसान के साथ भेद भाव नहीं होगा अतिवृष्टि से खरीफ फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की टहरौली। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल से मुलाकात कर ज्ञापन/शिकायत प्रस्तुत की। किसानों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।तहसीलदार ने कहा कि किसानों को अति वृष्टि से क्षतिपूर्ति के मुवावजा का सर्वे कार्य चल रहा है सभी पात्र किसानों को राहत राशि दी जाएगी किसी किसान के साथ भेद भाव नहीं होगा इस दौरान धीरेन्द्र कुमार, गोविंद सिंह, श्रीराम, काशीराम, मुकेश कुमार, मलखान, रोहित, खुमान, ठाकुरदास, हरवंश, राकेश, राजेंद्र और दीपक सहित सारोल, अतरसुआँ और बारेई गांवों के किसान मौजूद रहे।
    1
    अतिवृष्टि से खरीफ फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की
टहरौली। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल से मुलाकात कर ज्ञापन/शिकायत प्रस्तुत की।
किसानों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।तहसीलदार ने कहा कि  किसानों को अति वृष्टि से क्षतिपूर्ति के मुवावजा का सर्वे कार्य चल रहा है सभी पात्र किसानों को राहत राशि दी जाएगी किसी किसान के साथ भेद भाव नहीं होगा
अतिवृष्टि से खरीफ फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की
टहरौली। तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते खरीफ की फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक किसानों ने तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल से मुलाकात कर ज्ञापन/शिकायत प्रस्तुत की।
किसानों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।तहसीलदार ने कहा कि  किसानों को अति वृष्टि से क्षतिपूर्ति के मुवावजा का सर्वे कार्य चल रहा है सभी पात्र किसानों को राहत राशि दी जाएगी किसी किसान के साथ भेद भाव नहीं होगा
इस दौरान धीरेन्द्र कुमार, गोविंद सिंह, श्रीराम, काशीराम, मुकेश कुमार, मलखान, रोहित, खुमान, ठाकुरदास, हरवंश, राकेश, राजेंद्र और दीपक सहित सारोल, अतरसुआँ और बारेई गांवों के किसान मौजूद रहे।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोंच में ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने सीएम पोर्टल से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, ब्यूटी पार्लर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में बुधवार दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने बताया कि कुंवरपुरा निवासी निखिल पटेल कथित तौर पर महिला को आए दिन फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे निखिल पटेल तिलक नगर स्थित कंजड़ बाबा के पास उसके ब्यूटी पार्लर में पहुंचा और अंदर घुसकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर कुंवरपुरा में गांजा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच में ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने सीएम पोर्टल से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, ब्यूटी पार्लर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में बुधवार दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने बताया कि कुंवरपुरा निवासी निखिल पटेल कथित तौर पर महिला को आए दिन फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे निखिल पटेल तिलक नगर स्थित कंजड़ बाबा के पास उसके ब्यूटी पार्लर में पहुंचा और अंदर घुसकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता ने आरोपी पर कुंवरपुरा में गांजा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    37 min ago
  • जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया दरोगा, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल, नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप, पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल, वायरल वीडियो में दरोगा ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।
    3
    जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,

जालौन
जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया दरोगा,
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल,
नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप,
पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल,
वायरल वीडियो में दरोगा ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।
    user_पत्रकार रिंकू राणा
    पत्रकार रिंकू राणा
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. ➡️ गोंडा, बाराबंकी व अयोध्या की घटनाओं तथा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफ़िले पर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग। ➡️ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाकर पुख्ता करने की उठाई मांग। ➡️ लखनऊ में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील। ➡️ 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।
    1
    आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन.
रविन्द्र गौतम ✍️
➡️ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन.
➡️ गोंडा, बाराबंकी व अयोध्या की घटनाओं तथा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफ़िले पर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग।
➡️ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाकर पुख्ता करने की उठाई मांग।
➡️ लखनऊ में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील।
➡️ 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!! जालौन : जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    1
    जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!!
जालौन :  जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है। रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    1
    27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है।
रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मृत्यु भोज की कुप्रथा बंद करने को अहिरवार समाज ने लिया संकल्प गुरसरांय। गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम छिरौरा बुजुर्ग में अहिरवार समाज के लोगों ने सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मृत्यु भोज की कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लिया। समाज के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से मृत्यु भोज नहीं करने और समाज में इस परंपरा को समाप्त करने की शपथ ली। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि मृत्यु भोज के नाम पर परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। जरूरत के समय परिवार को सहयोग देने के बजाय ऐसी परंपराओं में बड़ी धनराशि खर्च हो जाती है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहमति से मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया। समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि किसी परिवार में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों पर मृत्यु भोज के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    मृत्यु भोज की कुप्रथा बंद करने को अहिरवार समाज ने लिया संकल्प
गुरसरांय। गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम छिरौरा बुजुर्ग में अहिरवार समाज के लोगों ने सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मृत्यु भोज की कुप्रथा को बंद करने का निर्णय लिया। समाज के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से मृत्यु भोज नहीं करने और समाज में इस परंपरा को समाप्त करने की शपथ ली।
बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि मृत्यु भोज के नाम पर परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। जरूरत के समय परिवार को सहयोग देने के बजाय ऐसी परंपराओं में बड़ी धनराशि खर्च हो जाती है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहमति से मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय लिया।
समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि किसी परिवार में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों पर मृत्यु भोज के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोंच,भाजपाइयों ने बैठक कर बनाई रणनीति, पीएम के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेंगे दीप जालौन के कोंच में बुधवार को सुबह 10 बजे कोंच नगर पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मूलचन्द्र निरंजन तथा विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और ईओ पालिका मोनिका उमराव मौजूद रहीं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ भागीदारी करने का आह्वान किया। अभियान के लिए दीपक गर्ग बेटू को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मिलकर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर की शाम सात बजे अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और आगे सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। बैठक में सुनील शर्मा, अरविंद निरंजन, महेंद्र सोनी, ओपी कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, अशोक गुर्जर, माधव यादव, दंगल यादव, प्रदीप वर्मा, अनिल कपूर, राजेंद्र दुबे, शिवसिंह कुशवाहा, मनीष नगरिया, अमित मोदी, श्याम बिहारी तीते, विजय अवस्थी, जीवन बाबू, आशुतोष, विकास पटेल पड़री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कोंच,भाजपाइयों ने बैठक कर बनाई रणनीति, पीएम के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेंगे  दीप
जालौन के कोंच में बुधवार को सुबह 10 बजे कोंच नगर पालिका सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मूलचन्द्र निरंजन तथा विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और ईओ पालिका मोनिका उमराव मौजूद रहीं। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ भागीदारी करने का आह्वान किया। अभियान के लिए दीपक गर्ग बेटू को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मिलकर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर की शाम सात बजे अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीप जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और आगे सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी।
बैठक में सुनील शर्मा, अरविंद निरंजन, महेंद्र सोनी, ओपी कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, अशोक गुर्जर, माधव यादव, दंगल यादव, प्रदीप वर्मा, अनिल कपूर, राजेंद्र दुबे, शिवसिंह कुशवाहा, मनीष नगरिया, अमित मोदी, श्याम बिहारी तीते, विजय अवस्थी, जीवन बाबू, आशुतोष, विकास पटेल पड़री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!! जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
    1
    गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!!
जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया।
रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.